Author: News Desk

दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दिल्ली की सब्जी मंडी पहुंचे। इसका वीडियो उन्होंने मंगलवार सुबह शेयर किया। सब्जी मंडी में राहुल कुछ महिलाओं से बात करते नजर आए। उन्होंने केंद्र की नीतियों की आलोचना की। राहुल ने कहा कि लहसुन की कीमत 40 रुपए से 400 रुपए पहुंच गया है। जनता महंगाई से परेशान, सरकार सो रही जनता महंगाई से परेशान है। केंद्र सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। राहुल ने आगे कहा कि आम जनता को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए छोटे-छोटे सामानों पर समझौता करना पड़ रहा है।…

Read More

ना‎सिक । महाराष्ट्र के नासिक जिले की लासलगांव प्याज मंडी में हाल ही में प्याज की कीमतों में गिरावट देखी गई है। पिछले कुछ दिनों से प्याज की कीमतें मात्र 17 रुपये 25 पैसे प्रति किलो तक आ गई हैं, जो पहले 36 रुपये प्रति किलो थी। इस गिरावट से प्याज उत्पादक किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नासिक की लासलगांव मंडी में प्याज की आवक में भी इजाफा हुआ है, जिससे बाजार में 25,000 बोरी प्याज उपलब्ध हैं। दिसम्बर के महीने के लिए, प्याज के दाम में 700 रुपये से लेकर 2851 रुपये प्रति क्विंटल तक का अंतर है।…

Read More

उत्तर बस्तर कांकेर। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम (कोटपा) एक्ट 2003 हेतु गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आज कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने सार्वजनिक स्थलों एवं स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को तम्बाकू, गुटखा जैसे विभिन्न प्रकार के व्यसनों से दूर रहने विशेष तौर पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन नशों के दुष्प्रभाव में आकर युवा पीढ़ी अपने लक्ष्य भटक जाती है, इसलिए तम्बाकू, गुटखा आदि के सेवन से उन्हें दूर रखें। आज दोपहर को समय-सीमा बैठक के उपरांत कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने तम्बाकू नियंत्रण के लिए…

Read More

:: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की 100वीं जयंती पर मध्यप्रदेश को देंगे अनेक सौगातें :: :: देश की पहली ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का करेंगे लोकार्पण :: :: 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमि-पूजन और प्रथम किश्त का करेंगे वितरण :: :: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की स्मृति में स्टॉम्प और सिक्का करेंगे जारी :: भोपाल/इन्दौर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न से सम्मानित स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर मध्यप्रदेश के खजुराहो में देश की पहली महत्वाकांक्षी और बहुउद्देशीय केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी देश की पहली…

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल अनैतिक आचरण कर बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। बाबा साहब का बड़ा योगदान रहा है। बाबा साहब संविधान के शिल्पी थे और हर भारतीय उनके प्रति सम्मान रखता है। साथ ही उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने आंबेडकर के सपनों पर काम किया है। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी सीएम योगी जमकर बरसे और सवाल किया कि संसद परिसर में सांसदों पर हमला करना क्या संवैधानिक आचरण…

Read More

बिजनेस डेस्कः भारत की प्रमुख एयरलाइनों में से एक इंडिगो ने इस बार एक खास गेटअवे सेल की घोषणा की है, जिसमें यात्रियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर छूट दी जा रही है। यह शानदार ऑफर 25 दिसंबर तक के ‎लिए है। डोमेस्टिक यात्रा के लिए किराया 1,199 रुपए से शुरू है, जबकि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए किराया 4,499 रुपए से है। इसके साथ ही, इंडिगो ने 6ई ऐड-ऑन पर 15 फीसदी तक की बचत के विकल्प भी पेश किए हैं। इन ऐड-ऑन में प्रीपेड एक्सेस बैगेज, स्टैंडर्ड सीट सिलेक्शन, और इमरजेंसी एक्सएल सीटें शामिल हैं। इनकी कीमतें घरेलू…

Read More

राजनांदगांव। महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने ईसाई समुदाय को क्रिसमस डे की शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म दुनिया को पाप से मुक्त कर ज्ञान का संदेश देने के लिये हुआ था। क्रिसमस का पर्व जनमानस के लिये ईसा मसीह के बताये मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है तथा बच्चों को संाता क्लाज के माध्यम से उपहार मिलता है। उन्होंने ईसाई समुदाय को उनके सबसे बड़े त्यौहार क्रिसमस को उमंग उल्लास के साथ मनाने की अपील की है। निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता,निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, नेताप्रतिपक्ष किशुन…

Read More

बैतूल में 34 फर्जी खाते खोले, केसीसी का लोन ट्रांसफर कर सवा करोड़ निकाले मुलताई। बैतूल में क्रिकेटर नमन ओझा के पिता विनय कुमार ओझा को कोर्ट ने 7 साल की जेल और 14 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। उन पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र की जौलखेड़ा ब्रांच में साल 2013 में सवा करोड़ रुपए गबन का आरोप था। उन्होंने 34 फर्जी खाते खुलवाकर इसमें केसीसी का लोन ट्रांसफर कर निकाल लिए थे।मुलताई के अपर सत्र न्यायालय ने मंगलवार को 11 साल पुराने केस में सजा सुनाई। जिस समय गबन हुआ तब नमन के पिता बैंक में मैनेजर थे। कोर्ट…

Read More

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को विशेष महत्व दिया जाता है. वास्तुशास्त्र के अनुसार, हमारे घर में रखे हर सामान का हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है. अगर सही दिशा में सामान रखा हुआ है तो इसका पॉजिटिव इफेक्ट हमे देखने मिलता है और अगर गलत जगह पर रखा हुआ है तो नेगेटिव इफेक्ट्स आपको देखने मिलेंगे. क्योंकि वास्तुशास्त्र में हर चीज को ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है. ये ऊर्जा ही हमारे जीवन को सुखमय बनाती हैं. वास्तुशास्त्र में कई चीजों को घर में रखने से हमारी तरक्की व सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है. जैसे की घर में…

Read More

साल 2024 अब अपने अंतिम सप्ताह में पहुंच गया है और इसी दौरान साल का आखिरी एकादशी भी पड़ रहा है. 26 दिसंबर को साल का अंतिम एकादशी मनाया जाएगा. इसे सफला एकादशी भी कहा जाता है. पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी के रूप में मनाया जाएगा और इस दौरान स्वाति नक्षत्र तथा सुकर्मा योग बन रहा है. जिसके कारण इस एकादशी का का महत्व माना जा रहा है. इस एकादशी के दिन व्रत और पूजन करने से दुर्लभ पुण्य की प्राप्ति हो सकती है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि इस एकादशी को…

Read More