राजनांदगांव। राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लालबाग थाना क्षेत्र के तहत रामपुर के पास पुलिस आरक्षक अनिल रत्नाकर ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि थाना लालबाग को सूचना मिली कि एक आरक्षक जो की जालबांधा चौकी जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई में पदस्थ था जो की आरक्षक भर्ती प्रक्रिया राजनांदगांव में आया हुआ था। इसकी लाश पेड़ में फांसी…
Author: News Desk
रायपुर. छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय कल यानी 22 दिसंबर को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वो केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। 23 दिसंबर को वे इन्वेस्टर मीट समिट में हिस्सा लेंगे और निवेशकों से बातचीत करेंगे। राज्य सरकार बस्तर में पर्यटन की संभावनाओं को लेकर चर्चा करेगी। ये कार्यक्रम राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ये हैं सीएम साय का शेड्यूल सीएम सचिवालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल माना रायपुर से नियमित विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम…
जगदलपुर। जगदलपुर के दरभा थाना क्षेत्र के चांदामेटा के पास शनिवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार वाहन पलट गया। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं 43 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को बेहतर उपचार के लिए कोलेग के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ ही 108 के कर्मचारियों ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए भेजा। जगदलपुर जिले के कोलेंग-चांदामेटा क्षेत्र में हुई दुर्घटना के घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। शनिवार को हुई दुर्घटना में मौके पर चार व्यक्तियों की मौत…
दुर्ग। दुर्ग जिले में डीएसपी ने डॉक्टर की पत्नी से दुष्कर्म किया। दुर्ग के मोहन नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर सुकमा जिले में पदस्थ डीएसपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज की है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके देवर डीएसपी हैं जिन्होंने जबरदस्ती घर में घुसकर मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है। मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीएसपी देवर का महिला के घर परिचित होने के चलते आना जाना था। पीड़िता महिला के पति डॉक्टर है। डीएसपी…
कोच्चि। वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की लोकसभा की सदस्यता खतरे में हैं। दरअसल, वायनाड लोकसभा सीट पर उनकी जीत को चुनौती देकर बीजेपी नेता नव्या हरिदास ने केरल हाईकोर्ट पहुंच गई है। नव्या हरिदास ने वायनाड से बीजेपी के टिकट पर प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन वे प्रियंका गांधी से 5,12,399 वोटों से हार गई थीं। वे सीपीआई के सत्यन मोकेरी के बाद तीसरे स्थान पर रहीं। केरल हाईकोर्ट के समक्ष अपनी याचिका में, नव्या ने तर्क दिया है कि प्रिंयका गांधी वाड्रा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करते समय, उनके और उनके…
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों की तीसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा छह मार्च से आयोजित की जाएंगी। राज्य शिक्षा केंद्र ने इसकी समय-सारिणी घोषित कर दिया है। तीसरी व चौथी कक्षा की परीक्षाएं छह से 11 मार्च तक और छठी व सातवीं की परीक्षाएं छह से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। इस समय सारिणी के अनुसार परीक्षाओं की समय अवधि ढाई घंटे की रहेगी। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 4.30 बजे तक चलेगी। छह से 12 मार्च के बीच स्थानीय अवकाश होने पर भी ये परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सभी सरकारी स्कूलों में पहली…
ओटावा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो नए साल की शुरुआत में सत्ता गंवा सकते हैं। न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जगमीत सिंह ने पीएम ट्रूडो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। जगमीत सिंह ने कहा कि वह अगले महीने अल्पमत वाली लिबरल सरकार को गिराने के लिए कदम उठाएंगे ताकि देश में फिर से चुनाव हो सकें। संसद में ट्रूडो की पार्टी के पास 153 सीटें हैं। सत्ता में बने रहने के लिए पार्टी को 17 सीटें और चाहिए। अब तक 25 सीटों वाली एनडीपी उसका समर्थन कर रही थी। विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी के पास 120 सीटें…
अंबरनाथ। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए औद्योगीकरण का हब अंबरनाथ में अब विश्व प्रसिद्ध अमेज़न ने भी एंट्री की है। अंबरनाथ तालुका की असोदे और बुरडुल सीमा में अमेज़न डेटा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने लोढ़ा ग्रुप से 38 एकड़ जमीन खरीदी है। इस जगह पर अमेज़न कंपनी का एक बड़ा डेटा सेंटर खड़ा होगा। हाल ही में इस जमीन का लेनदेन अंबरनाथ उप रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकृत किया गया है और लगभग 450 करोड़ रुपये की इस जमीन की खरीद के लिए अमेज़ॅन द्वारा 27 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है। इससे भविष्य में डेटा…
जैसलमेर। हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस पर फिलहाल जीएसटी कम नहीं होगा। जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी कम करने के प्रस्ताव को अगली बैठक के लिए टाल दिया गया है। जीएसटी काउंसिल की बैठक में टर्म इंश्योरेंस, जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर टैक्स कम करने का प्रस्ताव राज्यों के विरोध के चलते टल गया है। काउंसिल ने मंत्रियों से इस पर और अध्ययन करने को कहा है। शनिवार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक हुई। बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बीमा पर जीएसटी कम करने के प्रस्ताव…
भोपाल । सागर जिले में 8 विधायक हैं। इनमें से एक मंत्री व दो पूर्व मंत्री सहित तीन वरिष्ठ विधायक व दो पहली बार बने विधायक हैं। 7 भाजपा से व 1 कांग्रेस से हैं। जो कांग्रेस से हैं वे भाजपा की राह पर हैं, यानी सभी उसी दल से हैं जिसके मुख्यमंत्री हैं। बावजूद इसके सालभर में जिले में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं आई है। लंबे समय से चल रही बीना, खुरई को जिला बनाने की मांग पूरी नहीं हुई है। स्किल डेवलपमेंट सेंटर भी शुरू नहीं हुआ है। बीना विधानसभा से एकमात्र कांग्रेस से चुनकर भाजपा में आईं…