Author: News Desk

हिसार। हरियाणा के हिसार शहर से एक गंभीर मामला सामने आया है। शहर की निवासी एक युवती ने एक युवक पर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही महिला ने आरोपी पर वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता ने बताया कि वह इंटरनेट मीडिया पर एक पेज चलाती है। उसकी दोस्ती मिल गेट के दीपक से हुई थी। वह भी इंटरनेट मीडिया पर एक पेज चलाता था। आरोपित दीपक ने उसे शादी का झांसा देकर करीब एक वर्ष तक दुष्कर्म किया। इस दौरान…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर से दिलदहलाने देने वाला मामला सामने आया है. एक पति ने अपनी पत्नी की पहले बुरी तरह पिटाई की. उसके बाद छत की बालकनी से नीचे फेंक दिया. महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. दरअसल, पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके का है. जहां आरोपी पति सुनील जनबन्धु ने अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले बेटी को किसी बात को लेकर पिटाई कर रहा था. इसी दौरान काम से लौटी पत्नी सपना ने बेटी को पिटने का विरोध किया. इस…

Read More

रायपुर: प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान विशाखापट्टनम से गोरखपुर के बीच चार कुंभ स्पेशल ट्रेनें तीर्थयात्रियों को लेकर चलेंगी। इस ट्रेन से यात्री रायपुर स्टेशन से उमरिया स्टेशन तक यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के लोगों को दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ स्टेशन से भी कुंभ स्टेशन ट्रेन की सुविधा मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन संख्या 08530/08529 विशाखापट्टनम-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-विशाखापट्टनम और ट्रेन संख्या 08562/08561 विशाखापट्टनम-गोरखपुर-विशाखापट्टनम कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने की समय सारिणी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही इन ट्रेनों में रिजर्वेशन खुला है। क्योंकि, 13 जनवरी से महाकुंभ पुण्य स्नान मेला शुरू होने जा रहा…

Read More

खरखौदा। हरियाणा के खरखौदा क्षेत्र में बुधवार को भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र खरखौदा बताया जा रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी प्रकार की जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। भूकंप के झटके आज यानी बुधवार को 12 बजकर 28 मिनट पर महसूस किए गए, जो कुछ सेकंड तक जारी रहे। अचानक हुए इन झटकों से लोग डर कर घरों से बाहर निकल आए। घरों में बैठे लोगों ने छत के पंखे, खिड़कियां और दरवाजों को हिलते हुए…

Read More

खैरागढ़. जिले के सेम्हरा में एएसपी के गनमैन डोमन वर्मा और उसके परिवार को गांव वालों ने बहिष्कृत कर हुक्का पानी बंद कर दिया है. मामला जमीन विवाद से शुरू होकर बहिष्कार तक पहुंचा है. दरअसल, गनमैन डोमन वर्मा के पिता चंद्रेश वर्मा और पड़ोसियों के बीच जमीन को लेकर बीते अक्टूबर महीने में विवाद हुआ था. मामले को सुलझाने के लिए गांव के बड़े-बुजुर्गों ने दोनों पक्षों से 15-15 हजार रुपए जमा कराए गए थे, लेकिन बाद में चंद्रेश वर्मा ने गांव के फैसले को मानने से इनकार कर दिया. जिसके बाद से गांव वालों ने डोमन वर्मा और…

Read More

महाराष्ट्र में आईआईटी-बॉम्बे के मूड इंडिगो फेस्ट के दौरान कंडोम के एड को लेकर विवाद मच गया। इस एड को लेकर फेस्ट में तनाव का माहौल पैदा हो गया। दरअसल एक मेडिकल कपंनी ने सोशल मीडिया पर एक बैनर पोस्ट किया, जिसपर लिखा था, 'ऑलवेज अप फॉर ए गुड स्क्रू' हमें जेईई स्पॉट मिला,हम यहां आए।' इसके बाद कॉलेज के छात्र भड़क गए और उन्होंने आईआईटी प्रशासन को एक नोट लिखा, छात्रों ने कहा, फेस्ट की एक्टिवीटि गरिमा का ख्याल रखते हुए की जाए, जिसके लिए आईआईटी-बॉम्बे खड़ा है और संस्थान के प्रशासन ने तुरंत कंपनी से इस तरह के…

Read More

मुजफ्फरपुर: जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के भुसाही चौक के पास NH-57 पर भयानक हादसा हुआ। मंगलवार की देर रात एक अनियंत्रित कार एक साइकिल सवार को रौदते हुए बिजली के खंबे से टकरा गई। इस दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कार में आग लग गई। इसके बाद कार जल गई। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची बोचहां थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर फायर बिग्रेड की 2 गाड़ियों की मदद से करीब 2 घंटे से ज्यादा देर की मशक्कत…

Read More

हिसार। हिसार में ऑटो मार्केट स्थित शराब के ठेके के बाहर मंगलवार की रात करीब पौने सात बजे बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने हवाई फायर कर दी। इतना ही नहीं आरोपितों ने शराब के ठेके के गेट पर पत्थर मारे है। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस ठेके और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को मौके से एक पर्ची भी मिली है। जिसमें लिखा है कि इसकी जिम्मेदारी गुर्जर गैंग लेती है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू…

Read More

रायपुर। देश आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के तौर पर मना रहा है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के अवंति विहार चौक पहुंचकर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्मरण किया. मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे. उनका नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने कहा कि उनकी नीतियों और विचारों ने भारत को एक नई दिशा दी. अटल जी…

Read More

किशनगंज: किशनगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3 अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 3,710 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इन कार्रवाइयों में पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। तस्करी की यह गतिविधि सब्जी लदे वाहनों की आड़ में चल रही थी। पुलिस के इन ऑपरेशनों से शराब माफियाओं में खलबली मच गई है। पाठामारी थाना पुलिस ने पकड़ी 1,769.6 लीटर शराब पाठामारी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर NH-327E पर कार्रवाई की। यहां एक सब्जी लदे पिकअप वैन की तलाशी के दौरान 1,769.6 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से…

Read More