पूरे उत्तर भारत में अब कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। बुधवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में धुंध और कोहरा छाया रहा वहीं, आज भी कोहरा छाने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज से अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। साथ ही मौसम विभाग ने बढ़ती ठंड के बीच लोगों के लिए सतर्कर रहने को लेकर चेतावनी जारी है। आज यूपी में हो सकती है बारिश उत्तर प्रदेश में आगरा, अलीगढ़, मथुरा और वृंदावन में घना कोहरा देखने को मिला। 26 से 28 दिसंबर के बीच प्रदेश के विभिन्न…
Author: News Desk
दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से पैसे ऐंठता था. इस गिरोह के 3 सदस्यों को नीरज त्यागी, दीपक और आशीष को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से दो आरोपी पहले से ही बिंदापुर थाने में दर्ज हनी ट्रैप मामले में वांछित थे. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को 24 दिसंबर के दिन एक हनी ट्रैप रैकेट के गिरोह के सदस्यों की आवाजाही के बारे में सूचना मिली. इसके आधार पर एक टीम का गठन किया गया. जिसके बाद टीम ने बुध विहार नाला,…
मुंबई । एप आधारित चीनी ई-कॉमर्स कंपनी शीन अब रिलायंस रिटेल में साझेदारी के जरिये भारतीय बाजार में प्रवेश कर रही है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अजियो पर शीन ने अपने कपड़ों के ताजा कलेक्शन की टेस्टिंग और कैटलॉगिंग भी शुरू कर दी है। रिलायंस इस ब्रांड को अपने अन्य प्लेटफॉर्म तक भी ले जाएगी। इससे भारतीय बाजार में रिलायंस की फास्ट-फैशन सेगमेंट में टाटा समूह के जुडियो और फ्लिपकार्ट के मिंत्रा के साथ प्रति स्पर्धा और बढ़ेगी। वहीं उपभोक्ताओं को अधिक वैरायटी मिलेगी। सरकार ने साल 2020 में भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर बढ़ते तनाव के बीच ही शीन सहित 50…
दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को अप्सरा बॉर्डर से आनंद विहार के बीच बने 2.2 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन किया. इसके शुरू होने से सड़क के इस हिस्से पर पड़ने वाले तीन सिग्नल खत्म हो जाएंगे. इससे लोगों का सफर सुखद होगा. मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया कि फ्लाईओवर बनने से वाहन चालकों का समय बचेगा. इससे वाहनों में डीजल और पेट्रोल की खपत भी कम हो जाएगी. उन्होंने कहा- एक अनुमान के मुताबिक, 40300 लीटर पेट्रोल-डीजल की बचत होगी. ईंधन की खपत कम होने से कार्बन गैस का उत्सर्जन भी कम होगा जो तकरीबन 5900 पेड़ों जितनी…
भोपाल । अगले साल फरवरी में भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 को लेकर मप्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने निवेशकों को जमीन दिखाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए इंदौर-उज्जैन रीजन में लैंड बैंक का डेटा बेस तैयार हो चुका है। इसके तहत इंदौर व उज्जैन में बना 10 हजार हेक्टेयर का लैंड बैंक बनाया गया है। इसके अलावा धार में भी जमीन आरक्षित की गई हैं। झाबुआ सहित अन्य जिलों में भी लैंड पॉकेट तय किए गए हैं। पीथमपुर सेक्टर 7, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क, धार में पीएम मित्रा पार्क के अलावा कई नए एरिया भी विकसित किए…
गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई बनाई गई 10 हजार प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) को लांच किया। पिछले 86 दिनों के रिकार्ड समय में 10 हजार पैक्स बनाने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में दो लाख पैक्स बनाने का लक्ष्य समय से पहले हासिल कर लिया जाएगा। उनके अनुसार पैक्स के निर्माण से किसानों के उत्पादों को सहकारिता के माध्यम से विदेशी बाजारों तक पहुंचाना संभव हो जाएगा। विभिन्न कृषि उत्पादों के निर्यात के लिए पहले ही तीन बहुराज्यीय सहकारिता संगठन का गठन किया जा चुका है। नवगठित कृषि समितियों को लांच…
बिलासपुर। दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई पीडि़ता द्बारा अनचाहे गर्भ को समा’ करने पेश याचिका की सुनवाई हेतु शीतकालीन अवकाश में जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की स्पेश कोर्ट लगाई गई। कोर्ट ने सुनवाई उपरांत कलेक्टर बिलासपुर को मेडिकल बोर्ड का गठन कर पीडि़ता की जांच कर 26 दिसंबर को रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। याचिकाकर्ता युवती दुष्कर्म से गर्भवती हो गई है। 21-22 स’ाह के गर्भ को वह रखना नहीं चाह रही। गर्भ समा’ करने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर पीडि़ता ने 23 दिसंबर को हाईकोर्ट में याचिका पेश की। याचिका की गंभीरता को देखते…
रायपुर राजधानी में 31 दिसंबर की रात नए साल के जश्न पार्टी के लिए 15 से ज्यादा होटल, रेस्टोरेंट और क्लब ने अनुमति मांगी है। पार्टी के दौरान एक दिन शराब पिलाने के लिए भी अनुमति मांगी जा रही है। इसके लिए आबकारी विभाग में अर्जी दी गई है। प्रशासन और पुलिस की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी को अनुमति तो दी जा रही है। मगर, म्यूजिक सिस्टम रात 10 बजे बंद करने की चेतावनी दी जा रही है। वहीं, म्यूजिक सिस्टम बंद न करने की दशा में साउंड इतना धीमा करना होगा, ताकि उसकी आवाज बाहर तक…
नई दिल्ली। भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी दलित को अध्यक्ष बनाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कंट्रोवर्सी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े का काउंटर करने के साथ ही मायावती की कमजोरी का फायदा उठाने के लिए आरएसएस ने यह रणनीति बनाई है। कहा जा रहा है कि भाजपा के सामने इस संकट से निकलने का सबसे बड़ा स्टेप यही हो सकता है कि किसी दलित नेता को पार्टी प्रेसिडेंट पद पर बैठा दिया जाए। भाजपा की राजनीति वहीं से शुरू होती है जहां से विपक्ष और आम…
रायपुर नई दिल्ली में भाजपा संगठन चुनाव की बैठक में शामिल होकर रायपुर लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर संकेत दिए हैं। मंगलवार को रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री साय ने मंत्रिमंडल के विस्तार पर किए गए प्रश्न पर कहा कि सब कुछ होगा, इंतजार करिए। जब सीएम से पूछा गया कि क्या हरियाणा की तरह छत्तीसगढ़ में भी 13 की बजाय 14 मंत्री बनाए जाएंगे। इस पर सीएम ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह सब होगा, इंतजार करिए। वहीं, पार्टी सूत्रों का कहना है कि नई दिल्ली…