Author: News Desk

रायपुर भाजपा संगठन की आज महत्वपूर्ण बैठक होगी. बीजेपी स्वच्छ रूप से सभी को मौका देती है. बीजेपी का यह रेगुलर प्रोसेस है, इसी प्रक्रिया में सभी मंडल अध्यक्ष चुने गए हैं. अब जिला अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होगी. केवल बीजेपी पार्टी में बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होता है. यह बात भाजपा संगठन की बैठक में शामिल होने पहुंचे प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने मीडिया से चर्चा में कही. छत्तीसगढ़ में भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद मचे बवाल को लेकर पार्टी एक्शन मोड में नजर आ रही है. दो मंडल अध्यक्षों की…

Read More

अमेरिका में कॉस्मेटिक कंपनियों को नए टेस्टिंग नियम का पालन करना होगा. FDA की ओर से प्रस्तावित नए फेडरल नियम के तहत कंपनियों यह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने होंगे कि टैल्क युक्त कोई भी उत्पाद एस्बेस्टस से मुक्त हो. गुरुवार को फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के इस प्रस्ताव को अमेरिकी कांग्रेस ने मंजूर कर लिया है. इस प्रस्ताव का उद्देश्य उपभोक्ताओं को मेकअप, बेबी पाउडर और अन्य पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की सुरक्षा के बारे में आश्वस्त करना है. यह जॉनसन एंड जॉनसन और अन्य कंपनियों के खिलाफ टैल्क-आधारित बेबी पाउडर और कैंसर के बीच संबंधों का…

Read More

यमन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गुरुवार को सना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हवाई हमले में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस के बाल-बाल बचने की खबर सामने आ रही है। वहीं इस हमले में कम से कम दो लोगों की मौत होने का भी बात सामने आ रही है। ट्रेड्रोस ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट बाल-बाल बचने के बाद डब्ल्यूएचओ प्रमुक टेड्रोस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हमारी टीम यमन में स्वास्थ्य और मानवीय स्थिति का आकलन करने और बंदियों की रिहाई के लिए बातचीत करने का मिशन…

Read More

दुर्ग। जिले के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में क्रिसमस की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस आरक्षक उपेंद्र तिवारी की मौत हो गई। उपेंद्र तिवारी दुर्ग आईजी ऑफिस में पदस्थ थे और बुधवार रात ड्यूटी से घर लौटते समय उनकी बाइक सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने के बाद सुपेला और स्मृति नगर पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची, और तब तक 112 और 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच चुकी थीं। घायल अवस्था में उपेंद्र तिवारी को बेहोशी की हालत में चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल…

Read More

मनेद्रगढ़/एमसीबी सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के साहबजादे जोरावर सिंह ,फतेह सिंह अजीत सिंह एवं जुझार सिंह के शहादत की स्मृति में जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों के छायाचित्र पर आमंत्रित अतिथियों के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया, तत्पश्चात साहिब जादे जोरावर सिंह फतेह सिंह अजीत सिंह जुझार सिंह के बलिदान शौर्य और पराक्रम पर अतिथियों के द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। छात्रा रिया द्विवेदी दिलप्रीत कौर ने वीर बाल दिवस की सार्थकता पर विस्तार से चर्चा की। ब्लॉसम एकेडमी स्कूल के छात्रों…

Read More

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 26 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन के बाद 26 दिसंबर, 2024 से 1 जनवरी, 2025 तक पूरे देश में सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान, उन सभी स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहाँ इसे पारंपरिक रूप से फहराया जाता है और सभी आधिकारिक मनोरंजन स्थगित रहेंगे। राजकीय शोक पर क्या सरकारी अवकाश है? केंद्र सरकार के 1997 के नोटिफिकेशन में कहा गया कि राजकीय शोक के दौरान कोई सरकारी छुट्टी नहीं रहेगी। हालांकि केंद्र या राज्य सरकार चाहें तो…

Read More

मोतिहारी: मोतिहारी के कोटवा प्रखंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में फर्जी भुगतान के कई सुबूत मिले हैं. अगर विभाग द्वारा जांच की जाए तो यह घोटाला करोड़ों में जा सकता है. बता दें कि मोतिहारी सहित पूरे बिहार में श्रम विभाग के द्वारा निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों का लेवर कार्ड बनाया जाता है. उसी लेबर कार्ड के तहत श्रम विभाग में निबंधित मजदूरों को दो बेटियों की शादी के लिए श्रम विभाग के तहत 50000-50000 रूपये का अनुदान दिया जाता है. अब मोतिहारी में कई प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी इसी का लाभ उठाते हुए लाभुक के साथ…

Read More

छत्तीसगढ़ के कण कण में बसी हुई है भगवान श्रीराम की स्मृतियां – मुख्यमंत्री साय मां नाथल दाई पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकसित – मुख्यमंत्री साय पर्वतदान (अन्न) एवं अश्वमेध यज्ञ महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर हमारी सरकार लगातार लोगों की सुख-समृद्धि के लिए काम कर रही है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी से किसानों में समृद्धि आई है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से हर महीने 70 लाख माताओं-बहनों को एक हजार रुपए प्रति महीने की किश्त हम दे रहे हैं। देश के प्रमुख तीर्थस्थलों…

Read More

हाईकोर्ट से मामले का छह माह पूर्व हुआ पटाक्षेप, लेकिन अफसर मूकदर्शक की भूमिका में, ईओडब्ल्यू एवं कलेक्टर का आदेश भी ठंडे बस्ते में भोपाल । प्रदेश सरकार की पारदर्शिता पूर्ण कार्य प्रणाली एवं अवैध खनन को रोकने की मंशा को खनिज विभाग के अफसर ही पलीता लगा रहे हैं। प्रदेश में कई जगह अवैध उत्खनन बदस्तूर जारी है, इसके बावजूद खनन माफिया पर खनिज विभाग के अफसर मेहरबान नजर आ रहे हैं। कटनी जिला में खनिज विभाग में पदस्थ जिम्मेदार अफसर तकरीबन ड़ेढ दशक बीत जाने के बाद भी खनन ठेकेदार से रायल्टी क्लियरेंस की राशि 7 करोड़ 31…

Read More

इस्राइली वायु सेना ने पश्चिमी तट और यमन के अंदरूनी हिस्सों में हूती सैन्य ठिकानों पर हमले किए। इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने गुरुवार को बताया कि ये हमले प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और जनरल स्टाफ के प्रमुख की मंजूरी से किए गए थे। इन हमलों में हौथी सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जिसे वे अपनी सैन्य गतिविधियों के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। बता दें कि आईडीएफ द्वारा हूती के ठिकानों पर किए गए हमले में पश्चिमी तट पर अल-हुदैदाह, सलीफ और रास कनातिब बंदरगाह शामिल थे। आईडीएफ ने बताया कि हूती विद्रोही शासन ने बार-बार इस्राइल पर…

Read More