इंदौर: शहर में एक गंभीर धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें आरोपी नासिर उर्फ नस्सू ने वक्फ बोर्ड की नकली मुहर और फर्जी कागजात तैयार कर लाखों रुपये की ठगी की। यह धोखाधड़ी तब उजागर हुई जब वक्फ कमेटियों ने आरोपी की गतिविधियों पर सवाल उठाए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नासिर को गिरफ्तार किया और तीन दिन के रिमांड की मांग की, जिसके बाद उसे कल जेल भेज दिया गया है। अब उसकी अन्य धोखाधड़ी के मामलों की जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार, नासिर उर्फ नस्सू ने वक्फ बोर्ड के नाम से नकली मुहर और…
Author: News Desk
महाराष्ट्र के हिंगोली से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पुलिस कांस्टेबल ने ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी, सास, साले और बेटे को गोली मार दी, जिसमें की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हिंगोली जिले के वासमत शहर में कार्यरत कांस्टेबल विलास मुकाडे ने अपनी ही पत्नी की…
दिल्ली। विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में तेजी आने के साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की परेशानी बढ़ सकती है। पिछले सप्ताह उपराज्यपाल ने आबकारी नीति मामले में केजरीवाल के विरुद्ध मुकदमा चलाने की सिफारिश की थी। Pwd से जांच करने को कहा अब मुख्यमंत्री आवास को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर सतर्कता विभाग ने लोक निर्माण विभाग (Pwd) से जांच करने को कहा है। उन्होंने 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में सुख सुविधा पर भारी भरकम राशि खर्च करने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। BJP के…
पानीपत। किला थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दादा (रिश्ते में दादा का भाई) ने दुष्कर्म किया। आरोपित ने नाबालिग को तांत्रिक विद्या से बीमार पिता को ठीक करने का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। बार-बार दुष्कर्म का पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपित ने तांत्रिक विद्या से पिता के अंदर भूत छोड़ने की धमकी दी। मासिक धर्म न आने पर नाबालिग की हालत खराब हुई तो मां ने प्रेग्नेंसी टेस्ट से जांच की तो वह पॉजीटिव आई। जिसके बाद स्वजन ने मामले की शिकायत किला थाना पुलिस को दी, जिस पर केस दर्ज किया और आरोपित…
दिल्ली: चुनाव आयोग ने दिल्ली पुलिस से फर्जी मतदाता पंजीकरण आवेदन के मामले में FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है। ये FIR शाहीन बाग पुलिस थाने ने BNS की धारा 336 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी) और धारा 340 (जाली दस्तावेजों को असली के रूप में इस्तेमाल करना) के तहत दर्ज हुई है। पुलिस के मुताबिक, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी से प्राप्त शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों ने अपने मतदाता पहचान पत्र आवेदन में जालसाजी की है। 4 लोगों ने नए मतदाता पंजीकरण और पते में बदलाव के लिए…
हिसार। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का हिसार से नाता रहा है। वह दो बार हिसार आए थे। एक बार 2005 तो दूसरी बार 2007 में। उनकी तरफ से हिसार में बरवाला के खेदड़ के खेदड़ थर्मल प्लांट का शिलान्यास किया गया था। उससे पहले 2005 में शहर के पुराना राजकीय कॉलेज मैदान में पूर्व मंत्री ओपी जिंदल की चुनाव की रैली को संबोधित किया था। हरियाणा में 2005 में हुए थे चुनाव वह चुनाव पूर्व मंत्री ओपी जिंदल जीते थे और मंत्री बने थे। उनके निधन पर शहर की विधायक सहित अनेक नेताओं ने दुख प्रकट किया है। हरियाणा में…
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार 28 दिसंबर को मंईयां सम्मान योजना के तहत 5वीं किस्त जारी करने जा रही है. इसके साथ ही सरकार राज्य की 50 लाख से अधिक माताओं-बहनों को दी जाने वाली सहायता राशि को 1000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए प्रतिमाह करने जा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस बढ़ी हुई राशि का तोहफा रांची के नामकुम स्थित खोजाटोली प्रशिक्षण मैदान से देने जा रहे हैं. 28 तारीख मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार के लिए भाग्यशाली है. 18 से 50 साल की महिलाओं को लाभ खोजाटोली प्रशिक्षण मैदान वही मैदान है, जहां से 4 सितंबर…
रायपुर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त किया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री के आज होने वाले तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. पहले से ही तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज रायपुर और धमतरी में कार्यक्रम था, जिन्हें जिसमें वे रायपुर में कच्छ कड़वा पाटीदार समाज के स्वर्णिम महोत्सव के साथ धमतरी में हितग्राहियों को स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम के अलावा विकास कार्यों के अनेक लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे. लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के…
लुधियाना। पंजाब के कुछ हिस्सों में आज यानी शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ वर्षा होने के संभावना है। शुक्रवार को 30 से 40 किमी प्रति गति के साथ हवाएं चल सकती है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। इससे पहले वीरवार राज्य के विभिन्न जिलों में धूप निकली। फरीदकोट और पठानकोट का तापमान पहुंचा 4 डिग्री जिला पठानकोट और फरीदकोट का न्यूनतम तापमान सबसे कम 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिला फाजिल्का का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस, जिला फिरोजपुर और अमृतसर का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस, रोपड़ का 5.9 डिग्री सेल्सियस, जिला लुधियाना और पटियाला का…
बेलगावी । कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक को संबोधित करते गुए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, हम नेहरू-गांधी विचारधारा और बाबासाहेब अंबेडकर के सम्मान के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा चुनाव आयोग जैसी सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करना चाहती है, लेकिन हम यह लड़ाई लड़ते रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि चुनाव प्रक्रिया में लोगों का विश्वास धीरे-धीरे कम हो रहा है और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव नियमों में बदलाव…