बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद एक के बाद भारत विरोधी हरकतें तेज होती जा रही हैं. खास बात यह है कि कभी बांग्लादेश में नरसंहार करने वाला पाकिस्तान आज उसका करीबी दोस्त बन गया है. अंदेशा है कि दोनों देश भारत के खिलाफ साजिश रचने में जुट गए हैं. हाल की एक घटना ने इस अंदेशे को बढ़ा दिया है. सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान से राजधानी ढाका के लिए निकले जहाज के जरिए भारी मात्रा में RDX और AK47 हथियार बांग्लादेश पहुंचाए गए. 250 किलो RDX और 100 AK47 कराची बंदरगाह से शुरू होकर पाकिस्तानी मालवाहक जहाज एमवी अल बखेरा…
Author: News Desk
कवर्धा चिल्फी घाटी में एक बार फिर से लंबा जाम लग गया है. यहां ट्रक खराब होने से रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 में आवागमन बाधित हो गया है. 20 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है. छोटे गाड़ियों को भी निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानाकारी के मुताबिक, चिल्फी घाटी में तीन अलग-अलग जगहों पर ट्रक खराब हुई है. ट्रक खराब होने के कारण बड़े और भारी वाहन निकलने में दिक्कत हो रही है. पुलिस ने सभी बड़ी वाहनों को रोक दिया है. 12 घंटे के बाद भी नहीं खुला जाम गुरुवार रात…
रूस में सुरक्षाबलों ने बड़े आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है. आईएसआईएस के आतंकियों ने मॉस्को में बड़ी आतंकी साजिश रची थी. आतंकवादियों ने एक पुलिस स्टेशन को उड़ाने की योजना बनाई थी. इसके लिए एक कार और गैस सिलेंडर खरीदा. इसके बाद आतंकियों ने बम तैयार करना शुरू किया. आतंकियों की साजिश की भनक लगते ही सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की. इस दौरान आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में हमले को अंजाम देने जा रहे आतंकी मारे गए. इससे पहले एक अन्य मामले में सुरक्षाबलों ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. रूस की शीर्ष सुरक्षा…
IND vs AUS Day 2 Test: यशस्वी जायसवाल का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पर्थ टेस्ट मैच के बाद मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट में बोलता हुआ दिखाई दिया था। जिसमें टीम इंडिया की पहली पारी में वह काफी बेहतरीन तरीके से खेल रहे थे, लेकिन 82 के निजी स्कोर पर वह अपना विकेट गंवा बैठे। जायसवाल के लिए साल 2024 काफी शानदार रहा। लेकिन वह अपनी इस पारी में सिर्फ 18 रनों से एक ऐसे शतक से चूक गए। जिसके वह काफी करीब पहुंच गए थे। विराट कोहली के साथ…
महासमुंद गांजा तस्करी मामले में पूर्व विधायक किस्मत लाल नंद के दामाद सूर्यकांत नाग समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल, 20-21 दिसंबर की रात पुलिस ने एक इनोवा कार से 151 किलों गांजा बरामद किया था. पुलिस द्वारा रुकवाने पर आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया था. पुलिस जांच में पता चला कि इनोवा कार पूर्व विधायक किस्मत लाल नंद के बेटे के नाम पर थी, जिसे सूर्यकांत नाग लेकर गया हुआ था. आरोपी एक साथी के साथ मिलकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ गांजा परिवहन कर रहा था. सूर्यकांत नाग ने क्षमानिधी साहू की मदद से गांजे…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राजभवन में आयोजित शोक सभा में डेका ने डॉ. सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जाना केवल उनके परिवार और मित्रों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल डेका ने डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे और उनके कार्यकाल में देश ने…
ठाणे। कल्याण के एक स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाने वाली ठाणे की एक महिला ने एक बैंक के लिए काम करने वाले रिकवरी एजेंटों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला ने खुद इस घटना की जानकारी ऑनलाइन साझा करते हुए आरोप लगाया कि एजेंट अक्सर किसी और की तलाश में उसके घर आते थे। उसने कहा कि उन्हें यह बताने के बाद भी कि जिस व्यक्ति की वे तलाश कर रहे थे वह अब वहां नहीं रहता है इसके बाद भी उनके द्वारा उत्पीड़न जारी रहा। लिंक्डइन पर एक महिला ने लिखा, इंडसइंड बैंक एक खराब बैंक है। निम्नलिखित पंक्तियों…
जशपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर के सराईटोली में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर आयोजित अटल सुशासन चौपाल में शामिल हुए. उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के निर्माता श्रद्धेय अटल जी को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से नमन किया. मुख्यमंत्री ने देश के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष‘ के रूप मनाया जाएगा. इस दौरान अधोसंरचना विकास के कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि हमारा राज्य छत्तीसगढ़ उनकी ही देन है.उन्होंने कहा कि अटल जी हमेशा अपने…
पंचकूला। हरियाणा में नायब सरकार ने स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर है। आगामी 15 जनवरी तक सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों का एलान किया गया है। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य के सभी स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। 16 जनवरी, 2025 को सभी विद्यालयों में कक्षाएं शुरू होंगी। निदेशालय की ओर से राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, मौलिक शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिए गए हैं कि राज्य में पहली से 15 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा। 16 जनवरी को विद्यालय…
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की तैयारी की जा रही है. वहीं वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नगर निगम महापौर और नगर परिषद अध्यक्ष के आरक्षण की प्रक्रिया होनी है जो 7 जनवरी को होगी. इस बीच नगरीय प्रशासन मंत्री डिप्टी सीएम अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है. अरुण साव ने कहा कि राज्य में नगरीय निकायों के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे. उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि निकाय और पंचायत चुनाव बोर्ड परीक्षाओं से पहले करा लिए जाएंगे. इसके चलते माना जा रहा है कि…