Author: News Desk

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल शर्मा की 28 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पंडित सुंदरलाल शर्मा छत्तीसगढ़ में जनजागरण और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। पंडित सुंदरलाल शर्मा नेे किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधार रहेे। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, छुआ-छूत, रूढ़िवाद जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। उनके अमूल्य विचार हमें सदैव मातृभूमि की निस्वार्थ सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Read More

जबलपुर: शहर तेजी से ग्रीन एनर्जी की दिशा में अग्रसर हो रहा है। स्वच्छता पार्क कठौंदा के निकट एक सीएनजी प्लांट की स्थापना की जाएगी, जिसमें गीले कचरे से सीएनजी गैस का उत्पादन किया जाएगा। इसके साथ ही, नगर निगम 150 सीएनजी वाहनों की खरीदारी करेगा, और कठौंदा में सीएनजी ईंधन भरने के लिए एक स्टेशन भी स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, कचरे के सेग्रीगेशन के लिए एक ऑटोमेटेड यूनिट भी लगाई जाएगी। 170 करोड़ रुपये के इस ग्रीन प्रोजेक्ट के तहत काम किया जाएगा, जिसमें 135 करोड़ रुपये सिटीज 2.0 के फंड से खर्च किए जाएंगे, जबकि 35 करोड़…

Read More

मनेंद्रगढ़/एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर खनिज विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 26 दिसंबर 2024 को स्थान ग्राम दर्रीटोला तहसील नागपुर अंतर्गत आने वाले खसरा क्रमांक 208/1, 208/2, 211 रकबा 1.113 हे. क्षेत्र पर श्री प्यारेलाल साहू निवासी लोहारी के पक्ष में स्वीकृत खनिज साधारण पत्थर उत्खनीपट्टा के मौका जांच में खदान में पाई गई अनियमितताओं एवं उत्खनन योजना अनुसार खनन कार्य नहीं किए जाने के कारण, पट्टा शर्तों के उल्लंघन एवं पर्यावरणीय नियमों के पालन नहीं किए जाने के कारण पट्टाधारक प्यारेलाल साहू निवासी लोहारी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015, एवं खान और खनिज…

Read More

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर केल्हारी तहसीलदार करमचंद जाटवर के कुशल मार्गदर्शन में तहसील केल्हारी क्षेत्रांतर्गत 27 दिसंबर 2024 को मध्यप्रदेश राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य में बिचौलियों के द्वारा अवैध धान परिवहन कर धान खपाने की कोशिश की जा रही थी। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुये 02 पिकअप व उसमें लोड 93 बोरी धान जप्ती की कार्रवाई की गयी। इसके साथ ही कोचियों के द्वारा दूसरे किसानों के खातों के माध्यम से धान खपाने के लिए समिति में लाये गये 20 बोरी धान की भी जप्ती की गयी। इसी क्रम में…

Read More

रायपुर राजनांदगांव पुलिस भर्ती को रद्द करने के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने अब अन्य जगहों की पुलिस भर्ती प्रक्रिया की जांच करने की बात कही है. इसके साथ ही मामले में आक्रामक कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी भर्ती प्रक्रिया की ओर ध्यान देना चाहिए. पीएससी, शराब घोटाला मामले में अंदर हुए लोगों पर उन्हें ध्यान देना चाहिए. उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर बताया कि पूरे शुद्धिकरण के बाद एक-एक चयन अभ्यर्थी की क्षमता के आधार पर होगा. सभी जगहों पर इस बात को चेक किया…

Read More

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने विभागीय कार्यों से राज्यपाल को अवगत कराया।

Read More

रायपुर हमारा देश और समाज हमेशा प्रगतिशील सोच के साथ आगे बढ़ेे, समाज की नई पीढ़ी शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की करे, उद्यमशीलता की तरफ बढ़े, इसके लिए समाज को निरंतर जागरूक होकर युवाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हमेशा इसी एकजुटता पर बल देते हैं। हम सब एकजुट रहेंगे और माँ भारती की सेवा करने संकल्पित रहेंगे तो हमारा प्रदेश और देश मजबूत होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के विकासखण्ड बगीचा के ग्राम घुघरी में आयोजित छत्तीसगढ़ स्तरीय नागवशी समाज के महासम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।…

Read More

गौरेला पेंड्रा मरवाही राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिंग सहित निर्धारित की गई है। किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों से जितने रकबे में धान की फसल ली गई है, उसी का बिक्री करने और शेष रकबा समर्पण करने की अपील पर जिले में अब तक 13 समितियों में 3551 किसानों द्वारा कुल 342.677 हेक्टेयर रकबा का समर्पण किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति…

Read More

सरगुजा सरगुजा जिले में पुलिस ने एक दुष्कर्म पीड़िता को दुष्कर्म के आरोपी से लाखों रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा है. चौंकाने वाली बात सामने आई है कि आरोपी विनोद केडिया के खिलाफ दर्ज रेप केस को जल्द खत्म करने के लिए दुष्कर्म पीड़िता ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी से 1 करोड़ रुपए का सौदा किया था. लेकिन पुलिस ने युवती और उसके दोस्तों को पैसे लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. बता दें, दुष्कर्म पीड़िता ने पिछले महीने सरगुजा के कमलेश्वरपुर थाने में रायपुर के कपड़ा व्यापारी विनोद केडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि व्यापारी विनोद…

Read More

मध्य प्रदेश में इटारसी से जबलपुर आने वाली दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन के S-4 बोगी के नीचे पहिये के पास बने ट्राली में एक व्यक्ति ने बैठ कर 250 किलोमीटर का सफर किया। इसका खुलासा तब हुआ जब जबलपुर में प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की रोलिंग परीक्षण के दौरान आउटर पर जांच के दौरान रेलवे के कर्मचारियों को S-4 बोगी के नीचे ट्राली पर एक व्यक्ति लेटा हुआ नजर आया। रेलवे कर्मचारियों यह देख होश उड़ गये।कर्मचारियों उसे वहां से निकाला।पूछताछ के दौरान शख्स ने बताया कि टिकट के लिए पैसा नही था।इस लिए सफर के लिए यह खतरनाक रास्ता अपनाना पड़ा

Read More