नई दिल्ली । दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी महिला सम्मान योजना को लेकर बीजेपी की महिला विंग ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही हैं। दिल्ली महिला मोर्चा ने इसे फर्जी करार दिया है और केजरीवाल पर दिल्ली की महिलाओं को छलने और महिला सम्मान के नाम पर झूठी तसल्ली देने का आरोप लगाते हुए उनके आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की अध्यक्षा ऋचा पांडेय के नेतृत्व में किये गए इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता सिंह, मोर्चा प्रभारी श्याम बाला, प्रदेश प्रवक्ता एवं निगम पार्षद…
Author: News Desk
रायपुर : छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट सर्जरी विभाग के कुशल डॉक्टरों की टीम ने 50 वर्षीय महिला की सफल ओपन हार्ट सर्जरी कर मरीज को नया जीवन दिया है। हार्ट सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में यह सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के बाद महिला की हालत ठीक है तथा वह अभी डॉक्टरों की देखरेख में है। मरीज का वाल्व रिप्लेसमेंट हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य के निवासियों को नए वर्ष के आगमन पर ओपन हार्ट सर्जरी सुविधा की शुरुआत के लिए अस्पताल प्रबंधन को…
रायपुर : कबीरधाम जिले में सिंचाई सुविधाओं को विस्तार देने और कृषि उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य शासन ने पांच प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण हेतु 53 करोड़ 95 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। जल संसाधन विभाग ने ई-कुबेर पोर्टल के माध्यम से 80 प्रतिशत राशि पहले ही जमा कर दी है। इन परियोजनाओं के लिए जिले के 42 गांवों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है, जिसमें 716 किसानों की कुल 149.229 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। कबीरधाम जिले के घटोला जलाशय परियोजना में 3 गांवों के 26 किसानों की 8.472 हेक्टेयर भूमि, जगमड़वा जलाशय…
भोपाल : खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि नेशनल गेम्स-2025 के लिये खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ बेहतर सुविधा भी प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाये। मंत्री सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में नेशनल गेम्स-2025 के लिये खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। मंत्री सारंग ने कहा कि नेशनल गेम्स क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान की जायें। उन्हें ट्रेण्ड प्रशिक्षकों से ट्रेनिंग दिलवायी जाये। सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर गोल्ड मैडल हासिल करने के लिये प्रोत्साहित किया जाये। मंत्री सारंग ने कहा कि…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को बीते बहुत वक्त नहीं हुए जब कांग्रेस और आप दोनों दल साथ में दिल्ली की गलियों में चुनाव प्रचार कर रहे थे। अब दिल्ली चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच तल्खी काफी बढ़ गई है और ऐसा माना जा रहा है कि इसका असर इंडिया गठबंधन पर भी पड़ सकता है। आप के नेताओं की ओर से गुरुवार कांग्रेस पर न केवल बीजेपी के साथ मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए गए बल्कि इंडिया गठबंधन से बाहर कराने तक की चुनौती दे दी गई। आप की ओर से जो कहा गया उसके अलग-अलग राजनीतिक मायने…
गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ट्रेड एक्सपो ट्रेडिंग ऐप से लगभग 5 करोड़ की ठगी मामले में एमपी के रीवा से गिरफ्तार अरुण द्विवेदी ट्रेड एक्सपो को भारत में लाने वाला मुख्य सरगना है, जिसका कनेक्शन दुबई व बांग्लादेश से है. पुलिस ने ठगी के चौथे आरोपी अरुण को न्यायालय से तीन दिन की रिमांड पर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर भारत में फैले ठग नेटवर्क का भंडाफोड़ करेगी. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाला खुलासा किया है. छत्तीसगढ़ में गरियाबंद के अलावा धमतरी, महासमुंद में भी ठगी की गई है. आरोपी अरुण द्विवेदी…
रायपुर : कंचन और रेखा सशक्त भविष्य की ओर बढ़ा रही कदमरोजी मजदूरी करके जीवन यापन करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए महतारी वंदन योजना एक संजीवनी का काम कर रही है। इस योजना के माध्यम से उन्हें प्रतिमाह वित्तीय समर्थन मिल रहा है, जिससे वे अपने परिवार की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा और परिवार के स्वास्थ्य पर भी ध्यान केंद्रित कर पा रहे हैं। यह योजना न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद कर रही है, बल्कि उनके जीवन को सशक्त और समृद्ध बनाने का एक मार्ग भी…
रायपुर : माता-पिता की मृत्यु के बाद पूर्णत अनाथ और बेसहारा हुई हेमबती ने अपने हौसले से उस मुकाम को हासिल किया, जिसकी सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है। बीते पांच सालों से छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालिका गृह कोण्डागांव में रह रही हेमबती नाग ने इस दौरान पूरे मनोयोग के साथ न सिर्फ जूडो खेल का प्रशिक्षण प्राप्त किया, बल्कि कई क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हेमबती नाग की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए 26 दिसंबर 2024 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय…
राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से सात किमी दूर भंवरमरा गांव में एक घर में सिलेंडर फट गया। घटना में मकान परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में पति, पत्नी और उनकी बेटी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक खाना बनाते समय सिलेंडर फट गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। यहां उन्हें भावगत सिन्हा 38, तामेश्वरी सिन्हा 35 और उनकी तीन साल की बेटी भाव्या सिन्हा के शव मिले। भागवत सिन्हा किराना दुकान चलाते थे, वहीं पत्नी गृहणी थीं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर…
भोपाल : विज्ञान और समाज के बीच सेतु निर्माण आवश्यक है। विज्ञान को व्यवहारिक जीवन के साथ सामंजस्य स्थापित कर कैसे आगे बढ़ सकते है, इस बात को सभी वैज्ञानिक एवं अकादमिक संस्थानों को समझना चाहिए। विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सह संगठन सचिव प्रवीण रामदास 11 वें भोपाल विज्ञान मेला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और अन्य महान वैज्ञानिकों के योगदान को हमेशा याद रखते हुए देश हित में विज्ञान से विकास के बारे में कार्य करना चाहिए। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और विज्ञान भारती के…