पटना: बिहार के मशहूर कोचिंग संचालक गुरु रहमान सर बड़ी मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं. BPSC छात्रों के आंदोलन को लेकर प्रशासन ने गुरु रहमान सर को नोटिस भेजा है. उन पर छात्रों को उकसाने का लगाया गया है. प्रशासन ने उनको गर्दनीबाग थाना में सबूतों के साथ पहुंचने का नोटिस भेजा है. साक्ष्य नहीं देने पर गुरु रहमान के खिलाफ कार्रवाई होगी. BNSS की धारा 94 के आधार पर कार्रवाई का नोटिस मिला है. नोटिस में लिखा गया है कि 28 दिसंबर को गर्दनीबाग थाना में पहुंचकर साक्ष्य प्रस्तुत करें. अगर गुरु रहमान साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाते…
Author: News Desk
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नए साल से पहले लाखों कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों के मासिक भत्तों में बढ़ोतरी का एलान किया है। इसे लेकर वित्त विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है कि कर्मचारियों के मासिक भत्ते में बढ़ोतरी से उनका कामकाज और बेहतर हो जाएगा। विभिन्न सरकारी कर्मचारियों के यात्रा भत्ते की मासिक दरों में तीन गुने से ज्यादा बढ़ोतरी की है। हर महीने मिलेगा इतना वेतन जानकारी के अनुसार संशोधित भत्ते के लिए राजस्व निरीक्षकों, विक्रय अमीन, सहायक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (ग्राम सेवक), सहायक विस्तार…
भारत के IPO बाजार ने 2024 में नई ऊंचाइयों को छूते हुए 11.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की रिकॉर्ड आय दर्ज किया. यह आंकड़ा 2023 में जुटाई गई 5.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि से दोगुना है. ग्लोबल डेटा की रिपोर्ट के अनुसार, यह वृद्धि भारत के वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और निवेशकों के बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाती है. 2024 के प्रमुख IPO भारत में 2024 में कई बड़े IPO लॉन्च हुए, जिनमें हुंडई मोटर (3.3 बिलियन USD), स्विगी (1.3 बिलियन USD), एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी (1.2 बिलियन USD), विशाल मेगा मार्ट (0.9 बिलियन USD) और बजाज हाउसिंग फाइनेंस (0.8 बिलियन…
दुर्ग। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास गाय और अन्य जानवरों के खाल भरे ट्रक को पकड़ा गया है. कुम्हारी पुलिस और यातायात पुलिस की कार्रवाई के दौरान पॉयलेटिंग कर रहे दो आरोपी फरार हो गए, वहीं महाराष्ट्र पासिंग (MH 49) ट्रक के चालक के साथ दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि ट्रक महाराष्ट्र की ओर से आ रही थी, जिसकी जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता राजनांदगांव से ट्रक का पीछा करते आ रहे थे. आखिरकार कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पुलिस की मदद को ट्रक को पकड़ने में…
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कोसगई से बाइक पर घर लौट रहे तीन युवक जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। युवकों की बाइक अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे खाई में गिर गई। कड़ाके की ठंड में युवक पूरी रात जंगल में पड़े रहे। सुबह तक दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक बाल-बाल बच गया। घटना लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपहरी अंतर्गत ग्राम कनसारा मोड़ की है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को ग्राम पंचायत लेमरू अंतर्गत ग्राम बंजारी में रहने वाले अमित गोंड उम्र 20 वर्ष और राजेश गोंड उम्र 19…
दो साल से उच्च ब्याज दरों के स्थिर होने के बावजूद पर्सनल लोन के तहत आने वाले हाउसिंग, क्रेडिट कार्ड और शिक्षा कर्ज में 23 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि हुई है। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, हाउसिंग के एवज में कर्ज मार्च, 2024 तक सबसे अधिक 36 फीसदी बढ़कर 27,18,715 करोड़ रुपये पहुंच गया। मार्च, 2023 तक यह 19,91,164 करोड़ रुपये था। कुल पर्सनल लोन 20 फीसदी बढ़कर 53.31 लाख करोड़ के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह, क्रेडिट कार्ड बकाया 25.6 फीसदी बढ़कर 2.57 लाख करोड़ और शिक्षा कर्ज 23.7 फीसदी बढ़कर 1.19 लाख करोड़ पहुंच गया। कंज्यूमर ड्यूरेबल…
दुर्ग। दुर्ग जिला कलेक्टर ने दो गुंडा बदमाश को जिलाबदर का आदेश जारी की है। जिसमे एक दुर्ग और एक भिलाई का रहने वाला है। जिसके खिलाफ कई थाना क्षेत्र में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों बदमाश दुर्ग – रायपुर के अलावा 5 अन्य जिलों सीमावर्ती में एक वर्ष के लिए प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। दो बदमाशों को जिलाबदर किया है। मोहम्मद इमरान और तेजिंदर उर्फ टोनी सरदार अदातन अपराधी हैं। जिनके कई अपराधिक रिकॉर्ड हैं। मो. इमरान इमामबाड़ा कैम्प दो शीतला मंदिर के पास थाना छावनी का रहने वाला है। वहीं, दूसरा अपराधी तेजिंदर उर्फ टोनी सरदार…
कांकेर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाने के तहत एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। कार ने बाइक सवार पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार को भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ मार्ग पर खंडी नदी के पास ये हादसा हुआ है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मरने वालों की शिनाख्त करने में जुटी है। छत्तीसगढ़ में दुर्घटनाओं का ग्राफ साल दर साल बढ़ता जा रहा है। लोगों को यातायात नियमों के…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ी संख्या में ट्रेनों के रद्द होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 21 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं, 11 ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही रद्द कर दिया गया है। रेलवे ने इसके पीछे नॉन इंटरलॉकिंग अपग्रेडेशन कार्य को वजह बताया है। ये ट्रेनें हुई रद्द बता दें कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के अंतर्गत रायपुर-दुर्ग सेक्शन में सरोना और कुम्हारी के बीच 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 29 दिसंबर को दोपहर 2 बजे तक 26 घंटे नॉन इंटरलॉकिंग अपग्रेडेशन कार्य के…
भोपाल। मध्यप्रदेश के दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ वारंट जारी हुआ है। इनमें आईएएस अधिकारी निशांत वरवड़े, अनुपम राजन शामिल है। अपर मुख्य सचिव (एसीएस) अनुपम राजन और आयुक्त (कमिश्नर) निशांत वरवड़े पद पर पदस्थ हैं। दोनों अधिकारी राज्य के उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ है। मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग ने 5-5 हजार रुपए के जमानती वारंट जारी किए है। वारंट में दोनों अफसर को 22 जनवरी 2025 को आयोग के सामने पेश होने का आदेश दिया है।