भोपाल: रेल प्रशासन द्वारा "अजमेर उर्स" के दौरान अतिरिक्त यातायत क्लियर करने एवं श्रद्धालुओं/यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 07119/07120 तिरुपति-मदार-तिरुपति स्पेशल ट्रेन 01-01 ट्रिप चलाई जा रही है, जो भोपाल स्टेशन पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। गाड़ी संख्या 07119 तिरुपति-मदार स्पेशल ट्रेन दिनांक 02 जनवरी 2025 को तिरुपति स्टेशन से सुबह 07.00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 15.50 बजे भोपाल और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 05.15 बजे मदार स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 07120 मदार-तिरुपति स्पेशल ट्रेन दिनांक 09 जनवरी 2025 को मदार स्टेशन से सुबह 04.00…
Author: News Desk
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उसके पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री सुंदरलाल पटवा जी की पुण्यतिथि पर उनके निवास पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी श्रद्वेय कुशाभाऊ ठाकरे जी एवं स्वर्गीय श्री सुंदरलाल पटवा को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन कर पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद के बीच बड़ी बैठक हुई, जिसमें प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन भी शामिल हुए। इस बारे में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मंडल अध्यक्षों का चुनाव अच्छे से संपन्न हुआ है। 400 से ज्यादा मंडल हैं, एक-दो में शिकायतें आई हैं। जिला अध्यक्षों के चयन में राय बहुत अच्छे से ली गई है। तीन नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया है। भाजपा संगठन में महिलाओं को मिलेगी जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भाजपा ने महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया है।…
अमेरिका के फ्लोरिडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिज्जा डिलीवरी कर्मचारी ने गर्भवती महिला पर 14 बार चाकू से हमला किया। डिलीवरी गर्ल ब्रियाना अल्वेलो ने कथित तौर पर 2 डॉलर (लगभग 170 रुपये) की टिप मिलने से नाराज होने के बाद गर्भवती महिला पर 14 बार चाकू से हमला किया। हालांकि डिलीवरी गर्ल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन उसका साथी अभी भी फरार है। एल्वेलो पर हत्या के प्रयास, बंदूक से घर पर हमला, हमला और अपहरण का आरोप है। ओस्सिओला काउंटी शेरिफ कार्यालय ने इस घटना की जानकारी दी है।…
कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा में अभी-अभी एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. अंबिकापुर- बिलासपुर नेशनल हाईवे सड़क पर ट्रक और कार की आपस में भिड़ंत हो गई जिससे दोनो वाहनों में आग लग गई. ट्रक कार के ऊपर पलट गई. वहीं नीचे फंसी कार में दो लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. राहगिरों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस में सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची बांगो पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. वहीं इस हादसे की चपेट में कौन आए, इसका भी पता भी पता लगाया…
भोपाल: लोकायुक्त के बाद अब सौरभ शर्मा और उसके साथियों व रिश्तेदारों के घर ईडी की कार्रवाई चल रही है। सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान सौरभ की पत्नी से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारी सामने आई, जिसके बाद अफसर भी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि 'रईस' पूर्व कांस्टेबल की पत्नी ने गरबा कार्यक्रम में डांस करने के लिए ही 14 लाख रुपए का लहंगा खरीदा था। जानकारी के मुताबिक सौरभ की पत्नी अपनी चार महिला मित्रों के साथ अक्टूबर माह में शॉपिंग के लिए अहमदाबाद गई थी। यह यात्रा भोपाल में होने वाले एक बड़े गरबा कार्यक्रम…
थेनी। तमिलनाडु के थेनी जिले में कार-वैन की टक्कर में केरल के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने कहा, कोट्टायम के तीन लोगों की कथित तौर पर मौत हो गई और इस जिले के पेरियाकुलम के पास एक पर्यटक वैन के साथ एक कार की आमने-सामने की टक्कर में 18 लोग घायल हो गए। वहीं तीनों मृतक पेरियाकुलम की ओर कार में यात्रा कर रहे चार लोगों में से एक थे। विपरीत दिशा से आ रही टूरिस्ट वैन से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि वैन में…
विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। धीरज सरना निर्देशित यह फिल्म 15 नवंबर, 2024 को बड़े पर्दे पर आई। यह फिल्म 2002 में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना पर आधारित थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिनेमाघरों में रिलीज होने पर द साबरमती रिपोर्ट की सराहना की अब, फिल्म का डिजिटल प्रीमियर होने वाला है। एकता कपूर, शोभा कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा निर्मित 'द साबरमती रिपोर्ट' 2025 में जी5 पर स्ट्रीम होगी। विक्रांत, राशी और रिद्धि अभिनीत यह फिल्म 10 जनवरी,…
सरगुजा छत्तीसगढ़ में लगातार मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आ रहा है. धमतरी के बाद अब सरगुजा जिले में जिंदा नवजात खेत में मिला है. नवजात को दफन करने की कोशिश की गई थी. बच्चे के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने नवजात की जान बचाई है. बताया जा रहा कि यह बच्चा कुछ ही घंटे पहले पैदा हुआ है. पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पेटला कोयलापानी का है. ग्रामीणों ने नवजात को सीतापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. सीतापुर मेडिकल ऑफियर ड्रॉ.…
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 फिनाले के करीब जरूर पहुंच चुका है, लेकिन घरवालों के रिश्तों का समीकरण अब भी बदलने का नाम नहीं ले रहा है। अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की दोस्ती पर सबसे ज्यादा सवाल उठते हैं। दोनों एक-दूसरे को दोस्त बताते हैं, लेकिन कई बार अविनाश अनजाने में अपनी फीलिंग्स बता चुके हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में ईशा की लव लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा होने वाला है। टीवी के विवादित शो बिग बॉस के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि चुम दरांग ने टाइम गॉड बनने के बाद चाहत पांडे को सुरक्षित कर…