Author: News Desk

बिलासपुर आबकारी विभाग ने न्यायधानी के FL-3 बार हैवेन्स पार्क पर ताला जड़ दिया है. आबकारी विभाग की टीम ने बार से बाहरी राज्यों की शराब बेचने के जुर्म में पन्द्रह दिनों के लिए लायसेंस निलंबित कर बार में ताला जड़ दिया है. बता दें, कि आबकारी की टीम ने बीते 6 दिसम्बर को हैवेन्स पार्क में आकस्मिक कार्रवाई के दौरान हरियाणा राज्य की 9 बोतल शराब बरामद किया. मामले में बार कर्मचारी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कराया गया. साथ ही बार संचालक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया. संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर…

Read More

सरगुजा अंबिकापुर में जमीन से कब्जा खाली कराने वाले गैंग को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है. अंबिकापुर में हरियाणा के गुर्गे जमीन पर कब्जा खाली कराने का काम करते थे. सीतापुर इलाके में बाइक लूट के बाद गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. अमोलक सिंह ढिल्लो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह गिरोह जमीन माफियाओं के लिए अंबिकापुर में काम करने का प्लान बनाया था. सीतापुर इलाके में बाइक लूट के बाद गिरोह को पकड़ा गया है. ठेकेदार मनीष अग्रवाल के कर्मचारी की बाइक को गिरोह ने लूटा…

Read More

भोपाल । राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की नई कार्यकारिणी के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री मोहन सिंह यादव जी से सौजन्य मुलाकात करके राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकारियों की लंबित मांगों के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया । राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की ओर से श्री राजेश गुप्ता अध्यक्ष राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ,महासचिव श्रीमती टीना यादव राज प्रशासनिक सेवा संघ पूर्व महासचिव श्रीमती किरण गुप्ता अपर कलेक्टर लता शरणागत अपर कलेक्टर कमल सिंह सोलंकी अपर कलेक्टर मुकुल गुप्ता अपर कलेक्टर श्री प्रकाश नायक एडीएम भोपाल सहित राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के…

Read More

रायपुर लोक सेवा आयोग के जरिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में नियुक्त किए गए 50 जूनियर डॉक्टरों की नौकरी पर खतरा मंडराने लगा है. एनएमसी के नियम विपरीत होने के कारण इन पदों को सरेंडर करने के लिए पत्र लिखा गया है. रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के डीन ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है. जिसमें बताया गया कि एनएमसी के अनुसार, भर्ती पोस्ट ग्रेजुएट की होनी थी, लेकिन अंडर ग्रेजुएट की मेडिकल शिक्षा विभाग द्वारा नियम विरुद्ध भर्ती की गई है. कांग्रेस शासनकाल में हुई इन नियुक्तियों पर पत्र के अनुसार फैसला लेने से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था चरमरा जाएगा.…

Read More

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अजित पवार की एनसीपी भी मैदान में उतर गई है। अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अपने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। एनसीपी ने बुराड़ी से रतन त्यागी, बादली से मुलायम सिंह, मंगोलपुरी से खेम चंद, चांदनी चौक से खालिदुर रहमान, बल्लीमारान से मोहम्मद हारून, छतरपुर से नरेंद्र तंवर, संगम विहार से कमर अहमद, ओखला से इमरान सैफी, लक्ष्मी नगर से नमहा, सीमापुरी से राजेश लोहिया और गोकुलपुरी से जगदीश भगत को टिकट दिया है। एनसीपी ने अपनी सूची में 4 मुस्लिम उम्मीदवारों को भी जगह दी है। कांग्रेस ने…

Read More

भोपाल: शुक्रवार 27 दिसम्बर 2024 को पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में जबलपुर मंडल के प्रमुख फ्रेट लोडिंग करने वाले सम्माननीय ग्राहकों के साथ फ्रेट कस्टमर मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें वर्तमान समय में फ्रेंट इंडस्ट्री में होने वाले बदलावों में रेल की भूमिका और इससे रेल द्वारा किस प्रकार से अधिकतम लदान प्राप्त किया जा सकता है, से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। मीटिंग प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री जी. एम. सिंह की अध्यक्षता एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री कुशाल सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुयी। मुख्य मालभाड़ा यातायात प्रबंधक श्री अनुराग पटेरिया द्वारा मीटिंग का…

Read More

मनेद्रगढ़/एमसीबी आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा देश भर में चलाए जा रहे देशव्यापी आयुर्वेदिक प्रकृति परीक्षण अभियान के अंतर्गत अंचल के आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने उत्कृष्ट कार्य किया है। इस अभियान के तहत प्रकृति परीक्षण नाम से मोबाइल एप्लीकेशन के द्वारा देश के प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,राज्यपाल एवं अन्य मंत्रियों सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों और समान नागरिकों छात्र-छात्राओं का प्रकृति परीक्षण किया गया। सभी व्यक्ति जिनकी उम्र 18 वर्ष से 70 वर्ष के मध्य है उन सभी नागरिकों का आयुर्वेद सिद्धांत के अनुसार प्रकृति,वात, पित्त ,कफ का विश्लेषण किया गया। इस अभियान के तहत कोरिया…

Read More

मनेंद्रगढ़/एमसीबी संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार महाराजपुर टोल प्लाजा में 23 से 28 दिसंबर के बीच भारी वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया जा रहा है! जिसमें दूर व पास की दृष्टि की जांच किया गया व कलर ब्लाइंडनेस की जांच की गई। जिला सहायक नोडल अधिकारी आरo डीo दीवान के नेतृत्व में नेत्र सहायक अधिकारी दशरथ राम, रामकरण साहू, रजनीश कुमार द्वारा परीक्षण किया गया।। नेत्र परीक्षण में नागपुर चौकी के पुलिस अधिकारी कर्मचारीयों ने सहयोग प्रदान किया! बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इस प्रकार के जांच समय समय पर किया जाता हैं जिससे दृष्टिदोष पीड़ित…

Read More

कटनी: मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. सड़क हादसों में लोगों की असमय मौत हो रही है. ताजा मामला कटनी जिले का है जहां दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिससे दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में एक क्लीनर की हालत गंभीर बताई जा रही है. दरअसल हादसा रीठी थाना अंतर्गत दमोह कटनी मार्ग पर ग्राम बड़गांव बायपास पर हुआ जहां दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर…

Read More

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए राजघाट परिसर में जगह उपलब्ध नहीं कराने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा कि भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का आज निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार कराकर मौजूदा सरकार ने उनका पूरी तरह अपमान किया है। उन्होंने कहा कि वह एक दशक तक भारत के प्रधानमंत्री रहे, उनके समय में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े…

Read More