पटना । केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि वह आने वाले दिनों में बिहार पर अधिक ध्यान केंद्रित करुंगा और सदन के सदस्य के रूप में चुनने के लिए 2030 में विधानसभा चुनाव भी लडूंगा। पासवान ने कहा कि वह बिहार की बेहतरी के लिए काम करने के उद्देश्य से राजनीति में आए हैं। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह मेरी योजनाओं का हिस्सा था कि मैंने 2020 के विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के नारे पर जोर दिया। पासवान ने कहा कि मैं खुद को 2030 में बिहार…
Author: News Desk
रायपुर। नए साल का जश्न मनाने के लिए शहर भर में तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस मौके पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग ने कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। रायपुर के 80 से अधिक होटलों और रेस्टोरेंट्स ने 31 दिसंबर की रात शराब परोसने की अनुमति मांगी है, जिसे जिला प्रशासन ने नियमानुसार मंजूरी दी है। इन आयोजनों में शराब की बिक्री और उपभोग को लेकर सख्त नियम होंगे, और सभी कार्यक्रम रात 12.30 बजे तक बंद करने का आदेश दिया गया है। पुलिस विभाग ने नए साल के मौके…
बीजिंग । चीन ने अब तक के अपने सबसे विशाल टाइप 076 एम्फीबियस अटैक शिप को लांच किया है। इस युद्धपोत का नाम सिचुआन है। यह लॉन्चिंग चीन के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान की पहली उड़ान के बाद की गई है। 27 दिसंबर को लांच जहाज को वैश्विक स्तर पर अपनी तरह का सबसे बड़ा जहाज बताया जा रहा है। आकार में यह भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर के जैसा है। हालांकि, यह युद्धपोत इलेक्ट्रोमैग्नेटिक एयरक्राफ्ट लांच सिस्टम (ईएमएएलएस) से लैस है, जिनका इस्तेमाल एयरक्राफ्ट कैरियरों में भारी विमानों को लांच करने के लिए होता है। चीन के दक्षिण-पश्चिमी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सेंट्रल इंडिया का नया फार्मास्युटिकल हब बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। फार्मास्युटिकल पार्क से नए अनुसंधान, विकास और अंतर्राष्ट्रीय निवेश में वृद्धि हेतु नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) द्वारा सेक्टर 22 ग्राम तूता में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) को फार्मास्युटिकल पार्क की स्थापना के लिए 141.84 एकड़ भूमि आबंटित की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ ही फार्मास्युटिकल क्षेत्र को भी बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विश्व…
कडप्पा । आंध्र प्रदेश में एक किसान परिवार के 4 सदस्यों ने अपने खेत में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि सिम्हाद्रिपुरम मंडल के दिद्देकुंटा गांव में रहने वाला मृतक नागेंद्र कृषक था। उसने 15 एकड़ भूमि पर फसलें उगाईं थी। फसल के लिए उसने 20 लाख रुपये से अधिक कर्ज लिया था। फसल बर्बाद होने के कारण किसान को नुकसान हुआ और बाद में साहूकारों ने किसान परिवार पर पैसा चुकाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। साहूकारों का कर्ज नहीं चुका पाने और उनकी प्रताडऩा से तंग आकर नागेंद्र, वाणी गायत्री और भार्गव के…
इंदौर । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वे रविवार को इंदौर आएंगे और फिर महू जाएंगे। रक्षा मंत्री सिंह के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहने वाले है। वे 29 और 30 दिसंबर को महू शहर के आर्मी संस्थानों का दौरा करने आ रहे है। महू में डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मभूमि स्मारक भी जाएंगे। इसके बाद वे सेना के सभी संस्थानों का दौरा करने और वहां आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने वाले है। रक्षा मंत्री महू में रात्रि…
पटना । वैशाली के बिदुपुर प्रखंड स्थित जनसुराज कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के हर घर जन सुराज अभियान को सफल बनाने एवं लोगों के बीच पार्टी के सिद्धांतों एवं विचारों को पहुंचाने तथा संगठन विस्तार के संबंध में बात हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं के स्तर पर पार्टी से जुड़े कई आवश्यक सुझाव एवं परामर्श पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के राघोपुर से चुनाव लड़ाने के लिए आमंत्रण दिया गया है। उसी क्रम में जनसंपर्क किया जाना है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि अगर प्रशांत किशोर…
रायपुर। पुलिस ने नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध रूप से गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 41,000 रुपए आंकी गई है। 28 दिसंबर 2024 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक महाराज बंद तालाब शिव चबूतरा के पास गांजा बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुरानी बस्ती पुलिस ने रेड कार्रवाई की। मौके पर काले टी-शर्ट और लोवर, एवं नीली शर्ट और जींस पहने दो युवकों को संदिग्ध…
नई दिल्ली। साल 2024 ने कई ऐतिहासिक घटनाओं और दृश्य दिखाएं, जिनमें से कुछ तस्वीरों ने पूरी दुनिया को अपनी और आकर्षित किया है। ये तस्वीरें न सिर्फ घटनाओं की गवाही देती हैं, बल्कि उन अनकही कहानियों को भी सामने लाती हैं, जो समय के साथ इतिहास का हिस्सा भी बन जाती हैं। तो देखिए जनवरी से दिसंबर 2024 तक की सबसे बड़ी घटनाओं का लेखा-जोखा। जनवरी: यूक्रेन के खारकीव में रूसी मिसाइल हमले के बाद डॉक्टर्स ने सीमित संसाधनों के बीच घायलों का इलाज किया, जो जंग के दो सालों में वहां की त्रासदी का प्रतीक बना। फरवरी: अबूधाबी…
सहारनपुर: पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में शिवालिक की पहाड़ियों में स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है. मां शाकंभरी को माता दुर्गा का अवतार कहा गया है. दुर्गाशप्तशती में भी मां शाकंभरी की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया है. सहारनपुर जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर बेहट क्षेत्र में स्थित इस मां शाकंभरी शक्तिपीठ को लेकर मान्यता है कि यहां से कोई मुराद खाली नहीं जाती. मां शाकंभरी देवी मंदिर की कहानी बताया जाता है कि प्राचीनकाल में भगवान ब्रह्मा से वरदान में चारों वेद पाकर दुर्गम नामक राक्षस ने देवताओं व…