तेल अवीव। अमेरिकी टर्मिनल हाई-एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (थार्ड) ने इजराइली की जमीन पर पहला शिकार किया। थार्ड ने इजराइल पर दागी गई हूतियों की मिसाइल को टारगेट पर लगने से पहले ही मार गिराया। इस हमले को नाकाम करने में इजराइली एरो सिस्टम का योगदान रहा। थार्ड सिस्टम को अक्टूबर में अपने 100 सदस्यीय चालक दल के साथ इजराइल में तैनात किया गया था। अमेरिका ने इसे ईरान के हमले को रोकने और इजराइल को सुरक्षा प्रदान करने के लिए भेजा था। मीडिया रिपोर्ट में सोशल मीडिया पर प्रकाशित एक वीडियो में अमेरिकी सैनिकों में से एक को यह कहते…
Author: News Desk
रायपुर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के रायपुर इकाई ने पिछले दिनों राष्ट्रीय ग्राहक दिवस के अवसर पर वृंदावन हाल आज के युग में ग्राहकों के अधिकार एवं कर्तव्य विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पूर्व राष्ट्रीय सह सचिव विवेक सक्सेना ने ग्राहक संगठन की आवश्यकता एवं कार्य पद्धति की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि हर व्यक्ति जन्म से मृत्यु तक उसकी सभी आवश्यकता को पूरा करने के लिए ग्राहक की भूमिका में होता है। आज वह बाजार से प्रभावित होकर बिना आवश्यकता के भी खरीदी करने लगा है।…
नई दिल्ली । यूपी में बारिश का दौर लगातार चौथे दिन शनिवार को भी जारी रहा है। नोएडा में सीजन में पहली बार बारिश के साथ ओले गिरे। इतनी ओलावृष्टि हुई कि सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। सुबह से प्रदेश के 20 शहरों में बारिश हो रही है। कई जगह तेज हवाएं चल रही हैं, इससे गलन बढ़ गई है। गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में 8वीं तक के स्कूल बंद हैं। मुजफ्फरनगर में मकान गिरने से युवक की मौत हो गई। सुबह 32 जिलों में घना कोहरा छाया। विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई। मौसम विभाग का कहना…
हुड़दंग और ड्रिंक एंड ड्राइव करना पड़ेगा भारी, सारी रात सड़को पर मुस्तेद रहेंगी पुलिस टीमे भीड़-भाड़ वाले इलाको, होटलो, बारो, क्ल्ब, रिेसोर्ट, घाटो, पब, रैस्टोरेंट, ढाबों, फार्म हाउसो पर रहेगी नजर भोपाल। नये साल के आगमन में दो दिनो की दूरी बची है, आने वाले साल के वेलकम के लिये जहॉ शहरवासियो का उत्साह बढ़ता जा रहा है, वहीं इसे मनाने के लिये जोर-शोर से तैयारियां भी जारी है। 31 दिसंबर को होटल, पब, रेस्टोरेंट, ढाबों पर नए साल का जश्र मनाया जाएगा। नए साल के अवसर पर शांति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस पुलिस विभाग…
भोपाल। मप्र में इनदिनों भाजपा संगठन चुनाव में व्यस्त हैं। पार्टी ने संगठन चुनाव के लिए गाइड लाइन बनाई है। लेकिन मंडल अध्यक्षों के चुनाव के बाद अब जिलाध्यक्षों के चुनाव में भी नेता समन्वय नहीं बना पा रहे हैं। आलम यह है कि अपने गृह जिले में अपनी पसंद का जिलाध्यक्ष बनवाने के लिए सांसद, मंत्री, विधायकों के साथ ही अन्य नेताओं में घमासान देखा जा रहा है।भाजपा के संगठनात्मक रूप से मप्र में 60 जिले हैं। इस तरह प्रदेश में 60 जिलाध्यक्ष बनाना है। पार्टी ने जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए गाइड लाइन बनाई गई है। पार्टी की…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने नववर्ष के पहले ही लाखों कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों के मासिक भत्तों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसे लेकर वित्त विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है कि कर्मचारियों के मासिक भत्ते में बढ़ोतरी से उनका कामकाज और बेहतर हो सकेगा। विभिन्न सरकारी कर्मचारियों के यात्रा भत्ते की मासिक दरों में तीन गुने से ज्यादा बढ़ोतरी की है। जानकारी के अनुसार संशोधित भत्ते के लिए राजस्व निरीक्षकों, विक्रय अमीन, सहायक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (ग्राम सेवक), सहायक विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सा के क्षेत्र…
पटना । पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर बिहार सरकार और नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब कोई सरकार है ही नहीं। और यहां जो सरकार चल रही है वह अब होश में नहीं है। अब स्थिति ऐसी हो गई है कि चर्चा करनी पड़ रही है कि राज्य में सरकार है भी की नहीं। तेजस्वी ने कहा कि अगर यहां सरकार है, तब सीएम नीतिश को लीड करना चाहिए, लेकिन वे कोई भी निर्णय लेने लायक बचे ही नहीं है। यहां सरकार कुछ रिटायर्ड अधिकारी, पटना और दिल्ली के 2 नेता…
मॉस्को । रूस ने जापोरिजिया क्षेत्र में यूक्रेन के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि यह विमान रूसी ठिकानों पर मिसाइल हमला करने की तैयारी कर रहा था। रूसी संघ के सार्वजनिक चैंबर के संप्रभुता, देशभक्ति परियोजनाओं और दिग्गजों के लिए समर्थन आयोग के अध्यक्ष व्लादिमीर रोगोव ने बताया, एफ-16 विमान क्षेत्र पर मिसाइल हमला करने की स्थिति में था, और तभी विमान को मार गिराया गया। कहा जा रहा हैं कि अगर यह सच है, यह यूक्रेन के लिए एफ-16 फाइटिंग फाल्कन का दूसरा नुकसान होगा। इस साल अगस्त में रूसी मिसाइल…
हुब्बली । कर्नाटक के हुब्बली जिले में सप्ताह की शुरुआत में गैस सिलेंडर विस्फोट में झुलसे दो और श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इसके साथ ही दुर्घटना में मरने वालों की कुल संख्या चार हो गई। हुब्बली के साईनगर की अच्छवाना कॉलोनी में एक कमरे में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से भगवान अयप्पा के नौ भक्त बुरी तरह झुलस गए थे। पुलिस ने बताया कि घायलों में से दो लोगों ने गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया, जिसके बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।…
इंदौर। इंदौर में युगपुरुष धाम आश्रम में पिछले 6 महीनों में हुई 10 बच्चों की मौत ने लोगों को चौंका दिया। जांच में पता चला कि इन मौतों का मुख्य कारण खून की कमी और संक्रमण था, जो आश्रम की लापरवाही से हुआ। जिला प्रशासन ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने बताया कि आश्रम को नोटिस जारी कर दिया गया था और उसके प्रबंधन में भी परिवर्तन किया गया। आश्रम में रह रहे 86 दिव्यांग बच्चों को शिफ्ट कर दिया गया है उज्जैन स्थित सेवाधाम आश्रम में। जांच में पता चला कि आश्रम में बच्चों को…