दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के बारसूर में स्थित सातधार में गुरुवार की सुबह धमतरी से पिकनिक मनाने आये युवक के पानी में डूब जाने के 50 घंटे बाद यश का शव शनिवार की सुबह देखा गया, शव को खोजने के लिए पुलिस की अलग अलग टीम को लगाया गया था। बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय यश कुमार नोहर धमतरी जिले के जोड़ातराई सिलौटी थाना अर्जुनी का निवासी है, जो गुरुवार को अपने 13 दोस्तों के साथ दंतेवाड़ा जिले के बारसूर में स्थित सातधार आया हुआ था। गुरुवार की सुबह सातधार जाने का रास्ता बंद होने के बाद भी पानी…
Author: News Desk
बीजापुर। बीजापुर में बिना नोटिस के आदिवासी अधिकारी कर्मचारियों पर होने वाली कार्रवाई पर रोक की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने आदिवासी विकास परियोजना प्रशासक और बीजापुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने बताया कि बीते दिनों समाचार माध्यमों से ज्ञात हुआ है कि जिले के चिन्नाकोड़ेपाल और दुगईगुड़ा पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय के प्रभारी अधीक्षकों को अव्यवस्थाओं के लिए दोषी मानते हुए एक तरफा कार्रवाई की गई है जोकि न्याय संगत नहीं है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारी कर्मचारियों से बिना उनका पक्ष जाने और चेतावनी, नोटिस के बिना…
गरबा डांस के लिए अहमदाबाद से खरीदा था 14 लाख का लहंगा भोपाल। सौरभ शर्मा समेत उसके साथियों और रिश्तेदारों के घर लोकायुक्त के बाद ईडी की करवाई जारी है। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान सौरभ की पत्नी से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारी सामने आई, जिसके बाद अफसरों के भी होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि धनकुबेर पूर्व आरक्षक की पत्नी ने सिर्फ गरबा आयोजन में डांस के लिए 14 लाख रुपए का लहंगा खरीदा था। जानकारी के मुताबिक, सौरभ की अपनी चार महिला मित्रों के साथ अक्टूबर माह में शॉपिंग के लिए अहमदाबाद गई थी। ये…
कोरबा. कोरबा जिले में एक दंतैल हाथी की मौत से हड़कंप मच गया है। हाथी का शव पानी में मिला है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच आगे की कार्यवाही में जुट गई है। मौत की वजह करंट बताया जा है।मामला कोरबा वनमण्डल के कुदमुरा रेंज अंतर्गत गीतकुंवरी क्षेत्र का है जहां शनिवार की सुबह वन विभाग को हाथी की मौत के मामले की जानकारी मिली। हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई इस बात का अभी पता नहीं लग सका है। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त ग्रामीण जंगल की ओर गए हुए थे इस दौरान…
बिलासपुर । छ.ग शासन के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने कलेक्टर अवनीश शरण के साथ कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का मुआयना कर सेंटर और आईटीएमएस की पूरी कार्यप्रणाली व संचालन को देखा। इस दौरान एसीएस श्री पिंगुआ ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में लगे स्क्रीन के ज़रिए पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। एसीएस मनोज पिंगुआ ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को बेहतर उपयोगी बताते हुए कार्यप्रणाली की सराहना की,उन्होने कहा की यह सेंटर स्मार्ट बनते शहर और प्रशासन की पहचान है। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में संचालन की पूरी प्रक्रिया को एमडी अमित कुमार ने विस्तार से बताया।…
भोपाल । प्रदेश की जेलों में 43 हजार से अधिक कैदी फिलहाल बंद हैं, जिसमें इंदौर की सेंट्रल और जिला जेल भी शामिल है। प्रदेश सरकार 1 जनवरी से सुधारात्मक सेवाएं एवं बंदी गृह अधिनियम लागू करने जा रही है, जिसमें कैदियों को कई तरह की सुविधाएं मिलेगी ही, वहीं उनके खाने के मैन्यू में भी बदलाव होगा। महिला कैदियों को जहां हेयर रेमूव्हल क्रीम के लिए शैम्पू मिलेगा, तो अन्य कैदियों को सलाद-दूध सहित अन्य सामग्री दी जाएगी। पिछले दिनों ही नया अधिनियम मंजूर होकर उसका गजट नोटिफिकेशन भी कुछ समय पूर्व कर दिया गया और अब 1 जनवरी…
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मल्हार क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र प्रभारी जगजीवन कुर्रे को हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में दलाल और बिचौलियों के विरुद्ध कार्रवाई और तेज करने को कहा है। उन्होंने कहा कि आप सभी को संदेहास्पद लोगों की सूची पूर्व में दी गई है। ऐसे लोगों की हरकतों पर नजर रखें और तत्परता से कार्रवाई करें। वर्तमान कार्रवाई को नाकाफी बताते हुए कार्रवाई करने के लिए लक्ष्य भी दिए। फड़ से उठाव में भी और तेजी लाने के…
भोपाल। मप्र के किसान अपनी फसलों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल करके प्राकृतिक आपदाओं और प्रतिकूल मौसम से होने वाली क्षति के आर्थिक बोझ से बचा सकते हैं। इसके लिए आखिरी तारीख 31 दिसंबर है।मौसम की अनिश्चितताओं और प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ते खतरे को देखते हुए फसल बीमा करवाना बेहद जरूरी हो गया है। किसानों को मात्र 1.5 प्रतिशत प्रीमियम देकर अपनी फसल को बीमा कवरेज में शामिल करने का अवसर है। उदाहरण के तौर पर, गेहूं की फसल के लिए प्रति हेक्टेयर बीमित राशि 34 हजार रुपए तय है, जिसकी बीमा राशि मात्र 510 रुपए है। इसी…
भोपाल। मोहन यादव सरकार नए वित्तीय बजट में युवाओं को दिए जाने वाले रोजगार पर फोकस करेगी। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री के बजट भाषण में यह जानकारी देकर सरकार बेरोजगारी को लेकर होने वाली किरकिरी से बचने की कोशिश करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सीधी भर्ती से एक लाख पदों पर नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू कराने के बाद गुरुवार को हुई मंथन बैठक में कह चुके हैं कि बेरोजगारी के आंकड़े को लेकर विभाग स्थिति स्पष्ट करें। सीएम साफ कह चुके हैं कि हजारों युवा रोजगार पाने के बाद भी बेरोजगार के रूप में रजिस्टर्ड हैं, इसलिए…
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के लिए अलग से स्मारक बनवाने की मांग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की है। इस पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कड़ी आलोचना की है। शर्मिष्ठा ने कहा कि जब उनके पिता (प्रणब मुखर्जी) का 2020 में निधन हुआ था, तब कांग्रेस नेतृत्व ने न तो कोई शोक सभा आयोजित की और न ही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व ने इस मामले में उन्हें गुमराह किया था। शर्मिष्ठा ने कहा कि वह अपने पिता के डायरी में पढ़ चुकी हैं कि जब…