Author: News Desk

रायपुर. रविवार की शुरूआत छत्तीसगढ़ में हादसों से भरा रहा. अलग-अलग सड़क हादसों में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई. ये हादसे रायगढ़-जशपुर के बीच, बिलासपुर, बालोद और दुर्ग में हुए है. जशपुर जिले में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है. दरअसल, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंद दिया. इस दुर्घटना में पति की मौत हो गई. वहीं पत्नी घायल हुई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद घायल महिला को कुनकुरी अस्पलात ले जाया गया है. घटना नारायणपुर थाने के मटासी गांव की है. रायगढ़ से जशपुर जा रही…

Read More

मेलबर्न। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन अपने 200 विकेट पूरे करने के साथ ही एक अहम उपलब्धि हासिल की है। बुमराह ने अपने 44वें टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए। ट्रेविस हेड का विकेट उनका टेस्ट में 200वां विकेट था। बुमराह ने 8484 गेंदों पर अपने 200 विकेट पूरे किए। इस प्रकार बुमराह बुमराह सबसे तेजी से 200 विकेट लेने वाले संयुक्त रुप से दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं। इससे पहले स्पिनर रवींद्र जडेजा ने भी 44वें टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए थे।…

Read More

नई दिल्ली वित्तीय कंपनी क्रेडिला फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने गोपनीय प्री-फाइलिंग मार्ग के माध्यम से अपनी प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के लिए बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज दाखिल कर दिए हैं। यह घटनाक्रम पिछले वित्त वर्ष (2023-24) के दौरान कंपनी के स्वामित्व में एक महत्वपूर्ण बदलाव के बाद हुआ है। क्रेडिला ने एक सार्वजनिक घोषणा में सेबी और स्टॉक एक्सचेंज के साथ प्री-ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस जमा कर दिए हैं। ईक्यूटी और क्रिसकैपिटल के एक निजी इक्विटी कंसोर्टियम ने क्रेडिला में 90.01 प्रतिशत हिस्सेदारी 9,060 करोड़ रुपये में खरीदी, जिसमें 2,003.61 करोड़ रुपये की नई इक्विटी शामिल है।…

Read More

जगदलपुर। परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोरपाल हाइवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जाम को खुलाने में जुट गई, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस की बातों को भी मानने से इनकार कर दिए। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात को बाइक सवार कोरपाल हाइवे से जा रहे थे, लेकिन अचानक विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ में हुआ शराब घोटाला काफी लंबे समय से प्रदेश की राजनीति में सुर्खियों पर है. इस मामले में शनिवार को भी पूर्व मंत्री कवासी लखमा समेत कई अन्य के खिलाफ ईडी ने दबिश देकर कार्रवाई की. सूत्रों से खबर है कि ईडी ने अपनी ECIR में दावा किया है कि घोटाले में बतौर कमीशन हर महीने 50 लाख रुपए पूर्व मंत्री कवासी लखमा को भी मिलते थे. हालांकि, कवासी लखमा ने हर महीने कमीशन मिलने की बात से इनकार किया है. इस घोटाले में अन्य नेताओं और अफसरों का भी नाम सामने आया है. आपको बता दें कि…

Read More

मुंबई । पंजाबी गायक हनी सिंह का कहना है कि बादशाह ने बार-बार अपने गानों के जरिए उन्हें निशाना बनाया। इसके साथ ही उनकी बीमारी का भी मजाक उड़ाया है। एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने कहा, ‘लोग अक्सर मुझसे बादशाह के साथ मेरी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में पूछते हैं। झगड़ा तब होता है, जब उसमें दोनों लोग शामिल हों, लेकिन 10 सालों तक एक आदमी मुझे गालियां देता रहा, मेरे बारे में गाने बनाता रहा, मेरी बीमारी का मजाक उड़ाता रहा लेकिन मैंने कभी जवाब नहीं दिया।’हनी सिंह ने कहा, ‘इसी साल मैंने बोलना शुरू किया और वो भी…

Read More

सीएम के निर्देंश का लापरवाह अधिकारियों पर नहीं हुआ असर भोपाल । मध्य प्रदेश के 22 जिलों में बेमौसम बारिश से 9.52 लाख मीट्रिक टन धान प्रभावित हुआ है, इससे करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जाहिर की जा रही है। यह धान समर्थन मूल्य पर खरीदा गया था, और इस धान को सुरक्षित भंडारण या शीघ्र परिवहन की आवश्यकता थी। लेकिन अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही के कारण धान का सुरक्षित परिवहन और भंडराण संभव नहीं हो सका। इसकारण बैमौसम बारिश से ये धान प्रभावित हो गया। प्रदेश के जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, सतना, सिंगरौली, मैहर, सागर, अनूपपुर, मंडला जैसे…

Read More

बिलासपुर । अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल तथा जिले के प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने आज जिले का सघन दौरा कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को मैदान पर देखा। श्री पिंगुआ ने बिल्हा, तखतपुर के गांवों का निरीक्षण किया। धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। गनियारी में नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री में महिलाओं द्वारा सिलाई के कार्यों का अवलोकन कर सराहना की। दीदियों द्वारा तैयार किए जैकेट की खरीदी कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने सकरी थाने का…

Read More

दुर्ग। दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम मेडेसरा पॉवर ग्रिड के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इस घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग हालत गंभीर बताई जा रही है। पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई और आग से कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि कार दुर्ग से धमधा की ओर जा रहा था इसी दौरान मेडेसरा के पास सड़क किनारे पेड़ से टकराई। जिसके मौके पर दो लोगों की…

Read More

कोरबा। कोरबा चांपा निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 149 में बरपाली चौक पर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। बरपाली गांव के महिलाओं ने हाथ में रस्सी लेकर सड़क पर खड़ी हो गई है। नेशनल हाइव के नीचे से अंडर ब्रिज मार्ग की मांग कर रहे है। सैकड़ों महिलाओं ने चक्काजाम किया है। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतार लग गई है इस जाम में यात्री गाड़ी भारी वाहनों के अलावा चारपहिया और बाइक सवार फंसे हुए है। सड़क के दोनों तरफ भारी वाहनों की लंबी कथा लगने की वजह से लोग काफी परेशान है सुबह से ही महिलाएं…

Read More