Author: News Desk

नई दिल्ली । बालीवुड एक्टर गोविंदा ने जब शादी रचाई थी, तब उनकी पत्नी सुनीता सिर्फ 18 साल की थीं। 19 साल की उम्र में सुनीता मां बन गई थीं और बेटी टीना को जन्म दिया था। यह खुलासा करते हुए सुनीता ने बताया कि जब उनकी बेटी टीना का जन्म हुआ था, तब वह खुद भी बच्ची ही थीं। टीना ने बताया कि उनके नाना शादी के खिलाफ थे और इसलिए उन्होंने शादी में हिस्सा नहीं लिया था। एक ताजा इंटरव्यू में सुनीता ने बताया कि शादी से पहले वह एक छोटे परिवार में रहती थीं, लेकिन जब उन्होंने…

Read More

कनाडा। कनाडा में हैलिफैक्स के स्टैन्जफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर कनाडा के एक विमान जो मोन्ट्रियल से हैलिफैक्स आ रहा था लैंडिंग से समय उसमें आग लग गई। यह हादसा रविवार को उस समय हुआ जब विमान रनवे पर उतरने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही विमान ने रनवे को छुआ उसमें से धुंआ निकलने लगा और फिर विमान में आग लग गई। लैंडिंग गियर में लगी आग विमान के पंखों तक फैल गई। घटना के बाद तत्काल एयरपोर्ट पर आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हो गईं और मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। विमान में मौजूद यात्रियों को सुरक्षित…

Read More

नई दिल्ली। भारत में बांग्लादेश के घुसपैठियों पर लगाम नहीं लग पा रही है। आए दिन ये अलग अलग तरीकों से भारत में घुसते हैं और यही ढेरा जमा लेते हैं। ऐसा न हो इसके लिए अवैध प्रवासियों का सत्यापन किया जा रहा है। इसी दौरान बीते रोज 8 बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गए है, उन्होंने पूछताछ में घुसपैठ के चौंकाने वाले तरीकों का खुलासा किया है। कोई सैटिंग करके ट्रेन से आता है तो कोई कई किमी पैदल चलकर जंगल के रास्ते से भारत में दाखिल होता है। दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों सहित अवैध प्रवासियों के सत्यापन के लिए…

Read More

पटना । पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर बिहार सरकार और नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब कोई सरकार है ही नहीं। और यहां जो सरकार चल रही है वह अब होश में नहीं है। अब स्थिति ऐसी हो गई है कि चर्चा करनी पड़ रही है कि राज्य में सरकार है भी की नहीं। तेजस्वी ने कहा कि अगर यहां सरकार है, तब सीएम नीतिश को लीड करना चाहिए, लेकिन वे कोई भी निर्णय लेने लायक बचे ही नहीं है। यहां सरकार कुछ रिटायर्ड अधिकारी, पटना और दिल्ली के 2 नेता…

Read More

महासमुंद, समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की गंभीर बीमारियों की पहचान और उनका उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महासमुंद जिले में 'निक्षय निरामय छत्तीसगढ़' कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह 100 दिवसीय अभियान 7 दिसंबर 2024 से शुरू होकर 24 मार्च 2025 तक चार चरणों में संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य टीबी, मलेरिया, कुष्ठ रोग और वृद्धजनों से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान करना और उनका समुचित इलाज सुनिश्चित करना है। अभियान का संचालन कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया…

Read More

मेलबर्न । ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट क्लार्क ने कहा है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले ही दिन भारत के विराट कोहली और मेजबान टीम के युवा खिलाड़ी सैम कोंस्टास के बीच हुई टक्कर को अधिक तूल नहीं देना चाहिये। क्लार्क ने कहा कि कोंस्टास भी विराट की तरह ही एक प्रतिस्पर्धी क्रिकेटर नजर आते हैं और वह कंधा टकराने जैसी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। साथ ही कहा कि मैच के बाद ये दोनो ही एकसाथ हंसते हुए नजर आयेंगे। मेलबर्न में चौथे टेस्ट के दौरान कोहली पर कोंस्टास से जबरन टकराने को आरोप लगा…

Read More

शिमला । मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण घोषणा की, जिसमें उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ऊना जिले में लगभग 20 करोड़ रुपये के निवेश से आलू प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रही है। इस संयंत्र की न्यूनतम प्रसंस्करण क्षमता होगी 500 किलोग्राम प्रति घंटा और यह आलू के गुच्छे के उत्पादन पर केंद्रित होगा। सुक्खू ने बताया कि राज्य में कुल सब्जी खेती में आलू का हिस्सा लगभग 20 प्रतिशत है। यह 16,960 हेक्टेयर से लगभग 2,38,317 टन उपज देता है। आलू प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना से किसानों को अधिक लाभकारी मूल्य मिलेगा…

Read More

भोपाल। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा मामले की जांच चार-चार एजेंसियां कर रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी ट्रेल और प्रॉपर्टी के दस्तावेज, तो इनकम टैक्स सौरभ के दोस्त चेतन की गाड़ी से मिले 54 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए की जांच कर रही है। लोकायुक्त आय से अधिक संपत्ति की जांच, तो डीआरआई इस बात की जांच कर रही है कि जो सोना मिला है वह लीगल तरीके से खरीदा है या नहीं। अब काली कमाई को कॉलोनी बनाने में खपाए जाने का कनेक्शन भी जांच एजेंसियों को मिला है। एजेंसियों को सौरभ शर्मा की तलाश…

Read More

मुंबई । साल 2003 में बालीवुड एक्टर जायद खान ने फिल्म चुरा लिया है तुमने से बॉलीवुड में कदम रखा था। जायद खान की डेब्यू फिल्म ही डिजास्टर साबित हुई थी। शाहरुख खान की साल 2004 में आई फिल्म मैं हूं न में उनकी पुन: एंट्री हुई थी, जिसमें वह सपोर्टिंग रोल में थे। जायद के करियर की यही इकलौती हिट फिल्म है। इसके बाद, जायद ने लगभग 17-18 फिल्मों में काम किया, जो लाइन से फ्लॉप और डिजास्टर होती चली गईं। करियर को लगातर फ्लॉप होता देख फिर जायद ने साल 2015 में एक बड़ा कदम उठाया। 2015 में…

Read More

पटना । पटना के खुशरूपुर में अनुमंडल पदाधिकारी ने बांसटाल चौराहा से स्टेशन गुमटी तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने का आदेश पारित किया है। सड़क की मापी कर अंचल अमीन ने अतिक्रमण की पुष्टि कर अपना प्रतिवेदन समर्पित किया था। एसडीओ ने खुसरूपुर अंचल पदाधिकारी उत्तम राहुल को दंडाधिकारी के रूप में अधिकार दिया है तथा सीओ को थानाध्यक्ष अंकिता कुमारी से समन्वय कर विधि व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया है। वहीं, नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी दीपक झा को ट्रैक्टर, जेसीबी और बुलडोजर आदि को उपलब्ध करने की जिम्मेदारी मिली है। जिला पुलिस की ओर से…

Read More