दिल्ली। दिल्ली में बारिश के कारण कम हुए प्रदूषण से राहत ज्यादा नहीं टिक पाई। एक दिन बाद ही रविवार को दिल्ली में AQI बढ़कर 200 से अधिक पहुंच गया है, जो वायु प्रदूषण की खराब श्रेणी में आता है। आज किस इलाके में कितना है AQI केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, आज सोमवार को सुबह 7 बजे दिल्ली के अलीपुर में AQI 155, आनंद विहार में AQI 256, अशोक विहार में AQI 196, आया नगर में AQI 117, चांदनी चौक में AQI 111, द्वारका सेक्टर-8 में AQI 223, जहांगीरपुरी में AQI 237, नरेला में AQI 128, आरकेपुरम…
Author: News Desk
मनेद्रगढ़/एमसीबी स्वस्थ जीवन शैली एवं नियमित दिनचर्या से लंबे समय तक स्वस्थ शरीर एवं प्रफुल्लित मन प्राप्त किया जा सकता है। इसी पृष्ठभूमि पर आधारित स्वस्थ जीवन शैली के लिए निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर योग प्रांगण में नए वर्ष के उपलक्ष में 1 जनवरी को प्रातः 6:30 बजे से किया जा रहा है। पिछले दो वर्षों से स्वस्थ जीवन शैली के लिए समर्पित सुप्रसिद्ध चिकित्सक किरण वर्मा द्वारा पतंजलि योग समिति के माध्यम से निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में बॉडी कंपोजिशन के अतिरिक्त प्रोटीन ,बॉडी फैट,पानी ,विशरल फैट…
दिल्ली: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने व शरारत करने वालों को पकड़ने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। सिर्फ नई दिल्ली जिले मे 398 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात होंगे। स्थानीय पुलिस के अलावा पीसीआर यूनिट के पुलिसकर्मी भी तैनात होंगे। ट्रैफिक पुलिस की नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न के लिए काफी संख्या में लोगों के नई दिल्ली के कनॉट प्लेस व इंडिया गेट आदि स्थानों पर आने की संभावना है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। शराब पीकर पकड़े गए तो होगी कार्रवाई अगर…
इटारसी। रविवार शाम इटारसी-मुबंई अप ट्रेक से जा रही 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रेन में लगे जनरेटर कार का टैंक रेलवे गेट पर लगे चकरेल से टकरा गया और फूट गया। इस कारण टैंक से डीजल बहने लगा। घटना की जानकारी होते ही ट्रेन को रेलवे गेट पर रोका गया, इसके बाद मौके पर इंजीनियरिंग एवं पीडब्लयूआई विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस वजह से ट्रेन करीब दो घंटे तक वहीं खड़ी रही। ट्रेन के देर तक रुकने के कारण यात्री काफी परेशान हुए। दरअसल, धर्मकुंडी-बनापुरा के बीच 20104 गोरखपुर…
रायपुर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा शहर के तीन वार्ड क्रमांक 30, 53 और 16 के कुल आठ विकास कार्यों के लिए कुल एक करोड़ की स्वीकृति मिली है। कोरबा शहर के विकास कार्यों के लिए वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा बीते एक साल में 300 करोड़ की स्वीकृति दिलाई जा चुकी है। यही वजह है कि शहर के विकास कार्यों में तेज़ी आई है। लगातार भूमिपूजन कर कार्यों की आधारशिला रखी जा रही है। मंत्री देवांगन ने वार्ड क्रमांक 30 मानिकपुर और वार्ड क्रमांक 53 के विभिन्न स्थानों पर सड़क…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शाम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शौंडिक समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय को प्रतिनिधि मण्डल ने राजधानी रायपुर में 11 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले अखिल भारतीय शौंडिक सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर शिवरतन प्रसाद गुप्ता, श्याम किशोर गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता और सुरेश प्रसाद गुप्ता सहित शौंडिक समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की 'मन की बात' में बस्तर ओलंपिक आयोजन की प्रशंसा बस्तर ओलंपिक एक ऐसा मंच है जहां विकास और खेल का हो रहा संगम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों की ओर से जताया आभार मुख्यमंत्री ने कहा – बस्तर ओलंपिक का आयोजन यह सिद्ध करता है कि शांति, विकास और सामूहिक प्रयासों से प्रत्येक चुनौती का सामना किया जा सकता है रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात की 117वीं कड़ी में देश को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित बस्तर ओलंपिक-2024…
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 30 दिसम्बर को अपरान्ह 3.30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।
पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में रविवार को हिमपात और वर्षा से मामूली राहत मिली, इस बीच सरकारी मशीनरी ने हालात सामान्य बनाने के लिए कार्य तेज कर दिया है। हालांकि ठंड से अभी कोई राहत नहीं मिलती नहीं दिख रही है। पहाड़ों में हिमपात से शुरू हुई कड़ाके की ठंड का असर अब उत्तर भारत के कई राज्यों में दिख रहा है। दिल्ली-NCR में आज कैसे रहेगा मौसम? दिल्ली में रविवार को तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दिल्ली में तापमान न्यूनतम 13 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा…
रायपुर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने छत्तीसगढ़ में करीब 10 हजार करोड़ रूपए के घोटाले का आरोप लगाया है. उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर अक्सर अपनी सरकार के खिलाफ दिए गए बयानों और आरोपों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इस बार उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में डीएमएफ फंड से हुए करीब 10 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है. ननकीराम कंवर ने कलेक्टरों की भूमिका पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने कोरबा कलेक्टर पर…