बिलासपुर/गौरेला पेंड्रा मरवाही. ट्रैक पर स्लैब रखकर ट्रेन को डीरेल करने की साजिश की गई थी. पेंड्रा रोड आरपीएफ ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इससे पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. बिलासपुर आरपीएफ के उच्च सूत्रों ने बताया है कि इस मामले में एक आरोपी पवन सिंह को गिरफ्तार किया गया है. उक्त आरोपी भनवारटंक से गौरेला जाते हुए ट्रैक में गिरफ्तार किया है. सूत्रों ने बताया कि उक्त आरोपी से विस्तृत पूछताछ की गई है. सूत्रों का दावा है कि उक्त आरोपी ने ट्रेन को पल्टाने के लिए नहीं, बल्कि महज ट्रेन को…
Author: News Desk
लंदन। स्कॉटलैंड में इस महीने की शुरुआत से लापता 22 वर्षीय भारतीय छात्रा का शव एक नदी में मिला है। शव मिलने के बाद छात्रा के परिवार को सूचित कर दिया गया है। हालांकि, छात्रा के औपचारिक पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है। शव मिलने के बाद ये सवाल उठने लगा है कि क्या छात्रा की हत्या की गई या ये कई हादसा है। एडिनबर्ग की यूनिवर्सिटी में पढ़ती थीं छात्रा केरल की संत्रा साजू स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग में हेरियट-वाट विश्वविद्यालय में पढ़ती थीं। स्कॉटलैंड की पुलिस ने बताया कि एडिनबर्ग के पास एक गांव न्यूब्रिज के पास एक…
न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने आज न्यूजर्सी के रॉबिंसविले में बने अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए। एडम्स ने मंदिर परिसर में लगभग 2 घंटे बिताए, महामंदिर का दौरा किया और मंदिर के स्वयंसेवकों के साथ बातचीत की। अपने दौरे के बाद, उन्होंने पूज्य संतो और कार्यकर्ताओं के साथ भी समय बिताया। इस दौरान उन्होंने बीएपीएस स्वामीनारायण के इतिहास के बारे में भी बातचीत की। चर्चा के बाद एरिक एडम्स फिर सभा में आए और उन्होंने रामायण और महात्मा गांधी के बारे में बात की। वह हिंदू धर्म और बौद्ध धर्म के बहुत अच्छे जानकार हैं और उन्होंने अपनी युवावस्था…
कबीरधाम। पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कबीरधाम जिला पंचायत सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी ने समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने जिले के सभी जनपद सीईओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की योजनाओं का लाभ समय पर ग्रामीणों को प्राप्त हो, इसके लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान शेष अपूर्ण आवासों को पूर्ण कराने में धीमी गति व 6255 हितग्राहियों के एफटीओ समय पर जारी न होने पर सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।…
अफ्रीकी देश इथियोपिया में बड़ा हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरा एक ट्रक नदी में जा गिरा। हादसे में 60 लोगों की जान गई है। दक्षिणी सिदामा क्षेत्र के अधिकारियों के मुताबिक यह भीषण हादसा बोना जिले में हुआ है। क्षेत्रीय संचार ब्यूरो ने रविवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि हादसे में घायल लोगों का बोना जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है। शादी समारोह में जा रहे थे सभी सरकारी इथियोपियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (EBC) ने मुताबिक सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बता दें कि इथियोपिया में भीषण सड़क दुर्घटनाएं…
सक्ती सक्ती में सर्व सनातन हिन्दू समाज के तत्वाधान में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया l मिशनरियों द्वारा विगत कई वर्षो से सक्ती एवं आसपास के जिलों में धर्म परिवर्तन का विष फैलाया जा रहा है। धर्मान्तरण से चुनाव प्रभावित हो रहा हैं और पूरे क्षेत्र की डेमोग्राफी बदल रही है l यह अत्यंत गंभीर और चिंता का विषय है। इस विराट हिन्दू समागम को बल देने हेतु जामड़ी पाटेश्वर धाम के संत रामबालक दास जी,साध्वी प्रज्ञा जी, मटकू द्वीप के संत राम रूप दास जी, अजय उपाध्याय जी, विविध संत समाज के प्रमुख, धर्म जागरण के पूर्व …
नोएडा: नए साल के जश्न पर लोगों को जाम से बचाने के लिए नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है. ऐसे में जाम वाले रास्तों पर जाने से बच सकते हैं. पार्किंग व्यवस्था में भी बदलाव किए गए हैं. सड़क पर गाड़ी खड़ी मिली तो वाहन चालक पर लंबा चालान कटेगा. नए साल का जश्न कहीं भारी न पड़ जाए, इसलिए नोएडा पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लीजिए. नोएडा के कई रास्ते बंद रहेंगे नोएडा में नए साल का जश्न 31 दिसंबर को दोपहर बाद शुरू हो जाता है. नोएडा और NCR से एक…
नए साल के पहले महीने यानी जनवरी 2025 में बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे। ऐसे में अगर बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो अच्छा होगा कि पहले बैंक हॉलिडे लिस्ट चेक कर लें, ताकि आपको बाद में कोई परेशानी न हो। जनवरी 2025 में साप्ताहिक अवकाश की छुट्टियों को मिलाकर कुल 15 दिन कामकाज नहीं होगा। बैंकों में महीने के हर रविवार छुट्टी रहती है। साथ ही, दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है। बैंक त्योहार और कुछ खास मौकों पर भी बंद रहते हैं। आइए देखते जनवरी 2025 के बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट। कौन…
वाशिंगटन। अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति जिमी कार्टर का रविवार रात निधन हो गया। वो अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति और भारत की यात्रा करने वाले तीसरे अमेरिकी नेता थे। 100 साल की उम्र वाले कार्टर 1977 में आर फोर्ड को हराकर राष्ट्रपति बने थे। जिमी जॉर्जिया के प्लेन्स में अपने घर पर परिवार के साथ रहते थे, जहां उनका निधन हुआ। बाइडन बोले- दुनिया ने असाधारण नेता खो दिया वह अमेरिकी इतिहास में सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले राष्ट्रपति थे। राष्ट्रपति जो बाइडन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक बयान में कहा, "आज अमेरिका…
रायपुर छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच बहने वाली कन्हर नदी पर 312 मीटर लंबा नया पुल बनाया जा रहा है, जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी. क्योंकि इस पुल के बनने से 20 गांव के लोगों आने-जाने में आसानी होगी. बताया जा रहा है कि पुल का 50 प्रतिशत काम पूरा हो गया है, जबकि 50 प्रतिशत काम बचा हुआ है. जिसके अगले चार महीने में पूरे होने की उम्मीद की जा रही है. छत्तीसगढ़ के यह 20 गांव झारखंड की सीमा पर बने हुए हैं, ऐसे में यहां के लोगों को झारखंड जाना पड़ता है, यही…