अफवाह है कि पलक तिवारी सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को डेट कर रही हैं। उनके लगातार एक साथ दिखने से इन अफवाहों को हवा मिली। वहीं, बेटी की डेटिंग की रिपोर्ट्स पर अब खुद मां श्वेता तिवारी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। साथ ही खुलासा किया कि इन सबका उन पर कैसा प्रभाव पड़ता है। जब श्वेता तिवारी से बेटी पलक तिवारी की डेटिंग अफवाहों पर उनके विचार पूछे गए, तो उन्होंने कहा, 'अफवाहें अब मुझे परेशान नहीं करतीं, पिछले कुछ वर्षों में मुझे एहसास हुआ है कि लोगों की याददाश्त केवल चार घंटे तक रहती…
Author: News Desk
बॉलीवुड इंडस्ट्री के ग्रीक गॉड यानी ऋतिक रोशन अगले साल 10 जनवरी को अपना 51वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। वहीं, इस खास अवसर पर अभिनेता के प्रशंसकों को बड़ा उपहार मिलने वाला है। अभिनेता की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' 25 साल बाद सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक देने जा रही है। इसके साथ ही वह इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे कर लेंगे। इस तरह सुपरस्टार के बर्थडे पर डबल सेलिब्रेशन होने जा रहा है। फिल्म 'कहो ना प्यार है' साल 2000 में 14 जनवरी को रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने किया…
IND vs AUS: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में फ्लॉप रहे हैं. मेलबर्न में भी उनका फ्लॉप शो जारी रहा. पहली पारी में सस्ते में लौटने के बाद वे दूसरी पारी में भी ज्यादा रन नहीं बना उसके. उन्हें ट्रेविस हेड ने अपने जाल में फंसाया. हेड की गेंद पर उन्होंने मिचेल मार्श को कैच थमा दिया. लेकिन इसके बाद ट्रेविस हेड ने जो जश्न मनाया उसकी अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. ट्रेविस हेड पर ऋषभ पंत का विकेट लेने के बाद गंदे इशारे करने का आरोप लगा है. हेड…
चेन्नई। तमिलनाडु के वडापलानी में भगवान मुरुगन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा कि हम मंदिर को जल्द उड़ा देंगे। पुलिस ने कहा कि धमकी भरी कॉल 12 बजकर 30 मिनट पर चेन्नई शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष में आई। बम निपटान दस्ता पहुंचा मंदिर धमकी मिलते ही बम जासूस और निपटान दस्ते के अधिकारियों ने सोमवार सुबह मंदिर और उसके परिसर में विस्तृत तलाशी ली। बाद में उन्होंने इसे एक फर्जी कॉल घोषित कर दिया। फोन पर बोला आरोपी- जल्द फट जाएंगे बम फोन कॉल करने वाले बदमाश ने दावा किया…
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के सेक्टर-9 अस्पताल में महिलाओं के चेंजिंग रूम में चोरी-छिपे वीडियो बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। अस्पताल के आईसीयू में कार्यरत नर्सों ने बताया कि 25 वर्षीय संविदा अटेंडेंट देवेंद्र चेंजिंग रूम में मोबाइल लगाकर वीडियो बनाता था। बुधवार को एक संविदा नर्स ने चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते समय मोबाइल देखा। उसने तुरंत शोर मचाया, जिससे मामला प्रकाश में आया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय इसे दबा दिया। वहीं प्रबंधन ने संविदा अटेंडेंट देवेंद्र को फिलहाल ड्यूटी पर आने से मना कर दिया है। पहले भी कर…
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो पक्षों के बीच पैसे की मांग को लेकर हुआ विवाद हत्या के प्रयास में बदल गया. 26 दिसंबर से शुरू हुआ यह सिलसिला 28 दिसंबर तक चला, जब आरोपियों ने हत्या की नियत से हमला किया. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, 26 दिसंबर को मोहम्मद अली के फाल सिलिंग दुकान पर पैसे की मांग को लेकर मोहम्मद कलाम और मोहम्मद अली के बीच विवाद हुआ था, जिसके…
IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. बता दें, इस मुकाबले के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बता दें, साउथ अफ्रीका की टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका दूसरे स्थान के लिए लड़ रहे हैं. लेकिन मेलबर्न टेस्ट की हार के बाद टीम इंडिया की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. WTC फाइनल की रेस में टीम इंडिया को बड़ा झटका टीम इंडिया…
बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. दरअसल, आरोपी पति और पत्नी ने खुदको रेलवे का कर्मचारी बताकर युवक डोमन राजपूत को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठ लिए. मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के बिल्हा में उमरिया निवासी डोमन राजपूत को आरोपी रूपेश रजक और उसकी पत्नी रोमा रजक ने खुद को रेलकर्मी बताया. दोनों आरोपियों ने युवक को रेलवे में लोको पायलट की नौकरी दिलाने का दिया. जिसके बाद…
चेन्नई। अन्ना विश्वविद्यालय में यौन उत्पीड़न की घटना को लेकर लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। इस बीच अभिनेता से राजनेता बने विजय आज दोपहर 1 बजे चेन्नई में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात करेंगे। 23 दिसंबर को अन्ना यूनिवर्सिटी के कैंपस में दूसरे साल की छात्रा के साथ हुए यौन उत्पीड़न के बाद पूरे तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इस घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और चार विशेष पुलिस टीमें मामले की जांच कर रही हैं। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और अखिल भारतीय महिला कल्याण फेडरेशन…
रायपुर। रायपुर खनिज विभाग ने रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अभनपुर क्षेत्र में बिना रॉयल्टी पर्ची के रेत का अवैध परिवहन करते 12 वाहनों को पकड़कर कार्रवाई की गई है. खनिज अधिकारी ने बताया कि उक्त वाहनों से लगभग 3 लाख 28 हजार रुपए की अर्थदंड जमा कराई जाएगी. खनिज विभाग की टीम ने 28 और 29 दिसंबर की दरमियानी रात ये कार्रवाई की है. बता दें कि गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम पारागांव में कोलियरी एवं पारागांव के मध्य स्थित अटल चौक वाली रास्ते से महानदी की सीना लगातार छलनी किया जा रहा है.…