भोपाल : राज्य शासन की लाभकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए बिजली उपभोक्ताओं को ईकेवायसी कराना अनिवार्य है। उपभोक्ताओं से कहा गया है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपाय ऐप के जरिए भी ईकेवायसी करा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध उपाय ऐप डाउनलोड कर बिजली उपभोक्ता समग्र केवायसी में अपना उपभोक्ता क्रमांक एवं समग्र क्रमांक दर्ज करने के बाद लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज कर केवायसी प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं। केवायसी प्रक्रिया के तहत अब तक 5 लाख 86 हजार 097 उपभोक्ताओं ने सफलतापूर्वक केवायसी करा ली है। कंपनी ने…
Author: News Desk
रायपुर: स्ट्रे कीपर्स-एनिमल वेलफेयर फाउंडेशन ने कई स्थानीय पशु कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी स्वर्गीय रतन टाटा की जयंती के उपलक्ष्य में रिफ्लेक्टिव कॉलर (रेडियम) अभियान का सफल आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य आवारा मवेशियों और कुत्तों को रिफ्लेक्टिव कॉलर पहनाकर सड़क दुर्घटनाओं को कम करना था, ताकि रात में वाहनों को वे दिखाई दे सकें। निदेशक डॉ. दीपशिखा का कहना है कि आंकड़ों पर गौर करें तो भारत में हर मिनट एक मौत दुर्घटनाओं के कारण होती है, अंधेरे में वाहन की लाइट पड़ते ही यह रेडियम पट्टा चमकने लगेगा, चालक मवेशियों को देख सकेगा…
बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती 12वीं कक्षा की छात्रा है। पढ़ाई के साथ वह निजी संस्थान में काम करती हैं। छात्रा शनिवार की दोपहर घर पर ही थीं। इसी दौरान उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने उनकी बड़ी बहन के संबंध में पूछा। इस पर युवती ने बताया कि मोबाइल वह उपयोग करती है। इसके बाद जालसाजों ने युवती को कहा कि वह इंटरनेट पर अश्लील वीडियो देखती हैं। इसकी शिकायत महिला थाने में मिली है। इसी तरह के मामले में महिला थाने में कई लोगों को पकड़ा गया है। अब महिला…
भोपाल : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आने वाले मकर संक्रांति के त्यौहार के मद्देनजर पतंगबाजी को बिजली की लाइनों, ट्रांसफार्मरों और पोल से दूर रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पतंगों और उनके धागों के कारण बिजली की लाइनों में फॉल्ट हो सकता है, जिससे न केवल विद्युत आपूर्ति बाधित होती है, बल्कि हादसे का भी खतरा बना रहता है। पतंगों में इस्तेमाल होने वाले धागे और बांस की कीमची, दोनों ही बिजली की लाइनों के लिए खतरनाक हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि पतंगबाजी करते समय सावधानी बरतें और लाइनों, ट्रांसफार्मरों…
रायपुर। उत्तर छत्तीसगढ में एक जनवरी से कुछ जगहों में शीतलहर चल सकती है। आगामी पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अभी अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री तक क्रमिक गिरावट हो सकती है। रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा मनेंद्रगढ़ कोटाडोल में 20 मिलीमीटर दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में…
भोपाल :प्रदेश सरकार का महिला मिशन महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनैतिक विकास को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें सम्मान और सुरक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है। सरकार ने महिलाओं के समग्र विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। इस मिशन के तहत, महिलाओं को उद्यमिता, कौशल विकास, शिक्षा और रोजगार के अधिक अवसर दिये जा रहे हैं। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम) ने ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं का प्रभाव ग्रामीण परिवारों के जीवन में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।…
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद से कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार बीजेपी पर हमले किए जा रहे हैं. कांग्रेस के बयानों पर बीजेपी लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रही है. इसी बीच बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने भी बयान दिया है. संबित पात्रा ने कहा, "भारत की राजनीति में यह एक नया निचला स्तर है, जिसका श्रेय कांग्रेस पार्टी को जाता है. कांग्रेस पार्टी की वजह से – हम यहां पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार वाले दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए हैं. बीजेपी का मानना है कि मृत्यु में गरिमा होनी चाहिए. कांग्रेस जिस तरह की राजनीति…
रायपुर छत्तीसगढ़ समावेशी ग्रामीण एवं त्वरित कृषि विकास (चिराग) परियोजना के उद्देश्य और प्रगति पर असंतोष जताते हुए विश्व बैंक ने इसे बंद करने की घोषणा की है. इस संबंध में बैंक के भारत में कार्यवाहक निदेशक ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव, कृषि विभाग की एसीएस और चिराग परियोजना के डॉयरेक्टर को पत्र भेजा है. अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष (आईएफएडी) और विश्व बैंक द्वारा सह-वित्तपोषित इस परियोजना को बोर्ड ने 15 दिसंबर, 2020 को मंजूरी दी थी. लेकिन बीते चार सालों के दौरान योजना के तहत लगभग 1.44 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग…
बिलासपुर बिलासपुर जिले के बेलगहना थाना क्षेत्र में 22 दिसंबर से रहस्यमय तरीके से गायब 8 साल के मासूम का मामला अब भी अनसुलझा है. पुलिस ने शुरुआत में बच्चे के अपहरण और हत्या की आशंका जताई थी और इस मामले में उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि सौतेले पिता ने 8 साल के मासूम का गला घोंटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी की दूसरी पत्नी उसके साथ जाने को तैयार नहीं थी, जिस वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया. आरोपी ने हत्या कर बच्चे के शव को जंगल में…
भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और उनकी गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। "स्वस्थ मध्यप्रदेश" की संकल्पना को साकार करने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इससे प्रदेश के हर नागरिक को सुलभ, नि:शुल्क और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि हर नागरिक को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिलें और प्रदेश एक आदर्श स्वास्थ्य मॉडल के रूप में स्थापित हो। आत्मनिर्भर और समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण…