Author: News Desk

कबीरधाम। बोड़ला थाना क्षेत्र में बुधवार नए साल के दिन दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार, पहला सड़क हादसा नेशनल हाईवे 30 में शाम सात बजे तहसील कार्यालय के पास हुआ। यहां दो बाइक आपस में टकरा गईं। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। दूसरा सड़क हादसा बोड़ला के जंगल क्षेत्र में हुई है, जहां एक बाइक सवार की मौत है। तीनों शव को बोड़ला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चुरी में रखा गया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले सियासी पारा चढ़ा हुआ है। जहां दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अदविंद केजरीवाल ने भाजपा के आचरण और लोकतंत्र पर उसके प्रभाव से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर स्पष्टीकरण मांगा है। केजरीवाल ने आरआरएस के प्रमुख मोहन भागवत से पूछा कि क्या आरएसएस अतीत में भाजपा के गलत कामों का समर्थन करता है। उन्होंने भाजपा नेताओं द्वारा खुलेआम पैसे बांटने की प्रथा पर भी सवाल उठाकर पूछा कि क्या आरएसएस वोट खरीदने में भाजपा का समर्थन करता है। इसके अलावा, केजरीवाल ने दलित और पूर्वांचली वोटों…

Read More

बीजापुर। बीजापुर में नये साल के पहले दिन नक्सलियों के मांद कहे जाने वाले कोरागुट्टा में फोर्स का डेरा लगते ही 25 सालों से बंद पड़े बीजापुर से तर्रेम होकर पामेड़ जाने वाले रास्ते को फिर से बहाल करा दिया गया है। फिलहाल इस मार्ग पर सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इस मार्ग के खुल जाने से अब लोगों को पामेड़ पहुंचने के लिए तेलंगाना होकर जाने की बाध्यता खत्म हो जाएगी और सौ किलोमीटर का फासला भी बच जाएगा। उसूर ब्लाक के पामेड़ थाना क्षेत्र के कोरागुट्टा में सुरक्षाबलों का नया कैम्प स्थापित कर दिया गया हैं।…

Read More

पटना: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) के अभ्यर्थियों की चिंताओं का समाधान करने की मांग को लेकर आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे. दरअसल, प्रशांत किशोर ने यह फैसला 13 दिसंबर को आयोजित 70वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं का विरोध करने वाले अभ्यार्थियों के बीच बढ़ती अशांति के बाद लिया है. इससे पहले किशोर ने बिहार सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए उन छात्रों की मांगों पर ध्यान देने का आग्रह किया था, जो परीक्षा रद्द करने और नए सिरे से आयोजित करने की मांग कर रहे हैं.…

Read More

श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया कि कैसे उन्होंने साल की बेहतरीन शुरुआत की। तस्वीरों में जाहिर है, अभिनेत्री ने जिम में और परिवार के साथ शानदार समय बिताया। श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीरें साझा की हैं। नए साल का उनका पहला दिन कैसे बीता इस बारे में अभिनेत्री ने बताया है। इंस्टा पर अपनी तस्वीर साझा की। इसके बाद ड्राई फ्रूट्स और ब्लूबेरी की तस्वीर भी साझा की है। तीसरी तस्वीर में कई रंग-बिरंगे फूल दिखाई दे रहे हैं। चौथी तस्वीर में…

Read More

सभी का चहेता टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा है। इस शो का हर एक किरदार खास है। लेकिन दयाबेन का किरदार हर किसी का पसंदीदा किरदार है। एक इंटरव्यू के दौरान असित मोदी ने दयाबेन की TMKOC से अनुपस्थिति के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि दयाबेन का किरदार हर किसी को पसंद है। इसलिए दयाबेन के किरदार को शो पर वापस लाना बेहद महत्वपूर्ण है और उन्होंने यह भी माना है कि उनकी तरफ से इस बात को लेकर देरी हुई है। अब सवाल यह है कि क्या अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन…

Read More

रायगढ़। रायगढ़ जिले में डेम के बीच में नाव पलटने की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। लाईफ जैकेट पहनने की वजह से किसी तरह लोगों की जान बच गई अन्यथा नये साल के पहले दिन यहां बडी घटना घटित हो सकती थी। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित टीपाखोल डेम में यूं तो नये साल के अवसर पर सुबह से ही पिकनिक मनाने वालों की भारी भीड़ रही। इस बीच दोपहर करीब 2 बजे के आसपास उस समय अचानक…

Read More

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन द्वारा प्रस्तावित दुनिया के सबसे बड़े बांध के निर्माण से असम में नदी के पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) को नुकसान पहुंचेगा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरमा ने कहा कि केंद्र ने चीन को नदी के निचले इलाकों में बांध से उत्पन्न खतरों के बारे में अवगत करा दिया है। सरमा ने कहा- 'बांध हमारे लिए बड़ी समस्या पैदा करेगा क्योंकि नदी का तल सूख जाएगा और पूरी नदी प्रणाली कमजोर हो जाएगी। हमने पहले ही केंद्र के समक्ष यह मामला उठाया है।' भारत और…

Read More

बिलासपुर । खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के दौरान कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार जिले में अवैध रूप से धान खपाने के प्रयासों को रोकने लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज राजस्व, खाद्य एवं मण्डी विभाग द्वारा अनाधिकृत रूप से धान के 7 ठिकानों पर छापा मारते हुए लगभग 10 लाख मूल्य का 323 क्विंटल जब्त धान पर दण्डात्मक कार्रवाई की गई। सीपत तहसील के ग्राम कुकदा में पिन्टू पटेल के यहां से 16.5 क्विंटल धान (78 कट्टी), ग्राम खम्हरिया में व्यापारी विकास अग्रवाल के यहां से 80 क्विंटल धान (200 कट्टी),…

Read More

सुपरस्टार महेश बाबू और मशहूर फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली पहली बार एक साथ मिलकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम अस्थाई रूप से 'एसएसएमबी 29' रखा गया है। यह फिल्म जंगल एडवेंचर पर आधारित होगी। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाहुबली फ्रेंचाइजी की तरह यह फिल्म भी दो भागों में बनाई जाएगी। दावे के मुताबिक फिल्म का पहला पार्ट की साल 2027 में और दूसरा पार्ट की साल 2029 में रिलीज होगा। रिपोर्ट के अनुसार एसएस राजामौली इस फिल्म…

Read More