नई दिल्ली । बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के सम्मान के नाम पर पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक संग्राम मचा हुआ है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संसद में दिए भाषण के एक हिस्से को लेकर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बसपा और सपा सहित कई राजनीतिक दल आक्रामक हैं। विरोधी दल के नेताओं को कहना हैं कि केंद्रीय मंत्री शाह को माफी मांग लेनी चाहिए। दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखकर आप ने बाबा साहेब के अपमान को चुनावी अभियान का ही हिस्सा बना लिया है। उसके नेता और कार्यकर्ता दलित बस्तियों में जाकर भाजपा के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं और उस…
Author: News Desk
रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान और देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्मविभूषण से सम्मानित तीजनबाई का एम्स में इलाज शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीजन बाई की बीमारी की जानकारी मिलते ही उनके समुचित और बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तीजनबाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनसे मिलने भी पहुंचे थे। पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करायी थी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया था कि तीजन बाई के लिए घर में ही मोटराइज्ड…
उत्तराखंड से यूपी व राजस्थान तक फैला है गैंग मासूम चेहरा नशीली आंखें अमीरजादों से शादी कर उन्हे कंगाल कर देती थीं लुटेरी दुल्हन 2 महिलाएं हुईं गिरफ्तार जयपुर । उत्तराखंड से राजस्थान पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। पता चला की यह एक गैंग है जिसमें दुल्हन का किरदार देवभूमि की रहने वाली सीमा और निक्की निभाती थी। उन्होंने अलग-अलग राज्यों में अमीर लड़कों से शादी की और फिर सेटलमेंट के नाम पर वसूली की। अब तक दोनों दुल्हन सवा करोड़ रुपये वसूल कर चुकी हैं। लुटेरी दुल्हन सीमा उर्फ़ निक्की अग्रवाल ने फरवरी 2023 में एक…
हिसार। प्रदेश में करीब ढाई माह बाद सीजन की पहली वर्षा हुई। वो भी प्रदेश के सभी जिलों में। सोमवार तड़के से ही 10 से ज्यादा जिलों में हल्की बूंदाबांदी और कुछ जिलों में तेज वर्षा हुई। इससे दिन के तापमान में सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई है। दिन और रात के तापमान में अंतर कम होने से ठंड बढ़ गई है। मंगलवार से तीन दिन तक मौसम साफ रहने और प्रदेश के 17 जिलों में कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस वर्षा से हवा भी साफ होने की उम्मीद है। 27 दिसंबर से…
उपचार में गंभीर लापरवाही करने वाले यशलोक हॉस्पिटल इंदौर का पंजीयन किया गया निरस्त इंदौर । इंदौर के 2335 सेक्टर-ई सुदामा नगर स्थित यशलोक हॉस्पिटल की अनियमितता पाये जाने पर पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री आशीष सिंह को पीड़ितों द्वारा यशलोक हॉस्पिटल के डॉक्टर एवं स्टाफ द्वारा लापरवाही के कारण महिला की मृत्यु हो जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। कलेक्टर श्री सिंह ने शिकायत को तुरंत संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एस. सैत्या को जाँच दल का गठन कर जाँच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।…
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आरंग में चार नगरीय निकायों में 14 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने आरंग नगर पालिका में तीन करोड़ दस लाख रुपए के 13, मंदिरहसौद नगर पालिका में 50 लाख 44 हजार रुपए के छह, चंदखुरी नगर पंचायत में दो करोड़ आठ लाख रुपए के सात और समोदा नगर पंचायत में 49 लाख 18 हजार रुपए के एक कार्य का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आरंग नगर पालिका में दो करोड़ 74 लाख रुपए के 26, मंदिरहसौद…
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के साथ हुई गोलीबारी में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हुए हैं। यहां के दूरस्थ जंगल एरिया में स्थापित कैंप में सुरक्षा में जवान तैनात थे। इस दौरान घात लगाये नक्सलियों ने सीआरपीएफ के कैंप फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के लिये जवानों ने भी मोर्चा संभाला। घायल जवानों को पास के मेडिकल कैंप में भेजा गया है, जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया। यह घटना केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के गोमगुडा अग्रिम संचालन बेस (एफओबी) के पास हुई। एफओबी अर्धसैनिक बल की 241वीं बटालियन है। अधिकारियों ने बताया…
इस्राइल और हमास के बीच गाजा में बंधकों की रिहाई को लेकर चल रही वार्ता कुछ आगे बढ़ी है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस बात के संकेत दिए। नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में बंधकों की रिहाई को लेकर चल रही वार्ता में कुछ प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि हम जो कुछ कर रहे उसका खुलासा तो नहीं किया जा सकता। मगर मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि हम उन्हें वापस लाने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं। इस्राइल के सांसदों को उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि वार्ता में कुछ प्रगति हुई है। हम तब…
ऑस्ट्रेलिया के कुछ इलाकों में दिसंबर के मध्य में तापमान सामान्य से 8 से 16 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश हिस्सों में इस बार पिछले 5 वर्षों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ सकती है। पारा पहले ही 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। अनुमान व्यक्त किया गया है कि इस बार की गर्मियां झुलसाने वाली होंगी। ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो के मौसम विज्ञानी ने मीडिया को बताया कि गर्म मौसम की वजह देश भर में फैला फ्रंट है जो गर्म, शुष्क और तेज हवाएं लेकर आता है। नैरामोर ने बताया कि यह…
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दिए संकेत भोपाल । मध्य प्रदेश में कांग्रेस के द्वारा संगठन का ढांचा नए सिरे से तैयार करने के लिए पूरे प्रदेश की ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां भंग की जाएगी। इसके साथ ही सभी ब्लॉक अध्यक्षों को भी उनके पद से हटा दिया जाएगा। इस बात के संकेत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दी है। इसके साथ ही सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को भी उनके पद से हटा दिया जाएगा। पटवारी के द्वारा कांग्रेस नेताओं को यह बता दिया गया है कि अब यह कदम उठाया जाना है। ऐसा समझा जाता है…