अमेरिकी एच-1बी वीजा पर अमेरिका में जारी बहस के बीच भारत ने शुक्रवार को कहा कि कुशल पेशेवरों की आवाजाही भारत-अमेरिका संबंधों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे दोनों देशों को लाभ होता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अमेरिका में एच-1बी वीजा पर चर्चा के बारे में पूछे जाने पर कहा, ''दोनों देशों के बीच मजबूत एवं बढ़ती आर्थिक व तकनीकी साझेदारी है और इस दायरे में कुशल पेशेवरों की गतिशीलता महत्वपूर्ण घटक है।'' भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों को होता है फायदा उन्होंने कहा, ''भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों को कुशल पेशेवरों की ओर से प्रदान की गई तकनीकी…
Author: News Desk
रायपुर छत्तीसगढ़ के प्रयाग के रूप में प्रसिद्ध राजिम में 12 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक कुंभ कल्प का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष यह अद्भुत धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन 52 एकड़ के नए प्रस्तावित मेला स्थल में संपन्न होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन स्थित बैठक कक्ष में आज राजिम कुंभ कल्प के तैयारियों के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शाही स्नान, गंगा आरती, संत समागम समेत कुंभ कल्प के प्रमुख आयोजनों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा…
भारत के साथ संबंधों में सुधार को लेकर पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार की टिप्पणी 'ताली एक हाथ से नहीं बजती' (इट टेक्स टू टू टैंगो) पर भारत के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान के संदर्भ में प्रासंगिक 'टी' शब्द टेरोरिज्म (आतंकवाद) है। इशाक डार ने गुरुवार को इस्लामाबाद में पत्रकारों से बातचीत में भारत से दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार का अनुरोध किया था और कहा था कि ताली एक हाथ से नहीं बजती। अगर भारत की तरफ से सद्भावना है, तो पाकिस्तान तैयार है। लेकिन यह दोनों तरफ से होना…
सरकार ने डिजिटल व्यक्तिगत डाटा संरक्षण नियमों का बहुप्रतीक्षित मसौदा जारी कर दिया है। इसमें नियमों के उल्लंघन के लिए किसी दंडात्मक कार्रवाई का उल्लेख नहीं है। मसौदा नियमों को सार्वजनिक परामर्श के लिए जारी किया गया है। 18 फरवरी के बाद अंतिम नियम बनाने के लिए मसौदे पर विचार किया जाएगा। बच्चों के डाटा उपयोग करने के लिए लेनी होगी माता-पिता से मंजूरी संसद द्वारा लगभग 14 महीने पहले डिजिटल डाटा संरक्षण विधेयक 2023 को मंजूरी दिए जाने के बाद मसौदा नियम जारी किए गए हैं। मसौदा नियम में किसी व्यक्ति से स्पष्ट सहमति प्राप्त करने के लिए एक…
भोपाल गैस कांड के जहरीले कचरे के निष्पादन को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच सीएम मोहन यादव ने देर रात बुलाई आपातकालीन उच्च स्तरीय बैठक,, बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री के अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, धार के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, लीगल डिपार्टमेंट के अधिकारी, विधि विशेषज्ञ, सीएस एवं अन्य अधिकारी रहे मौजूद,, बैठक में कचरे के निष्पादन में कोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए आगामी कार्यवाही पर मंथन हुआ,, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि राज्य सरकार जनता के साथ दृढ़ता से खड़ी है। जनता का किसी भी प्रकार अहित हो, यह हम बिल्कुल बर्दाश्त…
हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए समर्पित है. इस खास दिन पूजा-अर्चना करने से भगवान शिव की कृपा से सुख-समृद्धि और जीवन में सफलता की प्राप्ति होती है. दरअसल, एक महीने में 2 बार प्रदोष व्रत किया जाता है. इस दिन सुबह से लेकर शाम तक व्रत किया जाता है और भगवान शिव समेत उनके पूरे परिवार की आराधना की जाती है. साथ ही, विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है. आइए जानते हैं उज्जैन के पंडित आनंद भारद्वाज से नए…
मकर संक्रांति हिन्दू कैलेंडर के अनुसार एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ मनाया जाता है. इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025, दिन मंगलवार को पड़ रही है. यह त्योहार विशेष रूप से सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित होता है. इसके अलावा इस त्योहार से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा मिलती है, बल्कि जीवन में आ रही समस्याएं भी दूर हो सकती हैं. मकर संक्रांति के दिन विशेष मंत्रों का जाप करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं. आइए जानते हैं भोपाल…
नए साल का पहला शनिवार व्रत है. उस दिन पौष शुक्ल पंचमी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, सिद्धि योग, बव करण, पूर्व का दिशाशूल और कुंभ राशि का चंद्रमा है. चोर पंचक का दूसरा दिन है. चोर पंचक में आपको अपने सामान की सुरक्षा करनी चाहिए. इसमें चोरी की आशंका ज्यादा रहती है. रवि योग रात में 09 बजकर 23 मिनट से बन रहा है, जो अगले दिन सुबह तक है. शनिवार को व्रत रखकर न्याय के देवता शनि देव की पूजा करते हैं. शनि देव की पूजा करने से साढ़ेसाती और ढैय्या का दुष्प्रभाव कम होता है और कष्टों से मुक्ति…
छतरपुर जिले के खजुराहो में एक ऐसा हनुमान जी का मंदिर है. जिसका इतिहास चंदेल शासकों से जुड़ा है. दरअसल, पुरातत्व विभाग के मुताबिक हनुमान जी की ये मूर्ति लगभग 1 हजार साल पुरानी है. हनुमान जी यहां वानर रूप में विराजमान हैं. छतरपुर जिले के खजुराहो में एक ऐसा हनुमान जी का मंदिर है. जिसका इतिहास चंदेल शासकों से जुड़ा है. दरअसल, पुरातत्व विभाग के मुताबिक हनुमान जी की ये मूर्ति लगभग 1 हजार साल पुरानी है. हनुमान जी यहां वानर रूप में विराजमान हैं. पुजारी बताते हैं कि यह मंदिर चंदेल शासकों ने बनवाया था. पहले यहां जंगल…
मेष राशि :- मन में अशांति, किसी परेशानी से बचिये, कुटुम्ब की समस्या में समय बीतेगा। वृष राशि :- संवेदनशील होने से बचिये नहीं तो अपने किये पर पछताना पड़ेगा, ध्यान रखें। मिथुन राशि :- मानसिक कार्यों में सफलता से संतोष, धन लाभ, बिगड़े कार्य बनेंगे, ध्यान दें। कर्क राशि :- विरोधी वर्ग का समर्थन फलप्रद हो तथा शुभ कार्यों के योग अवश्य ही बनेंगे। सिंह राशि :- व्यवसायिक क्षमता अनुकूल रहे, स्थिति पूर्ण नियंत्रण में रहे, कार्य बनेंगे। कन्या राशि :- सामाजिक कार्यों में प्रभुत्व वृद्धि होगी, धन लाभ तथा आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा। तुला राशि :- अधिकारी…