माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED के चपेट में आने से 3 जवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि डीआरजी की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी । अभियान से वापसी के दौरान तोड़का के पास माओवादियों के द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आकर डीआरजी के 3 जवान घायल हो गए। हालांकि तीनो जवान अब खतरे से बाहर है और इलाके में सर्च अभियान जारी है ।
Author: News Desk
रायपुर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या मामले में कहा कि "मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में पुलिस ने कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर के रिश्तेदार रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके हिरासत में लिया है। इस मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IPS मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय SIT का गठन किया गया है। फरार कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर को पकड़ने के लिए 4 अलग-अलग टीमें अलग-अलग दिशाओं में काम कर रही हैं। हम मामले की स्पीड ट्रायल के लिए पूरी कोशिश करेंगे। हत्या का सरगना कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर कांग्रेस का प्रदेश…
सफलता की कहानी धमतरी छत्तीसगढ़ राज्य के बड़े बांधों में से धमतरी जिले के गंगरेल में महानदी पर बने रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध की खूबसूरती सभी को लुभाती है। इसी वजह से लाखों लोग यहां आते हैं। महानदी अत्यंत विशाल नदी है, जिसका उद्गम धमतरी जिले के सिहावा पर्वत से होता है और यह नदी अपने उद्गम के बाद उत्तर-पूर्व दिशा में प्रवाहित होती है। इस नदी पर बड़े-बड़े बांधों का निर्माण किया गया है, जिनमें से प्रमुख हैं रुद्री बांध, गंगरेल या रविशंकर बांध और उड़ीसा में निर्मित हीराकुंड बांध छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा बांध गंगरेल या रविशंकर बांध…
बिलासपुर खाद्य विभाग संचालक जितेंद्र शुक्ला ने आज बिलासपुर जिले का दौरा कर कई धान खरीदी केंद्रों और PDS दुकानों- गोदामों में गरीबों को दिए जाने वाले चावल की उपलब्धता और गुणवत्ता का निरीक्षण किया. इस दौरान बिरकोना धान उपार्जन केन्द्र में निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि विगत वर्ष कलेक्टर द्वारा हटाए गए प्रबंधक देवारी लाल यादव, पिता कार्तिक राम यादव मौके पर उपस्थित हैं और उनके पास से 9 किसानों के टोकन मिले. इसके अलावा पूर्व में जो लिपिक पद पर कार्यरत था उसे ही वहां प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंप दी गई है. बता दें, खरीफ विपणन…
भाजपा की सरकार जनभावनाओं के साथ, अदालत के आदेश पर सरकार करा रही निष्पादन – जनभावनाओं से न्यायालय को अवगत करायेगी प्रदेश सरकार, सही तथ्यों के साथ जनजाग्राति लायेंगे – कांग्रेस राजनीतिक स्वार्थ के लिए यूनियन कार्बाइड कचरे पर जनता को गुमराह कर रही – गैस त्रासदी के लिए कांग्रेस सरकारें जिम्मेदार, भाजपा सरकार जनता के प्रति संवेदनशील-विष्णुदत्त शर्मा – विपक्ष के भ्रामक प्रचार को लेकर जनता को हकीकत बताएं – कैलाश विजयवर्गीय – भाजपा कार्यकर्ता जनजागरूकता अभियान चलाकर जनता का भ्रम दूर करें- हितानंद जी इंदौर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा…
Tomiko Itsuka: टोमिको इटूका का 116 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. इटूका का नाम पिछले साल सितंबर में ब्रिटेन के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया के सबसे बुजुर्ग महिवा के रूप में दर्ज किया गया था. उनके निधन की खबर स्वास्थ्य मंत्रालय और अन्य अधिकारियों ने शनिवार 4 जनवरी को दी. जापानी मीडिया के मुताबिक इटूका की मौत 9:03 बजे हुई. पिछले काफी समय से वो बीमार चल रही थीं, जिसकी वजह वो नर्सिंग होम में भर्ती थीं. नर्सिंग होम में हुई मौत रिपोर्ट के अनुसार, ह्योगो प्रान्त की सरकार ने कहा कि इटूका की इस सप्ताह…
अंबिकापुर अंबिकापुर के पूर्व विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने अंबिकापुर नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव ने महापौर का चेहरा बदले जाने की संभावना जताई है। एक वीडियो बयान में उन्होंने कहा कि महापौर और वार्डों के लिए भी बेहतर और योग्य उम्मीदवार की तलाश की जा रही है। डॉक्टर साहब संभावित उम्मीदवार हैं। अंबिकापुर नगर निगम में पिछले 10 साल से डॉ. अजय तिर्की महापौर हैं। कांग्रेस से महापौर उम्मीदवार के लिए नया चेहरा तलाश करने, जिला से लेकर ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी को जिम्मेदारी…
रायपुर बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने गृहमंत्री विजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की. वहीं पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की. रायपुर प्रेस क्लब के महासचिव डॉक्टर वैभव शिव पांडेय ने उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा से बातचीत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में युवा पत्रकार मुकेश चन्द्राकर की बेहरमी से हत्या हुई है. हत्या की वजह मुकेश की निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता रही है. उन्होंने बीजापुर क्षेत्र में भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर किया. इसकी कीमत उसे जान…
लंदन। ब्रिटेन ने एक खुफिया लैब में क्वांटम प्रौद्योगिकी का उपयोग कर ऐसी परमाणु घड़ी बनाई है जिससे ब्रिटेन की सैन्य और निगरानी क्षमता और मजबूत होगी। बिटेन के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि यह ''अभूतपूर्व'' परमाणु घड़ी सैन्य अभियानों को और अधिक सुरक्षित बनाएगी। रक्षा विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (डीएसटीएल) में विकसित यह घड़ी जीपीएस तकनीक पर ब्रिटेन की निर्भरता को कम करेगी। जीपीएस का बनेगी विकल्प संघर्ष के दौरान जीपीएस के बाधित होने की आशंका रहती है। इस घड़ी से ब्रिटेन की खुफिया, निगरानी और टोही क्षमता बेहद मजबूत हो जाएगी। परमाणु घड़ी समय मापने के लिए…
रायपुर, माननीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री अभय मनोहर सप्रे की अध्यक्षता तथा मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की उपस्थिति में न्यू सर्किट हाउस रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य के सडक सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा द्वारा समग्र सड़क सुरक्षा परिदृश्य, सडक दुर्घटनाओं के कारण, नियंत्रण के उपाय-लक्ष्य, सडक सुरक्षा अंकेक्षण तथा प्रवर्तन, अंभियांत्रिकीय, शिक्षा, आकस्मिक उपचार आदि की भावी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी श्री सप्रे ने बैठक में ब्लैक स्पॉट्स के चिन्हाकन के पश्चात् यथा शीघ्र सुधारात्मक…