Author: News Desk

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। फारेंसिक टीम साइंटिफिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री…

Read More

गाजा। इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष में एक बार फिर गाजा पट्टी पर इजराइली हमले तेज हो गए हैं। शुक्रवार को हुए इजराइली हवाई हमलों में 24 आम फिलिस्तीनी आम नागरिकों की मौत हो गई, जिनमें चार बच्चे और एक महिला शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इजराइली लड़ाकू विमानों ने गाजा शहर के पूर्वी अल-सैयद अली रिहायशी इलाके में बमबारी की, जिससे बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजा शहर के पश्चिमी हिस्से में स्थित अल-शिफा अस्पताल के एंट्री गेट के पास भी हमला किया गया, जिसमें बेगुनाह…

Read More

नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण कोहरे की चपेट में है। कोहरे के कारण यातायात के हर संसाधन को चलाने में दिक्कत हो रही है। आवाजाही के साधन चाहे हवाई हो या सड़क के, कोहरे के कारण हर जगह परेशानी हो रही है। ना सड़कों पर गाड़ियां चल पा रही है ना ही आसमान में विमान उड़ पा रहे है। इसी बीच इंडिगो एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो एयरलाइंस ने कहा कि शहर और अन्य उत्तरी क्षेत्रों से उड़ानों का कार्यक्रम प्रभावित हुआ है। एयरलाइन ने पोस्ट में उत्तर भारत में मौजूदा कोहरे की…

Read More

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान एक पोस्टर ने सियासी बवाल मच गया है। सीएम नीतीश कुमार ने जिले में आईटीआई का उद्घाटन कर कई विकास योजनाओं की शुरुआत की, लेकिन पोस्टर के विवाद ने बीजेपी और जदयू के रिश्तों में खटास का संकेत दे दिया है। जिला समाहरणालय के मुख्य द्वार पर जदयू द्वारा लगे पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश के साथ-साथ पार्टी के कई नेताओं और मंत्रियों के फोटो थे, लेकिन पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के किसी अन्य नेता का फोटो नहीं था। इस पर बीजेपी के पूर्व…

Read More

भोपाल । न्यूनतम वेतन एवं नौकरी में सुरक्षा की मांग को लेकर अस्थाई और आउटसोर्स कर्मचारी 7 जनवरी को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेंगे। आउटसोर्स, अस्थाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर सभी जिलों में कलेक्टोरेट में कर्मचारी इक_े होंगे और नारे लगाएंगे। इन मांगों को लेकर मोर्चा चरणबद्ध आंदोलन चला रहा है। इससे पहले जिलों में प्रदर्शन और मंत्रियों के निवास पर डेरा डाला जा चुका है। मोर्चा के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में सभी 55 जिलों में कलेक्टोरेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। शर्मा ने…

Read More

वॉशिंगटन । अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को शपथ ग्रहण से पहले नई मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। ट्रम्प को पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे देकर चुप कराने के मामले में 10 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी। शुक्रवार को इस मामले के जज जुआन मर्चेन ने कहा कि ट्रम्प सजा सुनाए जाने के वक्त व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअली कोर्ट में पेश हो सकते हैं। पिछले साल मई में मैनहैटन की कोर्ट ने ट्रम्प पर 34 आरोप तय किए थे, जिनमें पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे देकर चुप कराने का आरोप भी शामिल है। 2016…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ बीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन होगा इसे लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है, वहीं जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति अभी बाकी है। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की है। महाराष्ट्र बीजेपी के सीनियर नेता विनोद तावडे को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष बनने की रेस में पार्टी के कई सीनियर नेता हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी इस बार ओबीसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। जानकारी…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बच्चों की डेटा सुरक्षा और ऑनलाइन गोपनीयता को सुनिश्चित करने एक अहम कदम उठाया है। अब 18 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाने के लिए उनके माता-पिता या अभिभावक की इजाजत लेना जरुरी होगा। यह फैसला इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी किए गए व्यक्तिगत डिजिटल डेटा संरक्षण अधिनियम (डीपीडीपी) 2023 के तहत लिया गया है। इस कदम का उद्देश्य बच्चों को ऑनलाइन खतरों, गलत सूचनाओं और साइबर बुलिंग से बचाना है। इस नीति के तहत बच्चों को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जिम्मेदारी से गतिविधियां करने की उम्मीद है,…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी की कुल 70 सीटों में से 29 सीटों पर चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। इसमें कई दिग्गज नेताओं को मौका दिया गया है। इतना ही नहीं अरविंद केजरीवाल की पार्टी को छोडक़र जाने वाले नेताओं को भी भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री रहे राजकुमार आनंद को पहले तो बहुजन समाज पार्टी के साथ में गए। इसके कुछ ही वक्त बाद वह भारतीय जनता पार्टी में…

Read More

भोपाल । लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे अतिथि विद्वानों को मध्य प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उच्च शिक्षा विभाग के राजपत्रित(असिस्टेंट प्रोफेसर, ग्रंथपाल, क्रीड़ा अधिकारी सहित अन्य) कर्मचारियों की भर्ती में 25 प्रतिशत आरक्षण दिया है। उन्हें आयु सीमा में अधिकतम 10 वर्ष की छूट भी दी गई है, पर प्रदेश के अतिथि विद्वान सरकार के इस निर्णय से खुश नहीं हैं। अतिथि विद्वान संघ के अध्यक्ष डॉ. देवराज सिंह का कहना है कि 20-20 साल से सेवाएं दे रहे अतिथि विद्वान अब ओवर ऐज हो रहे हैं। ऐसे में उनका, योग्यता…

Read More