Author: News Desk

उत्तर भारत में कड़ाके पड़ रही है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार सहित कई राज्यों में शीतलहर ने आम जनजीवन प्रभावित किया है। पहाड़ी राज्यों में तो तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बात करें आज के मौसम की तो दिल्ली में IMD ने आज के लिए घने कोहरे का 'यलो अलर्ट' जारी किया है। 7 जनवरी को घने कोहरे के साथ अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। 8, 9 और 10 जनवरी को भी ऐसे ही मौसम रहने की उम्मीद है। कोहरे की वजह से कई उड़ानें…

Read More

मुंबई के विश्व प्रसिद्ध ताज होटल के बाहर सोमवार को एक ही नंबर की दो कार खड़ी मिलीं। सफेद रंग की दोनों कार पर पीले रंग की नंबर प्लेट लगी थी। दोनों गाड़ियों पर एमएच 01 ईई 2388 नंबर दिखा। 26/11 के आतंकी हमले के दौरान ताज होटल को निशाना बनाया गया था इसलिए इस इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है। इसके बावजूद एक ही नंबर की दो कारें मिलने पर तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। आरोपी ने पुलिस को बताई पूरी कहानी पुलिस ने दोनों कारों को कोलाबा पुलिस स्टेशन लाकर जब ड्राइवरों से पूछताछ की…

Read More

बेंगलुरु। रिवर भारत की जानी-मानी खुदरा कंपनी ने इस साल मार्च तक देशभर में 25 नए स्टोर्स खोलने की योजना घोषित की है। इस योजना के अंतर्गत कंपनी ने अपने खुदरा कारोबार का विस्तार करने का निर्णय लिया है। पहला स्टोर कोयंबटूर में कोठारी लेआउट पर खोला गया है, जो तमिलनाडु में इस प्रकार की दूसरी सुविधा है। रिवर के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने इस संबंध में कहा ‎कि चेन्नई में हमारे प्रथम स्टोर की सफलता के बाद हम अब पूरे तमिलनाडु में विस्तार के लिए तैयार हैं। हम अन्य राज्यों में भी अपनी सुविधाओं को पहुंचाने के उद्देश्य में…

Read More

उच्च शिक्षा से जुड़े पाठ्यक्रमों की तरह विश्वविद्यालयों सहित देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी अब लचीली होगी, जिसमें अब शिक्षकों की नियुक्ति सिर्फ पीएचडी और नेट के विषयों के आधार पर दी जाएगी। अभी तक विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती के लिए जो न्यूनतम पात्रता थी, उनमें ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन व पीएचडी या फिर नेट की पढ़ाई एक ही विषय में होनी जरूरी होती थी। हालांकि, अब इस बाध्यता को खत्म कर दिया है। नई व्यवस्था में उम्मीदवार ने भले ही ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई किसी भी…

Read More

धमतरी । सनातन परंपरा में सप्त ऋषियों को सबसे ज्यादा आदर प्राप्त है। यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि छत्तीसगढ़ के जिले का सिहावा अंचल की पुण्य भूमि सप्त ऋषियों की तपोस्थली रही है। धमतरी जिले का वनांचल सिहावा, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के कारण पर्यटकों को अनायास ही अपनी ओर खींच लेता है। सप्तऋषियों की तपोभूमि के रूप में प्रसिद्ध यह क्षेत्र चित्रोत्पला महानदी के उद्गम स्थल के रूप में भी विख्यात है। सिहावा पर्वत, जो ऋषियों और मुनियों की कहानियों से गुंजायमान है, पहाड़ों, नदियों और घने जंगलों से भरपूर है। सिहावा के…

Read More

राजस्थान की भजनलाल सरकार एसआई भर्ती को लेकर कांग्रेस और खुद के ही मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के निशाने पर बनी हुई है। कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा कई बार इस भर्ती को रद्द करने की मांग कर चुके हैं। हालांकि, रविवार को किरोड़ी लाल मीणा का एसआई भर्ती रद्द करने को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर कुछ अलग ही रुख देखने को मिला। खबरों के अनुसार, इस सवाल के पूछे जाने पर किरोड़ी लाल मीणा ने अपने मुंह पर अंगुली रख ली। उन्होंने इस भर्ती सहित कई मुद्दों पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से मना कर…

Read More

भोपाल। क्राइम ब्रांच द्वारा शहर के अलग अलग थाना इलाकों में की गई स्पा सेंटरों पर कार्रवाई में पुलिस ने गिरफ्तार 68 आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसमें 2 से 3 साल की सजा का प्रावधान होने के चलते पुलिस को सभी आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ दिया है। पकड़े गये 68 आरोपियों में से 35 लड़कियां नेपाल और भोपाल के आसपास के जिलों की बताई जा रही है। क्राइम ब्रांच ने शहर में कार्रवाई से पहले 43 स्पा सेंटर चिन्हित किए थे, पुलिस ने वेरिफाइ करने के बाद करीब 19 स्पा सेंटर पर रेड…

Read More

नई दिल्ली । रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड की बिक्री बुकिंग में तेजी देखी जा रही है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी ने सालाना आधार पर 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाते हुए 4,510 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग दर्ज की। इससे पहले, 2023 में यही तिमाही में बिक्री बुकिंग 3,410 करोड़ रुपये रही थी। मैक्रोटेक डेवलपर्स का वित्त वर्ष 2024-25 के पहले नौ महीनों का कारोबार भी कर रहा है। उन्होंने इस वित्त वर्ष के दौरान बिक्री बुकिंग में 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो पिछले वर्ष की समयावधि में 10,300 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,820 करोड़ रुपये…

Read More

भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रमांक 03 अंतर्गत पावर हाउस सर्कुलर मार्केट सूर्या नगर वार्ड 36 का निरीक्षण निगम की टीम ने किया। निरीक्षण के दौरान वहां के दुकानदारो द्वारा सिगलयूज प्लास्टिक प्रतिबंधित होने के बावजूद सामग्री डालकर विक्रय किया जा रहा था। संबंधित दुकानदारो से 1500 रूपये की अर्थदण्ड वसूल किया गया। इसी प्रकार मार्केट के बीच गाड़ी पार्किंग कर आवागमन बाधा कर कचरा फैलाने वालो पर भी चालानी कार्यवाही कर 600 रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। मार्केट क्षेत्र में कुल 2100 रूपये की चालानी कार्यवाही कर संबंधितों को चालान की रसीद दिया गया। …

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही राजनैतिक पार्टियों के प्रचार की रफ्तार फुल स्पीड पकड़ चुकी है। बीजेपी के स्टार प्रचाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद राजधानी के लिए 16 हजार करोड़ से अधिक की सौगातों के साथ दो जनसभाएं करके भाजपा का चुनावी बिगुल बजा दिया है। रोहिणी के जापानी पार्क में पीएम की ओर से जहां साफ किया गया कि भाजपा की सरकार बनने पर दिल्ली में मुफ्त वाली स्कीमों को जारी रखा जाएगा। वहीं दिल्ली की आधी आबादी को साधने की भरसक कोशिश की। पीएम ने यह भी इशारा…

Read More