भोपाल: महाप्रबंधक के निरंतर मॉनेटरिंग में पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय पर गुड्स ट्रैफिक फ्रेट लोडिंग बढ़ाने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न बैठकें आयोजित की जाती हैं। इसी कड़ी में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक के निर्देशन में तीनों मण्डलों पर वाणिज्य एवं परिचालन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आपसी समन्वय से कार्य करते हुए गुड्स लोडिंग को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप पश्चिम मध्य रेल ने इस वित्तीय वर्ष के नौ माह में कुल 38.74 मिलियन टन माल लदान किया है। जिसमें अकेले दिसम्बर माह में 04.98 मिलियन…
Author: News Desk
रायपुर। नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर और नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया आज सात जनवरी को संपादित की जाएगी। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में नगर निगमों में महापौर पद, नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद और नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पद की आरक्षण की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। आरक्षण की कार्यवाही के अवलोकन के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित रह सकते हैं। नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से वर्ष 2024-25 में प्रदेश में होने वाले नगरीय…
बलौदा बाजार. चाकूबाजी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. जिले से सामने आए खूनी वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. एक नाबालिग ने विवाद के बाद अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घायल को हॉस्पिटल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया. डाक्टर ने बताया कि चाकू लगने से अतड़ी बाहर आ गया था और अंदर गहरी चोट होने से काफी खून बह चुका था. पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक, मामला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी का है. गांव के 22…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में बलिदान हुए आठ जवानों और एक चालक को दंतेवाड़ा में पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान गमगीन माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत तमाम नेताओं और मृतकों के परिजनों ने यहां पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों से आसमान गूंज उठा। इस दौरान महिलाओं और बच्चों सहित मृतकों के परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। रोते हुए परिजनों को महिला सुरक्षाकर्मी उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रही थीं। बलिदान हुए जवानों…
भोपाल । टमाटर की जोरदार आवक होने और टोमेटो कैचअप बनाने के लिए बड़ी मात्रा में फैक्ट्री मालिकों द्वारा खरीदी करने से कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई है। आगे और भी दामों में मंदी की संभावना है। मप्र की आम जनता को आगामी अप्रैल माह तक सस्ता टमाटर मिलता रहेगा। ये दावा किसानों और व्यापारियों ने किया है। फिलहाल दाम कम होने से किसानों को गाड़ी भाड़ा, मजदूरी, तुड़ाई खर्च पूरा करने के लिए मुश्किलें आ रही हैं। प्रदेश की आम जनता के घरों, ढाबों, होटलों में गर्मियां शुरू होने से पहले अप्रैल माह तक सस्ता टमाटर मिलता रहेगा। फिलहाल…
भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। 20 जनवरी 2025 से देशभर में 10 नई ऐसी ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिनमें बिना रिजर्वेशन के यात्रा की जा सकेगी। यात्रियों की सुविधा और रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए यह कदम उठाया गया है। इन नई अनारक्षित ट्रेनों से उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अक्सर समय पर टिकट नहीं मिल पाता। अब वे बिना किसी पूर्व बुकिंग के सीधे स्टेशन पहुंचकर टिकट खरीद सकेंगे और अपनी यात्रा शुरू कर सकेंगे। इससे न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि रेलवे की आय में भी बढ़ोतरी होने की…
नई दिल्ली । चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में कल्याण ज्वैलर्स का राजस्व सालाना आधार पर 39 प्रतिशत बढ़ा। मजबूत त्यौहारी और शादी-ब्याह की मांग से इसे बल मिला। कंपनी का वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में एकीकृत राजस्व 5,223.07 करोड़ रुपये रहा था। कल्याण ज्वैलर्स के भारतीय परिचालन में राजस्व वृद्धि वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 41 प्रतिशत तथा पश्चिम एशिया में 22 प्रतिशत रही। कंपनी ने अगले वित्त वर्ष 2025-26 में भारत तथा विदेशों में कल्याण व डिजिटल मंच ‘कैंडेरे फॉर्मेट’ में 170 नए शोरूम शुरू करने की योजना बनाई है। 31…
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी पनिका जाति समाज संगठन, जिला-एमसीबी समिति के द्वारा मनेन्द्रगढ़ शहरी इकाई का पनिका जाति समाज के प्रबंधकारणी पदाधिकारियो का चयन पनिका जाति समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं शहरी क्षेत्र के समस्त पनिका जाति जनमानस की उपस्थिति मे किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष कृष्णा दास पनिका(सचिव-भरतपुर विकासखंड)जी रहे व मुख्य अतिथि बंशधारी पनिका (अध्यक्ष-प.पनि.जा.स. समिति छत्तीसगढ़) विशिष्ट अतिथि धरम प्रकाश पनिका(उपाध्यक्ष-प.पनि.जा.स.समिति छ.ग.), रमेश कुमार पंत(प्रदेश अध्यक्ष-युवा प्रकोष्ठ) कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य मुख्य अतिथि व महिला शक्तिओ ने पनिका समाज के शहीद श्री दयाल पनिका(स्वतंत्रता सेनानी भारत छोड़ो आंदोलन 20-09-1942), बाबा साहेब अम्बेडकर, भारत माता की तश्वीर पर श्रद्धा सुमन, दीप…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए महापौर पदों का आरक्षण तय हो गया है। रायपुर समेत 5 निगमों में अगली महापौर महिला होंगी। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लॉटरी के जरिए यह आरक्षण प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें 14 नगर निगमों के महापौर पदों के लिए आरक्षण तय किया गया। अब रायपुर, कोरबा और बिरगांव में सामान्य वर्ग की महिला महापौर चुनी जाएंगी। छत्तीसगढ़ में कुल 14 नगर निगम हैं छत्तीसगढ़ में कुल 14 नगर निगम हैं। इनमें से 10 में चुनाव होने हैं। रायपुर में सभी 14 निगमों के महापौर पदों के…
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने भोपाल के प्रतिष्ठित अभिनेता और निर्देशक, मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के पूर्व निदेशक श्री आलोक चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि श्री आलोक चटर्जी ने नाट्य प्रतिभा से भोपाल रंगमंच की प्रतिष्ठा को शिखर पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी नाट्य प्रस्तुतियां रंगमंच के कलाकारों और नाट्य जगत के लिए हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेंगी। श्री शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को…