रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित आरक्षण प्रक्रिया आखिरकार पूरी हो गई है। रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में 14 नगर निगम, 53 नगर पालिका, और 125 नगर पंचायतों सहित कुल 192 नगरीय निकायों के लिए लॉटरी पद्धति से आरक्षण किया गया। रायपुर नगर निगम को इस बार सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह कोरबा और बीरगांव भी सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। भिलाई, भिलाई-चरोदा, दुर्ग, और बिलासपुर नगर निगमों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें दुर्ग नगर निगम ओबीसी महिला वर्ग के लिए…
Author: News Desk
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वामी विवेकानन्द की जयंती 12 जनवरी 2025 (युवा दिवस) के अवसर पर स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन प्रारंभ किया जायेगा। मिशन के प्रमुख उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास निर्माण, प्रतिस्पर्धा के लिए तैयारी के साथ उनके कौशल उन्नयन और प्रतिभा को निखारने की गतिविधियों को बढ़ावा देना है। मिशन के प्रमुख घटक संवाद, सामर्थ्य (योग्यता) और समृद्धि, है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले दिए गए अपने संबोधन में यह जानकारी दी। मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ-2028 में उज्जैन और इंदौर संभाग गतिविधियों के मुख्य केंद्र रहेंगे। इन संभागों में 2 ज्योतिर्लिंग होने से श्रद्धालुओं का आवागमन तथा धार्मिक गतिविधियां तुलनात्मक रूप से अधिक होंगी। इंदौर-उज्जैन संभाग में जारी विभिन्न विभागों के कार्य समय-सीमा में पूर्ण हों, यह मॉनिटरिंग प्रत्येक 15 दिन में सुनिश्चित करें। सक्षम स्तर के अधिकारी बैठक कर, कार्यों की प्रगति की समीक्षा करें। ऐसे विषय जिन में उच्च स्तर से समन्वय या मार्गदर्शन आवश्यक है, वे विषय राज्य शासन के संज्ञान में लाए जाएं। निर्माण एजेंसियों को सौंपे गए कार्यों की साप्ताहिक…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार गौ-संरक्षण एवं गौ-संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है गौ-वंश की उचित देखभाल हो, उन्हें समुचित आहार एवं पोषण मिले और इसके साथ पशुपालकों की आय भी बढ़े। इसके लिए सरकार कई योजनाएं ला रही है। प्रदेश में पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। पंजीकृत गौशाला में रहने वाले पशुओं को पहले 20 रुपए प्रति दिन प्रति पशु आहार अनुदान दिया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर 40 रुपए किया जा रहा है। दुग्ध उत्पादकों को बोनस दिए जाने की भी…
बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी में एक नाबालिग ने अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। नाबालिग आरोपी का आरोप है कि मृतक राजेश कुमार निर्मलकर (22) उसकी छोटी बहन से छेड़छाड़ करता था। आरोपी ने बताया कि उसने कई बार राजेश को ऐसा करने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। इसी कारण नाबालिग ने उसे जान से मारने की योजना बनाई। नाबालिग आरोपी ने राजेश को गांव…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश के युवाओं के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास के उद्देश्य से युवा-उन्मुखीकरण की गतिविधियों को समन्वित रूप से एक ही मंच पर लाने के लिए स्वामी विवेकानन्द युवा शक्ति मिशन प्रारंभ करने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर प्रदेश में चार मिशन अन्नदाता (किसान) कल्याण, युवा शक्ति, नारी शक्ति और गरीब कल्याण को लागू करने की घोषणा की थी। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वामी विवेकानन्द युवा शक्ति…
भोपाल । इस साल 2025 में 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और स्थानीय स्तर पर शहडोल में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए इस साल का पहला और सातवां रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव 16 जनवरी को शहडोल में आयोजित किया जा रहा है। एमपीआईडीसी बनाम औद्योगिक विकास निगम अब तक उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा, सहित नर्मदापुरम में 6 रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव के अलावा कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, मुम्बई में रोड शो कर चुका है। एमपीआईडीसी के अधिकारियों का दावा है कि अभी तक हुए रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव में हजारों करोड़ रुपए के निवेश…
जगदलपुर। कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। अपर कलेक्टर श्री सी पी बघेल ने जनदर्शन में पहुँचे नागरिकों के आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किए। शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री हरिस एस द्वारा आम जनता की समस्याओं का निराकरण करने हेतु प्रत्येक सोमवार जिला कार्यालय के आस्था हॉल में सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक कलेक्टर जनदर्शन आयोजित किया जा रहा है।इसके अलावा कलेक्टर द्वारा समस्त विभागों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण हेतु प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को जिला कार्यालय के आस्था हॉल में…
महासमुंद। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन व भण्डारण पर प्रभावी कार्रवाई सतत जारी है। ऐसे मामलों में संबंधित वाहन, धान और तस्करी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, धान के अवैध कारोबार में शामिल व्यापारियों पर भी जुर्माना लगाया जा रहा है। निर्देशानुसार बिना उचित दस्तावेजों और अनुमति के धान परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और ऐसे परिवहन को तुरंत जब्त किया जा रहा है। इसी क्रम में 6 जनवरी को अवैध धान परिवहन के 2 प्रकरणों पर…
जगदलपुर। कलेक्टर श्री हरिस एस की अध्यक्षता में मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर की विकास कार्यों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में एयरपोर्ट परिसर में सोमवार की शाम बैठक किया गया। बैठक में जगदलपुर एयरपोर्ट के रनवे रिर्कापेटिंग, आईसोलेशन बे का निर्माण कार्य, पैरीमीटर रोड का चैड़ीकरण कार्य,कंसरटिना कोइल को बदलने संबंधी कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने हेतु 10 जनवरी तक टेंडर प्रक्रिया करवाने के निर्देश कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। इसके अलावा रनवे मार्किंग,रनवे लाईट का कार्य अविलंब करने कहा। बैठक में सीआरपीएफ बैरेक का अन्य जगह स्थानांतरित करने, एयरपोर्ट के समीप कचरा सीवेज…