Author: News Desk

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नए साल में मकर संक्रांति का यह पर्व हिंदू धर्म का पहला त्यौहार माना जाता है. वही, ज्योतिष शास्त्र में भी मकर संक्रांति का विशेष महत्व है. इस दिन सूर्य देव उत्तरायण हो जाते है. इस खास मौके सूर्यदेव सहित नवग्रह की कृपा पाने के लिए मध्य प्रदेश के खरगोन में मौजूद देश के इकलौते सूर्य प्रधान नवग्रह मंदिर में पूरे प्रदेश से भक्त दर्शन, पूजन के लिए पहुंचते है. माना जाता है कि, मकर संक्रांति के दिन यहां भगवान सूर्य के दर्शन से पूरे साल नवग्रह की कृपा मिलती है. दरअसल, खरगोन शहर में कुंदा…

Read More

तीर्थनगरी प्रयागराज में इस साल महाकुंभ का आयोजन होने वाला है. महाकुंभ का यह धार्मिक आयोजन 13 जनवरी 2025 से शुरु हो जाएगा. इसके लिए भव्य रुप से तैयारियां की गई है. साधु-संतों की अगवानी का कार्यक्रम शुरु हो चुका है. जहां इस बार प्रयागराज महाकुंभ दिव्य, भव्य, सुरक्षित, डिजिटल, स्वच्छ और ग्रीन होगा, तो वहीं दूसरी तरफ यह नारी सशक्तिकरण की भी अनूठी मिसाल भी बनेगा. दरअसल, प्रयागराज में संगम किनारे प्रतिदिन होने वाली जय त्रिवेणी जय प्रयागराज आरती समिति की तरफ से इस बार महाकुंभ के दो महीनों में कन्याएं गंगा आरती संपन्न कराएंगी. इसके साथ ही इस…

Read More

मेष राशि :- धन का व्यय संभव है, तनावपूर्ण वातावरण से बचियेगा तथा स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। वृष राशि :- अधिकारियों के समर्थन से सफलता के साधन जुटायें, कार्यकुशलता से संतोष होगा। मिथुन राशि :- चिन्ताएं कम हों, सफलता के साधन जुटायें तथा शुभ समाचार अवश्य ही मिलेगा। कर्क राशि :- बड़े-बड़े लोगों से मेल-मिलाप होगा तथा सुख-समृद्धि के साधन अवश्य ही बनायें। सिंह राशि :- स्त्री-वर्ग से हर्ष-उल्लास होगा, भोग-एश्वर्य की प्राप्ति होगी, कार्यगति उत्तम होगी। कन्या राशि :- प्रतिष्ठा बाल-बाल बचे, संघर्ष से अधिकार प्राप्त करें, भाग्य आपका साथ देगा। तुला राशि :- कुटुम्ब और धन की…

Read More

रायपुर : आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सानमणि बोरा ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आश्रम-छात्रावासों में साफ-सफाई के लिए ‘स्वच्छ परिसर स्वच्छ जीवन’ अभियान चलाया जाए। बोरा ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नियद नेल्लानार, पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा कर करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के तहत पात्र हितग्राही योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे इसका भी विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। बैठक नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान…

Read More

रायपुर : आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम जिला बलरामपुर-रामानुजगंज प्रवास के दौरान बलरामपुर नगरीय निकाय के अंतर्गत चांदो चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना अंतर्गत पहाड़ी कोरवा महेन्द्र कोरवा को पक्के आवास की चाबी सौंपी। मंत्री नेताम के हाथ से आवास की चाबी पाकर हितग्राही महेन्द्र कोरवा काफी खुशी हुई। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार और मंत्री रामविचार नेताम के प्रति आभार जताया। पक्का आवास मिलने पर महेन्द्र कोरवा ने कहा कि वे खेती-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उनके लिए पक्का…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी विकासखंड में स्थित जगन्नाथ मंदिर एक अद्वितीय और आकर्षक स्थल है। यह मंदिर एक छोटे से पठार के ऊपर बनाया गया है और दिखने में विश्वविख्यात पूरी जगन्नाथ मंदिर के समान प्रतीत होता है। अपनी सुंदर वास्तुकला और अद्वितीय डिज़ाइन के कारण यह मंदिर दर्शकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मंदिर एक आसानी से पहुँच योग्य पर्यटन स्थल है। गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है, जिसमें कई झरने, वन्यजीव अभ्यारण और मनोरंजन पार्क हैं।…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर में नियमों का उल्लंघन करने वाले बार-होटलों के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। देर रात हुई छापेमारी में 5 बार-होटलों से बिना होलोग्राम और अन्य राज्यों से लाई गई शराब जब्त की गई। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त आर. शंगीता और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर संभागीय उड़नदस्ता और जिले के कार्यपालिक आबकारी स्टाफ की संयुक्त टीम ने की। विनर बार में निरीक्षण के दौरान 7 पेटी विदेशी मदिरा माल्ट पर बार होलोग्राम नहीं पाया गया। अनियमितता के चलते उक्त मदिरा को जब्त कर स्वीकृत अभिकर्ता के खिलाफ विभागीय प्रकरण दर्ज किया गया।…

Read More

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर शुरू की गई लखपति दीदी पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक उल्लेखनीय माध्यम बन रही है। यह पहल राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनकी वार्षिक आय को एक लाख रुपये से अधिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इस पहल ने देशभर में हजारों महिलाओं की जिंदगी बदली है उन्ही में से एक हैं कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी की इश्वरी मरकाम। समूह से जुड़कर सफर की शुरुआत कोण्डागांव…

Read More

महासमुंद : राज्य सरकार द्वारा संचालित दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना समाज के दिव्यांग वर्ग को नई उम्मीदें और सम्मान प्रदान करने की एक सराहनीय पहल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस योजना के तहत महासमुंद जिले में 06 जनवरी को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में तीन लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग को साथ लेकर विकास की दिशा में कार्यरत है। यह योजना दिव्यांगजनों को न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि समाज में समानता और सम्मान का संदेश भी देती है। उन्होंने कहा कि यह योजना दिव्यांगजनों के जीवन को…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ध्येय मंत्र GYAN पर ध्यान (ग़रीब, युवा, अन्नदाता और नारी) के सशक्तिकरण पर रहा है। उनके सशक्त एवं विजनरी नेतृत्व में राज्य सरकार का भी फोकस युवाओं के सशक्तिकरण पर है। प्रधानमंत्री मोदी के ध्येय मंत्र को धरातल पर लाने के उद्देश्य से प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित कर उनकी ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देने के लिये "स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन" प्रारंभ किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के विकास में युवाओं की व्यापक क्षमताओं का उपयोग करने के…

Read More