गौरेला-पेंड्रा-मरवाही साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मुश्किलें इन दिनों कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फिल्म के रिलीज होने के बाद इसमें दिखाए गए कई दृश्यों, शब्दों और किरदारों को लेकर कई आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैं। इस बीच अब छत्तीसगढ़ में फिल्म में दिखाए गए एक सीन को लेकर श्रीराम सेना के अध्यक्ष महर्षि गौतम ने आपत्ति जताते हुए इसे पुलिस का अपमान बताया है और गृह मंत्री अमित शाह से सेंसर बोर्ड, फिल्म डायरेक्टर और अभिनेता अल्लू अर्जुन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन पत्र सौंपा…
Author: News Desk
रायपुर साय सरकार सोमवार को इस साल (2024) की आखिरी कैबिनेट बैठक करने जा रही है. यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होगी, जिसमें सरकार कई अहम फैसलों पर निर्णय ले सकती है. बैठक 30 दिसंबर को दोपहर 3:30 बजे मंत्रालय में होगी. साय सरकार इस मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कई प्रस्तावों पर अहम फैसला ले सकती है. मंत्रिपरिषद की पिछली बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय बता दें, 11 दिसंबर को छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जो राज्य की विकासात्मक गतिविधियों और प्रशासनिक सुधारों के…
भोपाल : भोपाल के जम्बूरी मैदान में विज्ञान भारती एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से आयोजित विज्ञान मेले में बच्चों, युवाओं और नागरिकों को देश-दुनिया में विज्ञान के क्षेत्र में हो रही तरक्की की जानकारी आकर्षक मॉडल्स के माध्यम से दी जा रही है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिये विज्ञान मेले में स्टॉल लगाया है। स्टॉल में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मेट्रो, अमृत योजना और स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी नागरिकों को दी जा रही है। स्टॉल में विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेव्हलपमेंट कम्पनी द्वारा स्कॉच अवार्ड…
भोपाल : रीवा के बघेल राजवंश के कार्यकाल में रीवा राज्य में दुश्मनों के आक्रमण का बघेलखण्ड के सपूतों ने मुहतोड़ जवाब दिया। यहाँ के सेनानायकों और वीर सैनिकों की शौर्यगाथा चोरहटा में नैकहाई में लिखी गई। नैकहाई में वीरों की स्मृति में शौर्य स्मारक स्थापित किए गए हैं। इन शौर्य स्मारकों को सुरक्षित और संरक्षित रखने के कार्य का उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सौन्दर्यीकरण के लिए स्वीकृत विभिन्न कार्यों को समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नैकहाई स्मारक को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करें। इसकी बाउन्ड्रीवॉल…
नई दिल्ली। बर्फबारी, ओलावृष्टि, बारिश और ठंड से पूरा देश ठिठुर रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी हिमपात जारी है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 8 इंच, गांदरबल में 7 इंच, सोनमर्ग में 8 इंच बर्फ गिरी है। वहीं, पहलगाम में 18 इंच बर्फ गिरी चारों तरफ बर्फ के पहाड़ नजर आ रहे हैं। श्रीनगर-जम्मू हाईवे बंद पड़ा है। यहां करीब 1200 से ज्यादा वाहन फंसे हुए हैं। खराब मौसम के कारण रविवार को लगातार दूसरे दिन श्रीनगर एयरपोर्ट बंद रहा। रेलवे यातायात भी बाधित हुआ। उधर, हिमाचल प्रदेश में शनिवार रात बर्फीला तूफान आया।…
नई दिल्ली। अभी तक नेताओं की तोड़फोड़ में भाजपा बदनाम रही है। लेकिन अब आम आदमी पार्टी यानी आप भी उसी नक्शे कदम पर चल रही है। बीते रोज आप ने भाजपा,कांग्रेस और बसपा के कई नेताओं को अपने पाले में कर लिया है। इनका स्वागत आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी ने पटका पहनाकर किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले इन पार्टियों के कई नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ आप का दामन थाम लिया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे अमरीक गिल, नई दिल्ली कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन टंडन, सुखविंदर सिंह और अमन गिल ने…
स्कैमर हुआ फ्रस्ट्रेट, अपना चेहरा कैमरे से हटा काट दिया फोन मुंबई। देश में डिजिटल अरेस्ट के मामले बढ़ गए हैं। ठगों से लोग परेशान हो गए और पुलिस भी इनका पता लगाने कोशिश कर रही है लेकिन यह बहुत ही शातिर हैं लेकिन इन ठगों की होशियार उस समय ढीली पढ़ गई जब मुंबई के एक युवक की चालाकी देखकर ठग परेशान हो गया। नतीजा यह हुआ कि स्कैमर ने खुद ही फोन काट दिया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत में पुलिस अधिकारी कहता है कि मैं अंधेरी ईस्ट पुलिस थाने से…
भोपाल । मध्य प्रदेश के भाजपा संगठन में ब्लॉक अध्यक्षों के चयन का काम लगभग पूरा हो चुका है। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर जिले स्तर पर कई बैठकें हो चुकी है। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर प्रादेशिक और केंद्रीय नेताओं के दबाव को देखते हुए जिला अध्यक्षों के चयन का काम दिल्ली में पूरा होगा। मध्य प्रदेश संगठन के सभी नेता जिला अध्यक्षों के नामो को लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं। रविवार से दिल्ली मुख्यालय पर 2 दिन की बैठक आयोजित की गई है। जिसमें जिला अध्यक्षों के नामो पर संगठन द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस…
न्यूयॉर्क। अमेरिका के बहुचर्चित डोनाल्ड ट्रंप जनवरी माह में राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ के पहले ही अमेरिका के इतिहास में पहली बार डोनाल्ड ट्रंप को नजराने के रूप में चंदा दिया जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने 1700 करोड रुपए का चंदा एकत्रित करने का लक्ष्य तैयार किया है। अमेरिका में इसके पहले कभी भी राष्ट्रपति का चुनाव हो जाने के बाद शपथ के लिए चंदा नहीं लिया जाता था। शपथ ग्रहण के पहले जो लोग चंदा दे रहे हैं। उनमें अमेरिका के बड़े-बड़े कारोबारी शामिल हैं। इन लोगों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने…
पटना। वैशाली के बिदुपुर प्रखंड स्थित जनसुराज कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के हर घर जन सुराज अभियान को सफल बनाने एवं लोगों के बीच पार्टी के सिद्धांतों एवं विचारों को पहुंचाने तथा संगठन विस्तार के संबंध में बात हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं के स्तर पर पार्टी से जुड़े कई आवश्यक सुझाव एवं परामर्श पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के राघोपुर से चुनाव लड़ाने के लिए आमंत्रण दिया गया है। उसी क्रम में जनसंपर्क किया जाना है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि अगर प्रशांत किशोर राघोपुर…