Author: News Desk

प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ 2025 की तैयारी के बीच ही प्रयागराज की ही बेटी अनामिका शर्मा ने महाकुंभ के झंडे को आकाश में लहरा कर दुनिया को महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया है. अनामिका ने 08 जनवरी 2025 को बैंकॉक के आसमान में 13000 फीट की ऊंचाई पर ‘दिव्य कुंभ-भव्य कुंभ’ का आधिकारिक झंडा लेकर छलांग लगाई. अनामिका की इस उपलब्धि पर अब बधाईयों का तांता लग गया. अनामिका शर्मा इससे पहले 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के भव्य उद्घाटन को स्मरणीय बनाने के लिए “जय श्रीराम” एवं श्री राम मंदिर के ध्वज के साथ…

Read More

भोपाल । मप्र में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए प्रदेश सरकार नई एमएसएमई पॉलिसी बना रही है। जानकारी के अनुसारी प्रदेश सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले एमएसएमई की नई पॉलिसी के साथ ही भूमि आवंटन नियम और प्रोत्साहन की नई पॉलिसी लाने जा रही है। इस पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में स्थानीय उद्यमों के विकास, विदेशी निवेशकों को प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए आकर्षित करना और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। इसी पॉलिसी में एमएसएमई के क्षेत्र में प्रोत्साहन सब्सिडी 700 से 1100 करोड़ रुपए की जा रही है। अभी हाल ही में उद्योग…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थे। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले के चिन्हांकित ब्लैक स्पाट के अलावा अन्य स्थानों पर होने वाले सड़क दुर्घटनाओं के स्थानों का निरीक्षण कर उसका निराकरण करने कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों में सुधारात्मक कार्रवाई कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट में साईन बोर्ड सहित अन्य आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र करने…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली जिले के सरगांव के रामबोड़ स्थित कुसुम स्मेल्टर प्लांट दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस दुर्घटना के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतकोेे के परिजनों के इस दुःख में हम सहभागी है। इस दुर्घटना में राहत और बचाव कार्य के लिए कलेक्टर और पुलिस अधिक्षक को निर्देश दिए। कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के नेतृत्व में जिला प्रशासन एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम के द्वारा सफल रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। गौरतलब है कि मुंगेली जिले के सरगांव के रामबोड़…

Read More

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान आज 6 जनवरी 2025 को दिग्विजय कालेज के सामने विभिन्न नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत 25 करोड़ 62 लाख 10 हजार रूपए की लागत से विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसके अंतर्गत 23 करोड़ 13 लाख 14 हजार रूपए के भूमिपूजन एवं 56 लाख 50 हजार रूपए के लोकार्पण तथा कृषि उपज मंडी समिति राजनांदगांव अंतर्गत 1 करोड़ 92 लाख 46 हजार रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके तहत राजनांदगांव शहर के 42 मार्गों के डामरीकरण के लिए अधोसंरचना मद अंतर्गत 1004.34 लाख रूपए,…

Read More

भोपाल। आयुष विभाग में संविदा पर नियुक्त एक महिला कर्मचारी ने 65 करोड़ का ठेका दिलाने के नाम पर एक कंपनी संचालक से सवा करोड़ रूपये हड़प लिये। इस राशि में से महिला कर्मचारी ने 15 लाख रूपये अपने खाते में ले लिये। इसके अलावा शेष रकम 01 करोड़ 10 लाख रूपये नगद लिये। राजधानी में यह अपनी तरह का पहला मामला है जिसमें संविदाकर्मी ने इतनी मोटी रकम हजम की है। बिलखिरिया थाना प्रभारी उमेश चैहान के मुताबिक ए-2/405 प्रधानमंत्री आवास योजना कोकता आरटीओ के पास रहने वाले धर्मवीर सिंह सेंगर सिक्युरिटी कंपनी चलाते है। उनका काम शासकीय विभागों में…

Read More

लॉस एंजिल्स: अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को तबाही के मुहाने पर ला खड़ा किया है. जहां हजारों लोग अपना सब कुछ खोने के बाद सुरक्षित जगहों की तलाश में हैं, वहीं एक अमीर शख्स का सवाल सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना झेल रहा है. उसने कुछ ऐसा कह दिया कि दुनियाभर में वायरल हो गया. असल में लॉस एंजेलिस के प्रशांत पेलिसेड्स इलाके में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी कीथ वासरमैन ने अपने घर को बचाने के लिए ट्विटर पर प्राइवेट फायरफाइटर्स की मांग की. उन्होंने लिखा कि क्या…

Read More

रायपुर। वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कोरबा नगर निगम क्षेत्र के दर्री जोन के वॉर्ड क्रमांक 47 में आयोजित भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में 44 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी। मंत्री श्री देवांगन ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के दर्री जोन के वॉर्ड क्रमांक 47 गोपालपुर शिव मंदिर के समीप प्रभारी मद के 15 लाख की लागत से से भारिया समाज सामुदायिक भवन के पास नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण के साथदृसाथ अधोसंरचना मद और जिला खनिज न्यास मद से निम्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इसके साथ ही वार्ड 45 रामनगर…

Read More

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक पूर्व सीनियर सहयोगी ने दावा किया है कि चीन ने रिपब्लिकन पार्टी के नेता का फोन हैक किया और छह महीने तक डेटा भी चुराया. यह चेतावनी 2017 से 2018 तक ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) एचआर मैकमास्टर की तरफ से आई है. मेकमास्टर यह भी कहा कि चीन अमेरिका के खिलाफ पहले हमले की परमाणु क्षमता तैयार करने की उम्मीद कर रहा था. ट्रंप का सुना जाता था फोन काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस नामक थिंक टैंक की तरफ से आयोजित एक प्रोग्राम में बोलते हुए मैकमास्टर ने तर्क दिया कि…

Read More

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े राजस्थान के उदयपुर शहर में आयोजित चिंतन शिविर में शामिल हुई। उन्होंने चिंतन शिविर में राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ स्वतंत्र रुप से चर्चा में भाग लिया। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के महिला एवं बाल विकास विभागों के मंत्री तथा सचिव भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा…

Read More