भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि ज्ञानवान होना ही पर्याप्त नहीं है, ज्ञान को आचरण में उतारना भी जरूरी है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान कवि, लेखक और राष्ट्रभक्त की स्मृति में स्थापित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का दायित्व है कि वह देश, समाज, समुदाय,परिवार और वंचितों के प्रति संवेदनशील रहें। राज्यपाल पटेल शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर हॉल में आयोजित अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में उपस्थित अतिथियों और विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल पटेल ने कहा कि भावी जीवन में कैरियर की सफलताओं में माता-पिता, गुरूजन…
Author: News Desk
भोपाल ! CBOA के जनरल सेक्रेटरी के रवि कुमार जीके मार्गदर्शन में तथा के के त्रिपाठी के नेतृत्व में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया प्रदेश के विभिन्न रीजनल ऑफिस इंदौर जबलपुर ग्वालियर उज्जैन रायपुर तथा भोपाल एवं अंचल कार्यालय की टीमों ने भाग लिया ! टूर्नामेंट का उद्घाटन उप माहप्रबंधक मैडम एन एस किरण तथा भोपाल रीजनल ऑफिस के उप महा प्रबंधक श्री राम खिलाड़ी मीणा जी ने किया ! टूर्नामेंट का समापन केनरा बैंक के अंचल प्रमुख श्री सुधांशु सुमन जी ने किया! टूर्नामेंट के विजेता जबलपुर रीजनल ऑफिस तथा उपविजेता भोपाल अंचल कार्यालय रही! सीबीओए के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी के के त्रिपाठी जी ने बताया की बैंक के…
रायपुर सोशल मीडिया में वायरल छत्तीसगढ़ के रामायण के पात्रों को लेकर शुरू हुए विवाद पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को उस रूप में दिखाया गया है, तो उन्हें सोचना चाहिए. विष्णु का सुशासन केवल नारा नहीं है, हमने वास्तव में इसे करके दिखाया है. छत्तीसगढ़ के रामायण में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राम के तौर पर दर्शाए जाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इस पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं है, लेकिन यह कल्पना सही है कि जिस तरह से राज्य में हमारी सरकार काम कर रही है. जिस प्रकार…
कोरबा 12वीं की छात्रा का अपहरण कर रायपुर में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. आरोपी और छात्रा को रायपुर से बरामद कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. पूरा मामला मानिकपुर चौकी का है. छात्रा के लापता होने के बाद परिजनों ने मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी घनश्याम केवट निवासी मुलमुला जांजगीर को रायपुर से गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक, आरोपी वाहन चालक है और स्कूल में सामान छोड़ने आता था. इस दौरान उनकी जान…
भोपाल : युवाओं की मेधा, शक्ति को जाग्रत करने वाले स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था, "उठो,जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए" विवेकानंद जी युवाओं को आशा और उम्मीद से देखते थे और युवा पीढ़ी को परिवर्तन का अग्रदूत मानते थे। स्वामी जी के लिये राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ने अपनी पुस्तक "संस्कृति के चार अध्याय" में लिखा कि "अभिनव भारत को जो कुछ कहना था, वह विवेकानंद के मुख से उद्घोषित हुआ। अभिनव भारत को जिस दिशा में जाना था, उसका स्पष्ट संदेश विवेकानंद ने दिया। विवेकानंद वह सेतु हैं जिस पर…
भोपाल। भले ही प्रदेश सरकार बिजली उत्पादन को लेकर बड़े -बड़े दावे करे , लेकिन वास्तविकता में स्थिति अलग है। यही वजह है कि साल दर साल प्रदेश के खजाने पर बिजली खरीदने का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। इस साल बिजली खरीदी में करीब 5500 करोड़ रुपए का इजाफा होना तय है। इसके साथ ही ब्याज पर ही करीब 1300 करोड़ रुपए का भुगतान करना होगा। इससे हर साल बिजली खरीदी और उससे संबंधित आर्थिक बोझ कम होने की बजाए बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल पूर्व की सरकार में बिजली का पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर सरकारी प्लांटों की बजाए…
राजनांदगांव। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके अंतर्गत 29 अक्टूबर 2024 को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का प्रारंभिक प्रकाशन, 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर 2024 तक दावा आपत्ति, 9 नवम्बर, 10 नवम्बर, 16 नवम्बर एवं 17 नवम्बर 2024 तक विशेष शिविर, 24 दिसम्बर 2024 को दावा आपत्तियों का निराकरण किया गया। मापदंडों की जांच कर और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त कर व डेटाबेस को अद्यतन करना और पूरक का मुद्रण 1 जनवरी 2025 को किया गया। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025…
भोपाल। निशातपुरा इलाके में सौतेले पिता द्वारा बेटी से अश्लील हरकत किये जाने की शर्मसार घटना सामने आई है। पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला थाने में की है, पीड़िता नेआरेापी पिता पर मारपीट करने के भी आरोप लगाये है। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ मामला कायम कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। थाना पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह मूल रुप से बैतूल जिले की रहने वाली है। उसके पिता का करीब 15 साल पहले देहांत हो गया था। दो साल पहले उसकी मां ने सौतेले पिता हीरालाल के साथ…
नागपुर । शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने विपक्षी गठबंधन, इंडिया ब्लॉक, को लेकर बड़ा बयान दे दिया। राउत ने कहा कि इंडिया ब्लॉक में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और इंडिया गठबंधन को बचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की है। राउत ने कांग्रेस को इंडिया ब्लॉक की सबसे बड़ी पार्टी बताकर कहा कि गठबंधन की मजबूती के लिए कांग्रेस को जरूरी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक की शुरुआत लोकसभा चुनावों में एकजुट होकर लड़ने के मकसद से हुई थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद से अब तक इंडिया ब्लॉक की…
पाकिस्तान के 258 लोगों को सऊदी अरब, UAE और चीन समेत 7 देशों से बाहर निकाला गया है. कराची के जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों को इन देशों से निकाला गया है उनमें से 14 के पास पाकिस्तानी पासपोर्ट थे. इन सभी को पिछले 24 घंटे में बाहर निकाला गया है. इनमें से 244 के पास इमरजेंसी ट्रेवल डॉक्यूमेंट थे. उन्होंने कहा कि हमने कराची हवाई अड्डे पर 16 निर्वासितों को गिरफ्तार किया. इनमें से एक की पहचान को संदिग्ध पाया गया. वहीं बाकी लोगों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया.…