महाकुंभ का मेला (Mahakumbh 2025) प्रयागराज में शुरू हो चुका है. इस कुंभ में प्रयागराज में गंगा स्नान का बहुत महत्व है. वैसे तो पौराणिक कथाओं में कुंभ का भगावन शिव से सीधा कोई संबंध नहीं है. लेकिन शंकर भगवान की चर्चा कुंभ में अधिक होती है क्योंकि कुंभ मेला नागा साधुओं के भाग लेने से विशेष तौर पर सुर्खियों में रहता है, जो शिव जी के उपासक होते हैं. शिवजी का ध्यान आते ही एक ऐसे शख्स की तस्वीर जहन में आती है जो कपड़े नहीं पहना है और उसके गले में एक सांप (Snake on Lord shiva neck)…
Author: News Desk
हनुमान जी की पूजा और उनके पाठों में विशेष प्रकार की शक्ति और प्रभाव होता है. विशेष रूप से सुंदरकांड और बजरंगबाण का पाठ भक्तों के जीवन में अद्भुत बदलाव ला सकता है. हालांकि, यह सवाल अक्सर उठता है कि क्या इन दोनों पाठों को एक साथ किया जा सकता है या नहीं. इन दोनों पाठों को एक साथ करना क्यों सही नहीं माना जाता है और इसको करने के क्या प्रभाव हो सकते हैं. सुंदरकांड और बजरंगबाण दोनों ही हनुमान जी के शक्ति स्त्रोत माने जाते हैं. सुंदरकांड भगवान राम के प्रिय भक्त हनुमान जी के कार्यों का विस्तार…
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने मकर संक्रांति, पोंगल, माघ (भोगाली) बीहू एवं उगादी पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि देश के विभिन्न प्रान्तों में अलग-अलग नामों से मनाये जाने वाले संक्रांति, पोंगल, माघ बीहू, उगादी जैसे पर्व भारत की सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित करते हैं और हमें विविधता में एकता के सूत्र में बांधे रखते हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से एक बीमारी की वजह से चलने फिरने में असमर्थ कालिचरण राम को एक बड़ा सहारा मिला है। आज कैंप कार्यालय में उन्हें बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान किया गया। इससे उनमें एक नया आत्मविश्वास का संचार हुआ है, अब वह अपनी दिनचर्या के कार्य करने में स्वयं सक्षम हो सकेगा। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को प्रति आभार व्यक्त किया है। बीमारी की वजह से लोरो बगीचा, तहसील दुलदुला निवासी कालिचरण राम दोनों पैरों से चलने फिरने असमर्थ थे। अपने दिनचर्या के कामों में भी उन्हें किसी और…
जशपुरनगर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘हर घर जल योजना से लोगों के घर तक नल के माध्यम से जल मिल रहा है। इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखंड का ग्राम बोकी हर घर जल श्रेणी में शामिल हो गया है। ग्राम बोखी जशपुर जिला मुख्यालय से 77 कि.मी. दूरी पर है। जहां जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण हो चुका है, ग्राम में 5 नग उच्च स्तरीय जलागार स्थापित है जिसकी क्षमता कुल 50,000 लीटर है एवं कुल 230 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के द्वारा सभी ग्रामीणो के घरों…
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में डबल मर्डर का मामला सामने आया है. सोमवार को अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर भाई-बहन की हत्या कर दी. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. दोनों के शव घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में मिले. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हत्या किसने और क्यों की. सिटी कोतवाली के पास पुरानी हटरी मार्केट का है. यहां दो बुजुर्ग भाई-बहन रहते थे. किसी अज्ञात…
अम्बिकापुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेश के किसानों को 3100 प्रति क्विंटल की दर पर धान की कीमत मिलने से उनके सपनों को पंख लग गए हैं। ऐसे ही एक किसान हैं प्रमोद सिंह, जो अपने बच्चों को डॉक्टर और शिक्षक बनाने का सपना देख रहे हैं और इसे साकार करने के लिए कृषि कार्य में निरंतर मेहनत कर रहे हैं। कृषक उन्नति योजना से सपनों को मिला आधार ग्राम पंचायत भफौली के रहने वाले प्रमोद सिंह परसा धान उपार्जन केन्द्र में हर साल करीब 140 क्विंटल धान बेचते हैं। उनके लिए यह केवल एक खेती…
भोपाल : अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने उडीसा के भुवनेश्वर में आयोजित ट्राइबल ग्लोबल फेस्ट में आयोजित ट्राइबल क्वीन इंडिया प्रतियोगिता में बेस्ट प्रेजेंटेशन ऑफ ट्राइब कल्चर विनर गीता भूरिया मंडोड एवं फर्स्ट रनर रिंकी भाबर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मंत्री चौहान ने कहा कि दोनों बहनों की उत्कृष्ट उपलब्धि पर पूरा प्रदेश गौरान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि झाबुआ जिले की कला और संस्कति की अनमोल विरासत को पूरे देश में पहचान दिलाने में दोनों बहनों का प्रयास हम सभी को प्रेरित करता है। उल्लेखनीय है कि रमा देवी महिला विश्वविद्यालय भुवनेश्वर…
दंतेवाड़ा जिले में होगा जू पार्क का निर्माण: सभी लैंप्स में जैविक खाद किए जाएंगे उपलब्ध रायपुर माओवादी खून खराबे और आतंक के पक्षधर हैं, हम विकास और सद्भाव के लिए काम कर रहे हैं। अब बस्तर की तस्वीर तेजी से बदल रही है। जहां कभी गोलियों की गूंज थी, वहां अब विकास का शंखनाद सुनाई देता है। जहां कभी बेकारी और लाचारी थी, वहीं इस जिले के ग्रामीण युवाओं को उच्च शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। हम माओवाद को जड़ से खत्म करके ही दम लेंगे। हमारे शहीद जवानों की शहादत बेकार नहीं जाने…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार क्षिप्रा शुद्धिकरण के लिए निर्माणाधीन कान्ह क्लोज डक्ट डायवर्जन परियोजना का उज्जैन के ग्राम बामोरा स्थित 32 मीटर गहरे शाफ्ट-3 की निर्माणाधीन टनल में उतरकर कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता, समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत कान्ह क्लोज डक्ट डायवर्जन परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस योजना से हमारे कई वर्षों का संकल्प मूर्त रूप लेगा। इस परियोजना से कान्ह का दूषित जल क्षिप्रा के किसी भी तट पर नहीं मिलेगा। कान्ह…