प्रयागराज। नागा साधुओं की अपनी जिंदगी है। उनके बारे में आम आदमी कुछ नहीं मालूम। जब भी कुंभ होता है हजारों की संख्या में नागा संत दिखाई देने लगते हैं। जैसे ही मेले का समापान होता है फिर इनके दीदार नहीं होते हैं। ये कहां जाते हैं क्या करते ऐसे ही कई सवालों के जवाब मीडिया तलाश रही है। इस पर नागा संत अर्जुन पुरी ने बताया कि वह पांच वर्ष की अवस्था से नागा संन्यासी हैं। जब बोध हुआ तो संतों की शरण में थे। उन्होंने बताया कि ज्ञान, भक्ति, वैराग्य के द्वारा मेरा पालन-पोषण हुआ। अब तक का…
Author: News Desk
भोपाल। जिलों के भौगोलिक से लेकर प्रशासनिक ढांचे में बदलाव के लिए गठित किया गया प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग अधर में लटका हुआ है। प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग में अब तक न तो अध्यक्ष की नियुक्ति हो पाई है और न ही स्टाफ और दफ्तर मिल पाया है। जिलों, संभागों, तहसीलों और जनपदों के पुनर्गठन की कवायद मप्र में इसके पहले वर्ष 1982 में हुई थी। अब 42 साल बाद भौगोलिक से लेकर प्रशासनिक ढांचे में बदलाव के लिए काम शुरू हुआ है। प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के लिए पहली नियुक्ति रिटायर्ड आईएएस मनोज श्रीवास्तव की हुई थी। लेकिन उन्होंने बाद…
रायपुर। जिले के तेलीबांधा वीआईपी रोड स्थित निर्माणाधीन रेसिडेंसियल कॉम्प्लेक्स अविनाश एलीगेंस में हुए दो बड़े हादसों ने सुरक्षा के गंभीर सवाल उठाए हैं। 11 जनवरी 2025 को हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए हैं। इससे पहले 24 अक्टूबर 2024 को भी इस निर्माणस्थल पर एक युवती की जान गई थी। 11 जनवरी को हुए हादसे में निर्माणाधीन इमारत का स्लैब और लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतक मजदूर रहमत बेग खान (करहीबाजार, बलौदाबाजार) और रामदास पंडो (बलरामपुर) थे। दोनों मजदूर ऊंचाई से गिरने और…
पटना। पटना में मरीन ड्राइव के पास प्रशांत किशोर की ओर से टेंट लगवाया जा रहा था जिसे पुलिस ने हटवा दिया है। यहां पर जन सुराज के संस्थापक अनशन करने वाले हैं। जन सुराज की ओर से कहा गया है कि प्रशांत किशोर को बिहार सरकार और प्रशासन ने टेंट लगवाने से रोक दिया है। बिहार सरकार घबराई हुई है। बीपीएससी छात्रों के समर्थन में पिछले 11 दिनों से आमरण अनशन कर रहे प्रशांत किशोर को प्रशासन टेंट नहीं लगाने दे रही है। बता दें पटना में मरीन ड्राइव पर एलएंडटी कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट के बगल में एक…
दिल्ली: दिल्ली चुनाव के बीच BJP उम्मीदवार प्रवेश वर्मा को चुनाव आयोग से राहत मिली है. आयोग ने कहा है कि प्रवेश वर्मा के खिलाफ जांच की गई, जिसमें किसी तरह से नियमों का उल्लंघन नहीं मिला. चुनाव आयोग के मुताबिक, चादरें, जूते, चश्मे और जैकेट जैसी वस्तुओं के वितरण से संबंधित आरोपों में सच्चाई नहीं पाई गई. इन दावों को प्रमाणित करने के लिए कोई विश्वसनीय साक्ष्य, जैसे सचित्र प्रमाण या गवाही, प्रदान नहीं की गई है. प्रवेश वर्मा पर जांच निष्पक्ष नहीं AAP ने चुनाव आयोग से प्रवेश वर्मा की शिकायत की थी. उनपर वोटरों को पैसे बांटने…
भोपाल। मप्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की जगह कौन लेगा, इसको लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। अब प्रदेश में जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा शुरू हो गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निवार्चन की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। प्रदेश अध्यक्ष की रेस में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया, बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और राज्यसभा सदस्य सुमर सिंह सोलंकी के नाम चर्चा में है। माना जा रहा है की समीकरणों को देखते हुए पार्टी ब्राह्मण या आदिवासी चेहरे…
दिल्ली: आचार संहिता लागू होने के बाद फ्लाइंग स्क्वॉड ने अब तक 21 करोड़ रुपये से अधिक कीमती की जूलरी, ड्रग्स, शराब और कैश बरामद किए हैं। सबसे अधिक कैश और जूलरी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्क्वॉड ने जब्त किए हैं। अब तक कुल 9.8 करोड़ रुपये कैश जब्त किए गए हैं। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट से 4.17 और ईस्ट डिस्ट्रिक्ट से 3.12 करोड़ रुपये कैश जब्त हुए हैं। 21 करोड़ से अधिक की वसूली दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अफसरों के अनुसार दिल्ली में चुनावी कार्यक्रम घोषित होने के बाद से ही आचार संहिता लागू हो गई है। अवैध शराब, अवैध रूप…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) आरक्षण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। जिला पंचायतों में ओबीसी को आरक्षण न दिए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की धमकी दी है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने चुनाव स्थगित करने की मांग की और कहा कि जब तक ओबीसी को उचित आरक्षण नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साहू ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा सरकार ओबीसी आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही है और मुख्यमंत्री ने जो 50% आरक्षण देने का वादा किया था, वह बस्तर और सरगुजा…
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का आगाज़ सीलमपुर से कर दिया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने कांग्रेस के लिए वोट मांगे और जनता से केंद्र में भाजपा तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकारों को बदलने का आह्वान किया। इस रैली का आयोजन जय बापू, जय भीम, जय संविधान थीम के तहत किया गया था, जिसमें संविधान, सामाजिक न्याय और विकास पर जोर दिया गया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, कि यह चुनाव दिल्ली की जनता…
दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सीलमपुर रैली के बाद अब इसमें कोई संदेह नहीं रह गया है कि कांग्रेस इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को कड़ी चुनौती देने के मूड में है। न तो अब आइएनडीआइए की कहीं कोई उलझन बची है और न ही गठबंधन की कोई संभावना। AAP के द्वारा गठबंधन के घटक दलों द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं पर बनाया जा रहा दबाव भी बेअसर ही रहा है। यमुनापार की सीटों पर कांग्रेस की नजर सीलमपुर रैली ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस पूरे जोश में है। अगर चौधरी मतीन अहमद,…