भोपाल । भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने टीबी के 5 मरीज गोद लिए हैं। इन्हें वे हर महीने दाल, गुड़-रोस्टेड चना समेत अन्य प्रोटीन डाइट उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने अन्य अधिकारी और लोगों से भी कहा है कि वे भी टीबी मरीजों के लिए आगे आएं। टीबी उन्मूलन के लिए जनभागीदारी अभियान के तहत कलेक्टर भोपाल सिंह ने निक्षय मित्र के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन कराकर 5 टीबी मरीजों की पोषण आहार सहायता की जिम्मेदारी ली गई है। मरीजों को 6 माह की उपचार अवधि तक प्रतिमाह फूड बास्केट उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत क्षय रोगियों…
Author: News Desk
उज्जैन: उज्जैन शहर में नगर निगम ने शहर की छह सड़कों के चौड़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें सबसे पहले कोयला फाटक से गोपाल मंदिर मार्ग तक की सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए 14.99 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया गया है। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी रखी गई है। सिंहस्थ 2028 के तहत शहर की छह सड़कों के चौड़ीकरण को शासन ने मंजूरी दी है। पिछले दिनों निगम ने चौड़ी की जाने वाली दो सड़कों को चिह्नित करना भी शुरू कर दिया था, वहीं अब कोयला फाटक से छत्री चौक…
गिरिडीह । पारा शिक्षक सह गुनियाथर के मुखिया पति सफदर अली अहमद को धमकी भरा नक्सली पर्चा देने एवं फोन कर पैसे की मांग करने वाले दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उनके पास से धमकी देने में प्रयोग किये गए मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। उक्त जानकारी गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डाॅक्टर बिमल कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेस वार्ता कर दी। एसपी ने बताया कि उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हड़मातरी के पारा शिक्षक सह गुनियाथर के मुखिया पति सफदर अली अहमद को पहले स्कूल में धमकी भरा एक…
पटना: मकर संक्रांति पर सीएम नीतीश कुमार के राबड़ी आवास आने की संभावना पर तेज प्रताप ने कहा कि सभी का स्वागत है, लेकिन इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं है। तेज प्रताप ने बिहार में विकास की कमी और बीजेपी नेताओं के बयानों पर भी सवाल उठाए। दरअसल, मकर संक्रांति पर राबड़ी आवास में दही-चूड़ा का भोज है। बिहार की सियासत में खरमास खत्म होते ही पलटीमार सियासत जोर पकड़ने को लेकर खूब चर्चा हो रही है। तेज प्रताप के इस बयान से बिहार की राजनीति में फिर से हलचल मच गई है। एक तरफ लालू यादव के न्योते को नीतीश…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सूर्योपासना के पावन पर्व मकर संक्रांति की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रकृति पूजन का यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उल्लास लेकर आए, भगवान सूर्यदेव सभी को आरोग्य और समृद्धि प्रदान करें, यही प्रार्थना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मकर संक्रांति के साथ ही, माघ बिहू-भोगी-उत्तरायण और पोंगल पर्व की भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लोक-संस्कृति से जुड़े यह सभी शुभ पर्व भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विविधता के प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ये पर्व…
रांची,। साइबर ठगी और धोखाधड़ी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साइबर ठग लोगों को फंसाने के लिए नए-नए तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं झारखंड के रांची के बरियातु इलाके में एक सेवानिवृत्त अधिकारी को ठगों ने अपना निशाना बनाया। साइबर ठगों ने अधिकारी को 11 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 2.27 करोड़ रुपए ठग लिए। जानकारी के मुताबिक 10 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत्त कोयला कंपनी के अधिकारी के निजी मोबाइल नंबर पर अंजान कॉल आया। फोन करने वाले ने अपना नाम अभिराज शुक्ला बताते हुए खुद को ट्राई का अधिकारी बताया। इसके बाद जनता को अवैध…
भोपाल: खनिज अधिकारियों के हुए तबादले
कोरबा: अब बाजार में आपके नंबर महज 10 रुपए में बिक रहे हैं। ये वो नंबर हैं जिनके जरिए लोग शेयर मार्केट से जुड़ रहे हैं और ट्रेडिंग कर रहे हैं। इन मोबाइल नंबरों को खरीदकर शातिर ठग लोगों को अपना साइबर ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब छत्तीसगढ़ बिलासपुर साइबर पुलिस ने गुजरात से शातिर ठगों को गिरफ्तार किया। पता चला है कि आरोपी डेटाबेस कंपनी से संपर्क कर उनसे तीन अलग-अलग कैटेगरी के नंबर खरीदते थे। ये वही नंबर थे जिनके जरिए ठगी और साइबर ठगी की गुंजाइश ज्यादा होती है। इन नंबरों…
चेन्नई: विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां यात्रियों को ले जा रही एक पैसेंजर ट्रेन अचानक पटरी से उतर गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पैसेंजर ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि आवाज सुनते ही ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे के बाद अन्य ट्रेनों के लिए रास्ता साफ कर दिया गया। वहीं ट्रेन में बैठे अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। टला हादसा रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि विल्लुपुरम से पुडुचेरी जा रही एक पैसेंजर ट्रेन के पांच डिब्बे…
नई दिल्ली। देश की दो बड़ी जांच एजेंसियां ईडी और सीबीआई एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहीं हैं। ये स्थिति दो कारोबारियों की वजह से बनी है। ईडी अफसर का कहना है सीबीआई अफसर ने शिकायकर्ताओं के माध्यम से रिश्वत देने की कोशिश की थी,जिसे अस्वीकर करने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई। अब ये पूरा मामला कोर्ट में हैं। चंडीगढ़ सीबीआई कोर्ट में ईडी अफसर विशाल दीप का कहना है कि सीबीआई अफसरों की गड़बड़ी की जांच करने पर उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्होंने सीबीआई पर रिश्वतखोरी के झूठे केस में फंसाने…