Author: News Desk

कोरबा, कोरबा जिला कलेक्टर अजीत कुमार वसंत ने कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को पत्र लिखा है कि विभिन्न माइक्रो फायनेन्स कंपनी, बैंक से ऋण लेने वाली महिलाओं के द्वारा समय सीमा में ऋण का भुगतान नहीं करने पर संबंधित माइक्रो फायनेंन्स/बैंक के एजेंट द्वारा ऋण वसूली के दौरान बलपूर्वक कार्यवाही एवं अपमानजनक व्यवहार करने पर संबंधितों के विरुद्ध कानूनी तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाए। कलेक्टर ने पत्र में उल्लेख किया विभिन्न माइक्रो फाइनेंस कंपनी, बैंक एजेंट के द्वारा लोन लेने वाली महिलाओं से दुर्व्यवहार करने की उनके विरुद्ध शिकायत प्राप्त हो रही है। फ्लोरा मैक्स कंपनी से ठगी…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पगुराबहार गांव में आयोजित 9 वें सशस्त्र सेना वयोवृद्ध दिवस पर सेना के वीर जवानों के साहस और बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपनी वीरता का प्रदर्शन कर राष्ट्रपति द्वारा सेना मेडल से सम्मानित भागलपुर निवासी 81 वर्षीय अरुण कुमार का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंटकर उनके अदम्य साहस की सराहना की। अरुण कुमार ने अपने युद्ध के अनुभव साझा कर देशसेवा के गौरवशाली क्षणों को याद किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले के तीन शहीद सेनानियों के…

Read More

पटना: बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को दावा कि खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बताने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. मंत्री ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि मंगलवार को मेरे मोबाइल फोन पर एक कॉल आई. कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई बताया और उसने 30 लाख रुपए मांगे. कुछ देर बाद उसने फिर से कॉल की और मुझे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की याद दिलाई और पैसे न देने पर उसी तरह जान से मारने की धमकी दी. SIT करेगी…

Read More

चंडीगढ़। असम की डिब्रूगढ़ जेल में रहते हुए अमृतपाल सिंह ने नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। नई पार्टी का ऐलान मंगलवार को मुक्तसर के माघी मेले में किया गया है। अमृतपाल सिंह की नई पार्टी का नाम अकाली दल (वारिस पंजाब दे) रखा गया है। जेल में बंद अमृतपाल सिंह की नई पार्टी का ऐलान जहां माघी मेले में किया गया, वहीं बताया गया कि अमृतपाल को नई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नामित किया गया है। इस घोषणा को पंजाब की राजनीति, विशेषकर अकाली राजनीति में बड़े बदलाव की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। इसके…

Read More

भोपाल । मध्यप्रदेश में कांग्रेस का कार्यालय किस तरह से हड़बड़ाहट में चल रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश में कांग्रेस को अपने कार्यक्रम की भी बराबर जानकारी नहीं है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय द्वारा एक परिपत्र जारी कर पूरे प्रदेश के कांग्रेसियों को गलत जानकारी दे दी गई। यह तो सभी को मालूम है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 27 जनवरी को संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर की जन्मस्थली महू में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान का इस…

Read More

जमशेदपुर। कदमा के भाटिया बस्ती निवासी हैं सपना सोना। खुद अविवाहित हैं इसलिए बेटी के रूप में राटविलर प्रजाति की डॉगी को गोद लिया है। टाइटैनिक फिल्म देखकर सपने ने उसकी हीरोइन के नाम पर डॉगी का नाम 'रोज' रखा है। इसके साथ, उन्होंने इसे अपना उपनाम सोना दिया। सपना सोना पिछले 3 वर्षों से अपनी बेटी के जन्मदिन को खास तरीके से मनाती हैं। इस साल का जन्मदिन भी पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सपना सोना बताती हैं कि उन्होंने 5 जनवरी, 2019 को कानूनी रूप से रोज को गोद लिया। इसके बाद से वे…

Read More

रायपुर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में 15 जनवरी को बिलासपुर स्थित गुरू घासीदास विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह आयोजित होगा।जारी कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति धनखड़ दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए अपनी धर्मपत्नी डॉ. श्रीमती सुदेश धनखड़ के साथ बिलासपुर आएंगे। उपराष्ट्रपति भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दोपहर 12.15 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे रायपुर स्थित माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां हेलीकॉप्टर से बिलासपुर जाएंगे। उपराष्ट्रपति अपरान्ह 3 बजे से 4 बजे तक गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति इसके पश्चात बिलासपुर से हेलीकॉप्टर से संध्या 4.50…

Read More

दिल्ली: भारतीय रेलवे द्वारा बुधवार को दी गई सूचना के अनुसार कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण कुल 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. पिछले कई दिनों से, खराब मौसम की वजह से रेल परिचालन प्रभावित हो रहा है. मुख्य रूप से कोहरे के कारण. घने कोहरे की वजह से देश भर में कई ट्रेनें अपने तय समय से काफी देरी से चल रही हैं. प्रमुख ट्रेनों की देरी बिहार एस क्रांति (12565) 285 मिनट. श्री राम शक्ति एक्सप्रेस (12561) 290 मिनट. गोरखधाम एक्सप्रेस (12555) 255 मिनट. नई दिल्ली हमसफर (12275) 195 मिनट. महाबोधि एक्सप्रेस (12397) 160…

Read More

दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर हैं. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, माहौल खराब करने के लिए केजरीवाल समेत कई नेताओं को आतंकी टारगेट कर सकते हैं. खुफिया एजेंसी के इनपुट के मुताबिक चुनाव के वक्त कई नेता टारगेट पर हो सकते हैं. सूत्रों का कहना है कि जनसभा में नेताओं की सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं और अलर्ट के मुताबिक सुरक्षा को समय-समय पर रिव्यु किया जाता है. AAP, BJP और कांग्रेस के बीच मुकाबला दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 फरवरी को…

Read More

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुसीबतें बढ़तीं दिखाई दे रही हैं. गृह मंत्रालय ने केजरीवाल और सिसोदिया पर मुकदमा चलाने की परमिशन दे दी है. शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED को परमिशन दी गई है. ED ने शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को मास्टरमाइंड और किंगपिन बताया था. ED: केजरीवाल शराब घोटाले का मास्टरमाइंड पिछले साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश दिया था और कहा था कि पब्लिक सर्वेंट के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए अथॉरिटी से परमिशन लेनी…

Read More