रांची: रांची में अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला. यहां बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी बागान इलाके में लगभग 40 से 50 की संख्या में पहुंचे अज्ञात लोगों ने मोहल्ले की सड़क को ही शमशान बना दिया. मोहल्ले की सड़क के बीचोबीच ही एक शव को दिनदहाड़े दफन कर दिया. घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में भय और दहशत के साथ-साथआक्रोश भी है. घटना से लोग इस कदर डर बैठे हैं कि रानी बागान स्थित सोसाइटी के लोगों की रातों की नींद उड़ गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक 3 जनवरी की दोपहर लगभग 40 से 50 की संख्या में…
Author: News Desk
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल स्टारर "Pushpa 2" की बादशाहत अब भी बरकरार है। फिल्म का भौकाल लगातार जारी है। यह हिंदी वर्जन में जहां भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे सफल फिल्म बन चुकी है, वहीं वर्ल्डवाइड कमाई में 'बाहुबली 2' समेत कई बड़ी फिल्मों को इसने धूल चटा दी है। रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। आलम यह है कि "Pushpa 2" ने 41वें दिन का आंकड़े काफी हैरान करने वाले हैं। 41 दिनों के धांसू कलेक्शन पिछले दिनों बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की गेम चेंजर और सोनू सूद…
रायपुर: सीजीपीएससी घोटाले की तेजी से बढ़ रही सीबीआई जांच के बाद अब भूपेश के कार्यकाल में हुई सभी नियुक्तियां भी सवालों के घेरे में हैं. इसलिए अब पिछली सरकार में हुई सभी भर्ती परीक्षाओं की जांच की मांग उठने लगी है. भाजपा नेता उज्ज्वल दीपक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कांग्रेस कार्यकाल में हुई सभी भर्ती परीक्षाओं की जांच की मांग की है. मुख्यमंत्री से मुलाकात में उज्ज्वल ने कहा है कि पिछली सरकार ने प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा किया है. युवा व्यापमं और पीएससी के जरिए हुई नियुक्तियों पर संदेह कर रहे हैं. ऐसे कई उदाहरण…
Jailer 2: साउथ की फिल्मों का क्रेज हर बीतते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। 'Pushpa 2' की दीवानगी के बीच लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं रजनीकांत के फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। मेकर्स ने 'Jailer 2' का टीजर जारी कर दिया है। थलाइवा इस टीजर में दमदार एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। खास बात ये है कि टीजर को बनाने के लिए डायरेक्टर नेल्सन और म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध ने मिलकर साथ काम किया है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। कैसा था 'Jailer 2' का टीजर? टीजर की शुरुआत एक क्लाइमेट…
मुंबई । भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि वित्त वर्ष 2024-25 में तेजी से धीमी होकर 6.4 फीसदी रहने का अनुमान है, जो पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में 8.2 फीसदी की वृद्धि से काफी कम है। यह वृद्धि दर चार साल का सबसे कम स्तर है और आरबीआई के 6.6 फीसदी अनुमान से भी नीचे है, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में चिंता बढ़ रही है। इन्फोमेरिक्स रेटिंग्स के एक अर्थशास्त्री के अनुसार भारतीय जीडीपी में 6.4 फीसदी की वृद्धि होने का अनुमान है, जो वित्त वर्ष 24 में 7.2 फीसदी थी। यह महामारी के बाद से सबसे धीमी वृद्धि दर है और प्रमुख…
Rishabh Pant: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अगले रणजी ट्रॉफी मैच में दिल्ली के लिए खेलने की पुष्टि की है। पंत ने आखिरी बार रणजी ट्रॉफी 2017-2018 सत्र में खेला था। वह सीधे राजकोट में टीम से जुड़ सकते हैं, जहां 23 जनवरी से मैच खेला जाना है। DDCA प्रमुख रोहन जेटली ने बताया, 'भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अगले रणजी ट्रॉफी मैच सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली के लिए खेलने की पुष्टि की है।' पंत का प्रदर्शन बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मिलाजुला रहा था जहां भारत को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-3 से हार का…
भोपाल: मध्य प्रदेश में मोहन कैबिनेट की बैठक मंगलवार (15 जनवरी) को संपन्न हुई, जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। मंत्रालय में हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव 27 जनवरी से 1 फरवरी तक जापान के दौरे पर रहेंगे। सीएम यादव निवेश के लिए विदेश यात्रा करेंगे। 24-25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होगी। इसमें इंग्लैंड और जर्मनी के साथ जापान हमारा पार्टनर होगा। ऑटोमोबाइल मेले में टैक्स में छूट उन्होंने कहा कि…
नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष में देश के प्रत्यक्ष कर संग्रह में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के आंकड़ों के मुताबिक 12 जनवरी 2025 तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 15.88 फीसदी बढ़कर लगभग 16.90 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इसमें व्यक्तिगत आयकर से जुड़ा गैर-कंपनी कर संग्रह 8.74 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा। इसके साथ ही शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह लगभग 7.68 लाख करोड़ रुपए और प्रतिभूति लेनदेन कर संग्रह 44,538 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। इस अवधि के दौरान 3.74 लाख करोड़ रुपए से अधिक के रिफंड जारी किए गए। यह…
नई दिल्ली । विनिर्मित उत्पादों के महंगे होने की वजह से थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति दिसंबर 2024 में बढ़कर 2.37 प्रतिशत हो गई। हालांकि, खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट देखी गई है। मंगलवार को सरकारी आंकड़ें जारी किए गए हैं जिनसे यह जानकारी मिली है। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति नवंबर 2024 में 1.89 प्रतिशत थी। दिसंबर 2023 में यह 0.86 प्रतिशत रही थी। आंकड़ों के अनुसार खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति दिसंबर 2024 में कम होकर 8.47 प्रतिशत रह गई, जबकि नवंबर में यह 8.63 प्रतिशत थी। सब्जियों की मुद्रास्फीति नवंबर में 28.57 प्रतिशत के मुकाबले दिसंबर में…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के आह्वान से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड उपभोक्ता सेवाओं का विस्तार करते हुए अपने लगभग 64 लाख उपभोक्ताओं के लिए ‘बिजली मितान बॉट’ की सुविधा शुरू कर रही है। वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने सभी उपभोक्ताओं से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। श्री कंवर ने बिजली कर्मचारियों से अपील की है कि वे उपभोक्ताओं को इस नई सुविधा के संबंध में समुचित जानकारी दें और उन्हें इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। व्हाट्सएप बॉट का उपयोग करने के…