Author: News Desk

भोपाल। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में लगातार बढ़ते मामलों और जजों की कमी का प्रभाव साफ देखा जा रहा है। वर्तमान में हाईकोर्ट में लगभग 4 लाख 62 हजार मामले पेंडिंग हैं। वहीं, न्यायाधीशों के कुल 53 स्वीकृत पदों में से केवल 33 जज ही कार्यरत हैं। 20 पद अभी भी खाली है। ऐसे में न्यायाधीशों पर प्रकरणों के निपटारे का भारी दबाव है। इसके अलावा, 2025 में चीफ जस्टिस के साथ 8 जस्टिस रिटायर हो रहे हैं। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य पीठ जबलपुर सहित तीनों पीठों में कुल 4 लाख 62,000 हजार से ज्यादा मामले पेंडिंग हैं। न्यायाधीशों की…

Read More

कवर्धा नशे के कारोबार पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए आरोपी ओमंग देवांगन को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से 202 नग सोल्यूशन ट्यूब बरामद किया है. आरोपी अमर सायकल स्टोर का मालिक बताया जा रहा है. फिलहाल आरोपी ओमंग के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. मामला पिपरिया थाना के छोटे बाजार का है. जानकारी के अनुसार, आरोपी ओमंग अमर सायकल स्टोर के नाम से एक दूकान का संचालन करता था. यहां वो साइकिल पंचर बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सोल्यूशन को ऊंची कीमत पर बच्चों को नशा करने के लिए बेचता था.…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के 300वें जयंती वर्ष में प्रवेश पर उनको समर्पित मंत्रि-परिषद की अगली बैठक 24 जनवरी को महेश्वर में होगी। ग्वालियर मेला और विक्रमोत्सव उज्जैन में मोटरयान करों में छूट के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (गरीब-युवा-अन्नदाता और नारी शक्ति) पर ध्यान के ध्येय वाक्य के क्रियान्वयन के अंतर्गत प्रदेश में आरंभ स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शीघ्र ही गरीब कल्याण मिशन का क्रियान्वयन भी प्रदेश में आरंभ होगा।…

Read More

इंदौर: भोपाल गैस त्रासदी के बाद यूनियन कार्बाइड परिसर से पीथमपुर भेजे गए 337 टन जहरीले कचरे को जलाने के बाद प्रदूषण मानकों की निगरानी तीसरी एजेंसी (थर्ड पार्टी) से कराने की तैयारी चल रही है। इसके लिए नागपुर स्थित राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (नीरी) या किसी आईआईटी की मदद ली जाएगी। थर्ड पार्टी जांच पर भरोसा – प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि प्रदूषण मानकों का स्तर पता लगाने में किसी तरह की कमी न रहे, इसके लिए थर्ड पार्टी की मदद ली जा रही है। पीथमपुर के लोग और जनप्रतिनिधि कचरा…

Read More

महासमुंद कलेक्टर विनय लहंगे के मार्गदर्शन में महासमुंद जिले में धान खरीदी अनवरत रूप से जारी है. इसी के साथ अवैध धान परिवहन और भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. वहीं केंद्रों में कलेक्टर और नोडल पहुंचकर धान खरीदी की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. अनियमताएं पाए जानें पर अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदारों और खाद्य विभाग मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रहा है. खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जनवरी तक 10 552 क्विंटल धान जप्त की गई है जबकि 18 वाहन को राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है. जप्त की गई धान की…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल और संवेदनशीलता नेतृत्व में गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के नक्सल प्रभावित दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में पक्की सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। नेशनल हाईवे 130सी के डुमरपड़ाव से जागड़ा तक 4.7 किमी लंबी सड़क के निर्माण के लिए 3.02 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। दशकों से सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया है। क्षेत्र के दर्जनभर गांवों के हजारों लोग इस सड़क के अभाव में आवागमन और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित थे। अब इस सड़क…

Read More

भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने के लिये तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि नागरिकों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उनके ही जिले में उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। नागरिकों को उन्नत, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जिला चिकित्सालय भोपाल (जेपी हॉस्पिटल) में एमआरआई जांच सेवा…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ में 21 आईपीएस अफसरों को नए साल में प्रमोशन का तोहफा मिला है. नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में 21 आईपीएस अफसरों को स्टार सेरेमनी हुई. जिसमें डीजीपी अशोक जुनेजा ने आईपीएस अफसरों के कंधों में सितारे लगाए और उन्हें बधाई दी. इनमें 5 डीआईजी को आईजी, 7 एएसपी को डीआईजी और 8 एसपी को एएसपी पद पर प्रमोट किया गया है. वहीं केंद्रीय प्रतनियुक्ति पर रहने की वजह से जितेंद्र सिंह मीणा को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है. इन अफसरों के कंधों पर लगा स्टार 5 डीआईजी बने आईजी राम गोपाल गर्ग दीपक झा …

Read More

भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नई आबकारी नीति लागू होने के पहले ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि ये सरकार तो पुरानी सरकार से भी शराब को लेकर आगे निकल गई है। अब शराब दुकान के 100 मीटर के दायरे में मिनी बार खोलने की तैयारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी शराब दुकानें खोले जाने को लेकर सरकार अपनी नई नीति ला रही है। वर्तमान में शराब की दुकानों में ही अवैध रूप से चल रहे अहातों को लेकर सवाल उठा है। पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। प्रदेश को वर्ष 2028 तक गरीबी मुक्त बनाने का महत्वाकांक्षी निर्णायक कदम उठाते हुए मंत्रि-परिषद ने 'गरीब कल्याण मिशन' के क्रियान्वयन की स्वीकृति दी। मिशन का उद्देश्य राज्य के गरीब और वंचित वर्गों का आर्थिक उत्थान करते हुये उनकी आय को न्यूनतम आय के स्तर तक लाना है। गरीब कल्याण मिशन संयुक्त रूप से पंचायत एवं ग्रामीण विकास और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से क्रियान्वित किया जायेगा। गरीब कल्याण मिशन मुख्यतः तीन घटकों यथा बहु-आयामी गरीबी इण्डेक्स…

Read More