रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज यहां राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के लिए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र है। सोमनाथ मंदिर को अनेक बार आक्रांताओं ने तोड़ा, लेकिन हर बार मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ, ये देशवासियों की अटूट आस्था का परिणाम है। सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के तहत विशेष ट्रेन से छत्तीसगढ़ से सोमनाथ के लिए 1000 से अधिक विशिष्टजन, पद्मश्री, राज्य एवं राष्ट्रीय सम्मान से…
Author: News Desk
रायपुर: किसानों की समृद्धि, गांवों का विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी संकल्प के साथ राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारते हुए प्रदेश में विकास और सुशासन के नए अध्याय लिख रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजनांदगांव के स्टेट हाई स्कूल मैदान में आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव जिले को 510 करोड़ 89 लाख…
रायपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बलरामपुर जिले में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल के हाई स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा नागरिकों को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत की प्राचीन योग…
रायपुर: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में नगरवासियों से एक साथ योगाभ्यास किया। न्यू कम्युनिटी हॉल कांकेर के परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सामूहिक योग में हिस्सा लिए तथा विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया। इस दौरान विधायक कांकेर श्री आशा राम नेताम, नगर पालिका कांकेर अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, पूर्व सांसद श्री मोहन मण्डावी, भारतीय खाद निगम के सदस्य श्री हलधर साहू, प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मण्डावी,…
रायपुर: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज कोरिया जिला मुख्यालय के मानस भवन में जिला स्तरीय भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष यह कार्यक्रम श्योगा फॉर हेल्दी एजिंगश् (स्वस्थ आयु के लिए योग) की थीम पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम शामिल हुए। उन्होंने नागरिकों के साथ विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया और सभी को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। योग केवल व्यायाम नहीं, जीवनशैली है: मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने…
रायपुर: देश के सहकारी शक्कर उद्योग में छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। लगातार दूसरे वर्ष यह कारखाना पूरे देश में गन्ना किसानों को समर्थन मूल्य और अतिरिक्त रिकवरी राशि का शत-प्रतिशत भुगतान जून महीने में ही पूरा करने वाला पहला शक्कर कारखाना बन गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर आज उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की उपस्थिति में गन्ना किसानों के खातों में 29.83 करोड़ रुपए की अंतिम किस्त सीधे ट्रांसफर की गई। उप मुख्यमंत्री ने इस मौके पर किसानों को चेक भी वितरित किए। *सहकारिता और…
रायपुर: राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा अपने जिला प्रवास के दौरान रविवार को तहसील सुहेला के ग्राम आमाकोनी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों को बड़ी सौगात देते हुए 10 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन तथा 18 लाख रुपए की लागत से तैयार प्रार्थना शेड एवं अहाता निर्माण का लोकार्पण किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि सुहेला क्षेत्र में अब विकास के कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं, जिससे यह क्षेत्र प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया…
रायपुर: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने विकासखंड गीदम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास, हीरानार का दौरा कर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और व्यक्तित्व विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। *बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करें* विद्यार्थियों से मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करना और बड़े लक्ष्य निर्धारित करना आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से निरंतर सीखने, मेहनत…
रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज दुर्ग जिला मुख्यालय में खालसा पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पद्मश्री से सम्मानित श्रीमती उषा बारले, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री अभिषेक सांडिल्य, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, एसएसपी श्री विजय अग्रवाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने…
रायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव द्वारा बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा पूरी हो गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोटा के नगर पंचायत से नगर पालिका में उन्नयन के संबंध में अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी है। विभाग द्वारा प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत कोटा की सीमाएं ही नगर पालिका कोटा की सीमाएं होंगी। नगर पालिका कोटा, जिला-बिलासपुर का गठन- राजपत्र (असाधारण) दि. 11 जून 2026