Author: News Desk

दिल्ली। स्मॉग और कोहरे के चलते बुधवार को NCR में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ गया। दिल्ली-NCR के ज्यादातर प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। CPCB के अनुसार प्रदूषण का स्तर अभी घटने की संभावना नहीं है। पूर्वानुमान है कि जल्द ही यह गंभीर श्रेणी में पहुंच जाएगी। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 4 चार बजे दिल्ली का AQI 386 था, शाम 5 बजे यह बढ़कर 393 और शाम छह बजे 396 हो गया। इसी के मद्देनजर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की उप समिति ने…

Read More

साइबर क्राइम के जरिए हो रही टेरर फंडिंग! भोपाल । मप्र एटीएस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। साइबर क्राइम के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बैंक खातों से टेरर फंडिंग के सबूत मिले हैं। इन खातों का इस्तेमाल कर उत्तर भारत के कई राज्यों से बड़ी मात्रा में रकम खाड़ी देशों में भेजी जा रही थी। इस मामले में एटीएस और साइबर सेल ने जबलपुर और सतना से साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बैंक खातों को सीज किया था। इसी सिलसिले में एटीएस की टीम पूछताछ के लिए गुरुग्राम पहुंची थी। पूछताछ के दौरान बिहार…

Read More

मुंबई । वेदांता लिमिटेड के क्रेडिटर्स अगले महीने बैठक में कंपनी की रिस्ट्रक्चरिंग प्लान पर अंतिम फैसला देगा। योजना के तहत कंपनी को पांच अलग-अलग कारोबार में बांटा जाएगा। यह कदम कंपनी की संरचना को सरल बनाने और उसके कर्ज भार को कम करने की योजना का हिस्सा होगा। जानकारी के अनुसार, बैठक कोर्ट के आदेश पर 18 फरवरी को आयोजित होगी, जिसमें योजना के विवरण पर चर्चा होगी। अगर कंपनी के क्रेडिटर्स प्रस्ताव को मंजूरी देते हैं, तब इस शेयरधारकों की स्वीकृति के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। वेदांता लिमिटेड ने 2023 के अंत में अपने रिस्ट्रक्चरिंग प्लान की घोषणा…

Read More

दिल्ली: सुभाष नगर के पैसिफिक मॉल में तीन साल के बच्चे की दर्दनाक मौत के बाद परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। विशाल के मामा ने बताया कि क्या किस्मत थी कि सभी फिल्म देखने गए और भांजे की मौत हो गई। जबकि परिवार ने कहा कि जब बच्चा गिरा तो किसी ने मदद नहीं की। उसकी मां ही बच्चे को लेकर हॉस्पिटल गईं। परिवार को सौंपी बॉडी इस मामले में तिलक नगर पुलिस ने मॉल प्रशासन के खिलाफ FIR दर्ज की है। पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद पुलिस ने बॉडी परिवार को सौंप दी है। पुलिस अब आगे की जांच…

Read More

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची जारी की है। इसमें पांच उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। बवाना, रोहिणी, करोल बाग, तुगलकाबाद और बदरपुर से क्रमश: सुरेंदर कुमार, सुमेश गुप्ता, राहुल धनक, विरेंदर बिधुड़ी और अर्जुन भड़ाना को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कल 16 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की थी। उसमें मंगलवार को ही AAP छोड़कर पार्टी में शामिल हुए मुंडका विधायक धर्मपाल लाकड़ा व पार्षद राजेश गुप्ता का नाम भी शामिल था। AAP ने लाकड़ा को टिकट नहीं दिया था। कांग्रेस अब तक 68…

Read More

दिल्ली: दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बीएससी की 19 वर्षीय छात्रा परिजनों के इलाज के लिए अस्पताल आती थी। यहां आरोपी ने सोमवार को वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अस्पताल में टेक्निशियन है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ मध्य दिल्ली में रहती है। वह डीयू के एक कॉलेज से बीएससी कर रही है। पिछले काफी समय से उसका अस्पताल आना-जाना था। इसी दौरान आरोपी ने इलाज में मदद के बहाने छात्रा से दोस्ती की। आरोपी ने स्वीकारी…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली की कालकाजी सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने फिर सीएम आतिशी को लेकर आपत्तिजनक बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि आतिशी दिल्ली की सड़कों पर हिरनी के जैसे घूम रही हैं। भाजपा प्रत्याशी बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल शीशमहल में रहते हैं। 2 करोड़ की कार चलाते हैं। उन्होंने शीला दीक्षित को जेल नहीं भेजा, बल्कि खुद सोनिया गांधी की गोद में जाकर बैठ गए। केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड के 8 करोड़ हजम कर चुके है। इसके पहले 5 जनवरी को भी बिधूड़ी ने रोहिणी में हुई भाजपा की परिवर्तन रैली में कहा था…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। बघेल ने ट्वीट कर कहा कि यह कार्रवाई बदले की भावना से की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की साजिश रच रही है और पूरी कांग्रेस पार्टी कवासी लखमा के साथ खड़ी है। बता दें कि शराब घोटाला मामले में 28 दिसंबर 2024 को ED ने पूर्व मंत्री…

Read More

भोपाल। ऐशबाग पुलिसने योगा टीचर की शिकायतपर उसके प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कायम किया है। पीड़िता जहॉ योगा क्लासेस चलाती है, वहीं आरोपी एम्स से पीएचडी कर रहा है। दोनों पहले एक ही कॉलेज में पढ़ते थे, सालो बाद दोबारा मिलने पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया, इसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस के अनुसार मिसरोद इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाली 34 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने अनूपपुर जिले के एक शहर से योगा में पीएचडी…

Read More

नई दिल्ली । मेटा को भारत में एंटीट्रस्ट निर्देश के चलाते अपनी कुछ सुविधाओं को रोल बैक या रोकने की नौबत आ सकती है। इस निर्देश के तहत मेटा की व्हाट्सएप मैसेजिंग सेवा को उपयोगकर्ता डेटा को मेटा के साथ विज्ञापन उद्देश्यों के लिए साझा करने से रोका गया है। यह जानकारी मेटा के अदालत में दायर किए गए दस्तावेज में दी है। मेटा ने भारत की प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के नवंबर 2024 के आदेश को चुनौती दी है, इसमें कहा गया था कि कंपनी ने अपने प्रभुत्व का दुरुपयोग कर 2021 की प्राइवेसी पॉलिसी के माध्यम से व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं…

Read More