भोपाल । मप्र में जमीन के साथ निर्माण की अनुमति भी ट्रांसफर हो जाएगी। अब तक जमीन खरीदने के बाद उसके लेआउट की अनुमति अलग से लेनी होती थी। अब ऐसा नहीं होगा। हालांकि यदि लेआउट प्लान बदला तो दोबारा अनुमति लेनी होगी। दरअसल, भविष्य की जरूरतों के लिए राज्य सरकार भूमि विकास नियमों में जल्द बड़े बदलाव करेगी। इन्हें केंद्र के मॉडल बिल्डिंग बायलॉज 2016 के अनुरूप बनाया जाएगा। भवनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाने, बिजली के लोड का पांच प्रतिशत नवकरणीय ऊर्जा स्रोतों से उत्पादित करने और अग्निशमन की आधुनिक तकनीकें अपनाने संबंधी प्रावधान किए जाएंगे। अभी…
Author: News Desk
रायपुर गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2025 को राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामय उपस्थिति में राजभवन में शाम 5:15 बजे से ‘‘स्वागत समारोह‘‘ का आयोजन किया जाएगा। जिसमे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पद्मश्री, पद्मभूषण से सम्मानित राज्य के नागरिकों, जनप्रतिनिधियोें सहित गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा। राजभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर संध्याकाल में ‘एट होम फंक्शन‘ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए आज राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार ने विभिन्न विभागों की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राजभवन परिसर एवं आस-पास…
बिहार के किसी भी जिले में अगर आप बिना री-रजिस्ट्रेशन कराए 15 साल पुरानी गाड़ी चला रहे हैं तो अब कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं. सड़कों पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है. इस संबंध में परिवहन सचिव ने सभी जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि बिना री-रजिस्ट्रेशन कराए 15 साल पुरानी गाड़ियों के परिचालन पर पूर्णत रोक लगाई जाए. राज्य सरकार ने 15 साल से अधिक पुराने वाहनों के बिना री-रजिस्ट्रेशन के सड़क पर परिचालन को अवैध घोषित…
मनेंद्रगढ़/एमसीबी पीएम किसान योजना के नाम से एपीके फाईल बनाकर ई-सिम के माध्यम से कर रहे है सायबर फ्रॉड करने वाले अभेष कुमार दास पिता लखन वास उम्र 22 वर्ष ग्राम चौफला थाना चन्द्रमण्डी जिला जमुई बिहार, राजेश वास पिता लखन वास उम्र 24 वर्ष ग्राम चौफला थाना चन्द्रमण्डी जिला जमुई बिहार को 02 नग एन्ड्रोईड मोबाईल हैण्डसेट किमती 60000.00 , डेबिट कार्ड 02 नग सिम कार्ड 04 नग जप्त कर गिरफ्तार किया गया। पूरा मामले इस प्रकार है कि प्रार्थी सूरज लाल सिंह आ. स्व. शिवचरण सिंह उम्र 51 वर्ष सा. झुमरियापारा, शिवपुर थाना खडगंवा जिला एमसीबी (छ.ग.) का…
पूर्णिया: पूर्णिया जिले से इलाज के नाम पर मरीज और परिजनों से धन उगाही का मामला सामने आया है. पीड़ित ने बताया कि डॉक्टर मनमर्जी पैसा लेने के लिए अपनी बताई गई जगहों से पैथलॉजी जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहते हैं. वहीं जब कोई दूसरी जगहों से जांच कराकर आते हैं तो डॉक्टर उसे देखने से मना कर देते हैं. पूर्णिया में एक पैथलॉजी का ऐसा ही कारनामा सामने आया हैं. जिससे मरीज का पूरा परिवार सदमें में चला गया. लाइन बाजार के गुलमोहर हॉस्पिटल की लापरवाही ने एक महिला को रिपोर्ट में HIV पॉजिटिव बता दिया. जिसके…
बीजेपी प्रवक्ता पूनावाला ने भवन के बाहर लगे पोस्टर पर दी प्रतिक्रिया नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस के नए हेड क्वार्टर और भवन के बाहर पोस्टर लगे हैं। इन पोस्टरों को मीडिया ने दिखाया है। पोस्टर में लिखा है इस भवन का नाम इंदिरा गांधी के नाम पर नहीं, बल्कि डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी एक परिवार के आगे नहीं सोच पाती। कांग्रेस ने स्मारक और स्मृति पर किस प्रकार की ऊंची सियासत की उसे हमने देखा है। लेकिन जब पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की राष्ट्रीय शोक…
Sudeep Pandey: भोजपुरी एक्टर और फिल्म निर्माता सुदीप पांडे का 15 जनवरी, 2025 को दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन हो गया. सुदीप पांडे भोजपुरी सिनेमा में एक प्रसिद्ध हस्ती थे, जिन्होंने एक्टिंग और डायरेक्शन दोनों के रूप में कई सफल फिल्मों में काम किया. सुदीप पांडे का योगदान क्षेत्रीय सिनेमा से परे था, क्योंकि उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया, जिसमें एक कलाकार के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. भोजपुरी एक्ट्रर सुदीप पांडे वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म पारो पटना वाली पर काम कर रहे थे. उन्होंने खूनी दंगल, भोजपुरी भैया और बहिनिया…
दिल्ली: दिल्ली-NCR में बुधवार देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है. रात करीब 1 बजे गरज के साथ झमाझम बारिश हुई. गुरुवार की सुबह भी ये सिलसिला चला. साथ ही ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. मौसम में बदलाव होने से एक बार फिर कड़ाके की सर्दी बढ़ने की संभावना बन गई है. मौसम विभाग का कहना है कि 24 घंटे के बाद फिर से बारिश हो सकती है. वहीं, बारिश की वजह से घने कोहरे से राहत मिली है. लेकिन शाम में कोहरा छाने की आशंका है. मौसम विभाग में दक्षिण भारत में भी मूसलाधार बारिश की चेतावनी…
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने फ्लोरा मेक्स कंपनी मामले को लेकर मंत्री लखन लाल देवांगन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्ला ने कहा कि मंत्री देवांगन प्रदेश की जनता को अपने और फ्लोरा मेक्स कंपनी के बीच के संबंधों को लेकर स्पष्टीकरण दें। उन्होंने सवाल उठाया कि मंत्री कंपनी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होने दे रहे और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में बाधा क्यों बन रहे हैं। शुक्ला ने आरोप लगाया कि फ्लोरा मेक्स कंपनी की पीड़ित महिलाओं द्वारा मंत्री पर संरक्षण देने का आरोप लगाया जा रहा है। महिलाओं के आंदोलन…
दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. विभिन्न पार्टियां अपनी-अपनी रणनीतियां तैयार कर रही हैं. इधर आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2 सीट पर बदला अपना उम्मीदवार बदल दिया है. नरेला से शरद चौहान,और हरिनगर से सुरिंदर सेतिया को टिकट दिया गया है. अवध ओझा को पटपड़गंज से दिया टिकट नरेला से दिनेश भारद्वाज का टिकट काटकर मौजूदा विधायक शरद चौहान को पार्टी ने टिकट दिया है. वहीं हरिनगर सीट पर राजकुमारी ढिल्लों की जगह पर सुरिंदर सेतिया को उम्मीदवार बनाया गया है. इससे पहले AAP ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की इस…