Author: News Desk

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच आप नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते सप्ताह जाट समुदाय को दिल्ली में ओबीसी की केंद्रीय सूची में डालने का मुद्दा उठाया था। केजरीवाल का आरोप था कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बीते 10 सालों से मामले को दबाए बैठी है। वहीं केजरीवाल के आरोपों पर भाजपा ने जवाब दिया था कि दिल्ली सरकार को प्रस्ताव को पहले विधानसभा से पारित कराना चाहिए था। फिर उस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजने पर मुहर लगती। इसके बाद अब पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी आप के दावों का…

Read More

Vijay Hazare Trophy: भारत के बल्लेबाज करुण नायर इन दिनों तूफानी फॉर्म में चल रहे हैं. करुण नायर मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में रनों की आग उगल रहे हैं. महाराष्ट्र के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में करुण नायर ने 44 गेंदों में नाबाद 88 रन बनाए. करुण नायर मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में अभी तक 7 पारियों में 752 की औसत से 752 रन बना चुके हैं. करुण नायर ने इस दौरान 5 शतक ठोके हैं. मजे की बात ये रही कि अब खुद करुण नायर का कहना है कि उन्होंने मजाक में ऐसा कुछ…

Read More

खंडवा: प्रशासन द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियानों के बावजूद मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर आई है. गुरुवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल तीनों बाइक सवारों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित…

Read More

BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए नई पॉलिसी लागू कर दी है. इस पॉलिसी में कई कड़े नियम हैं. नियमों का उल्लंघन करने पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को सजा भी मिलेगी. इसमें IPL खेलने पर पाबंदी भी शामिल हैं. BCCI के इन कड़े नियमों में घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य, दौरे पर परिवार और निजी स्टाफ की मौजूदगी पर पाबंदी और सीरीज के दौरान व्यक्तिगत विज्ञापन पर बैन जैसे कई उपाय शामिल हैं. जुर्माना और IPL पर रोक इस नीति का पालन नहीं करने पर खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया जाएगा, जिसमें सेन्ट्रल…

Read More

बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ भीषण मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए। इसके साथ ही इस महीने राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए नक्सलियों की कुल संख्या 26 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान दक्षिणी बीजापुर के एक जंगली इलाके में सुबह करीब 9 बजे मुठभेड़ शुरू हुई। देर शाम तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए इस अभियान में तीन जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), कोबरा (सीआरपीएफ की जंगल युद्ध इकाई, कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) की पांच बटालियन…

Read More

भोपाल। संचित निधि खाते से जरूरत से अधिक राशि निकालने वाले निगम-बोर्ड और मंडलों की परेशानी बढऩे वाली है। इसको लेकर वित्त विभाग ने निर्देश जारी किया है कि संचित निधि की ज्यादा राशि निकालने वाले निगम-बोर्ड और मंडलों ने जो अधिक राशि निकाली है उसे लौटाएं, वर्ना अगले वर्ष उन्हें बजट नहीं दिया जाएगा। वित्त विभाग के इस निर्देश से निगम-मंडलों में हडक़ंप मचा हुआ है। अब उन पर उक्त राशि लौटाने का दबाव है। प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी ने कहा है कि तय समय सीमा में राशि वापस नहीं लौटाना गंभीर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आएगा।…

Read More

Sanju Samson: टीम इंडिया ने अभी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है. इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी स्क्वॉड चुना जाना है. इसके लिए BCCI जल्द ही एक मीटिंग कर सकती है लेकिन उससे पहले संजू सैमसन के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, सैमसन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विकेटकीपर के दावेदार माने जा रहे थे. इसलिए बोर्ड उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मौका देने पर विचार कर रहा था. लेकिन उन्होंने घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लिया. इससे BCCI काफी नाराज है और अब…

Read More

Gautam Gambhir: चैंपियंस ट्रॉफी को शुरू होने में अब महज 4 हफ्ते का समय रह गया है. 19 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. वहीं 20 फरवरी को भारतीय टीम अपना पहला मैच खेलेगी. लेकिन इस अहम टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया में उथल-पुथल मचा हुआ है. रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के बीच कई चीजों को लेकर टकराव है. इतना ही नहीं उनका सख्त रवैया भी खिलाड़ियों को रास नहीं आ रहा है. इससे टीम में उनके खिलाफ बगावत की स्थिति पैदा हो गई है. ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या गंभीर अपने पद से इस्तीफा…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के लिए शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत बालोद जिले के बुधवारी बाजार में कैंटिन का संचालन हो रहा है। इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को मात्र पांच रुपये में भरपेट स्वादिष्ट और गरम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। बालोद स्थित सब्जी मंडी परिसर में संचालित इस कैंटिन में श्रमिकों को चावल, दाल, सब्जी, पापड़, सलाद, अचार और रायता परोसा जा रहा है। श्रमिकों के लिए बैठने और खाने की बेहतर व्यवस्था भी की गई है। सप्ताह भर अलग-अलग सब्जी और दाल के साथ…

Read More

गौरेला पेंड्रा मरवाही। आबकारी वृत्त पेंड्रा की टीम द्वारा रात्रि गस्त के द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मरवाही जनपद के ग्राम मेढ़ुका के बुधराम सिंह गोंड़ के आधिपत्य में केवल मध्य प्रदेश राज्य में विक्रय हेतु वैध विदेशी मदिरा कुल 40 नग मात्रा 7.20 बल्क लिटर मदिरा बरामद किया गया। जप्त मदिरा में ब्लूचिप व्हिस्की, ओल्ड मॉन्क रम, मैकडॉवेल दव 01 रम एवं गोवा व्हिस्की शामिल है, जो केवल मध्यप्रदेश में विक्रय हेतु वैध है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 15 जनवरी बुधवार को न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया…

Read More