नई दिल्ली। केरल, जिसे भारत का यूरोप कहा जाता है, अपने बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और प्रति व्यक्ति आय के लिए जाना जाता है। हालांकि, अब यहां की आबादी में जिस गति से गिरावट आ रही है, वह चिंता का विषय बन गई है। 2024 में केरल की अनुमानित आबादी 3.6 करोड़ थी, जबकि 1991 में यह संख्या 2.90 करोड़ थी। पिछले 35 वर्षों में राज्य की आबादी केवल 70 लाख बढ़ी है। 2011 की जनगणना के अनुसार, यहां की आबादी 3.34 करोड़ थी, जो अब स्थिरता के करीब पहुंच गई है। लेकिन कोरोना महामारी के बाद से स्थिति और…
Author: News Desk
रायपुर राजधानी में इनकम टैक्स ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए निर्माण कंपनी और रेलवे ठेकेदार के ठिकानों पर दबिश दी है. जानकारी के अनुसार, RSA इंफ्रा कंपनी (राधे श्याम अग्रवाल) के मालिक संजय अग्रवाल के अवंति विहार स्थित घर और ऑफिस समेत उनके भाई रेलवे ठेकेदार बजरंग अग्रवाल के अवंति विहार स्थित घर और ऑफिस पर आईटी की टीम ने दबिश दी है. बताया जा रहा है कि आईटी के दर्जनभर से अधिक अधिकारी छापामारा कार्रवाई में शामिल हैं.
रायपुर: राजधानी समेत प्रदेश में ठंड का उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में फिर 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। इससे फिर ठंड बढ़ेगी। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण लोग वायरल बुखार, सर्दी-खांसी से पीड़ित हो रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार जब तक मौसम ऐसा ही रहेगा, हर कोई बीमार पड़ता रहेगा। गुरुवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। पेंड्रा रोड, जगदलपुर और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों…
नई दिल्ली । यूं तो सर्दियों का मौसम सेहत बनाने के लिए अनुकूल माना जाता है। इसके साथ ही इस मौसम में कई प्रकार की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है, जिसमें गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) संक्रमण भी शामिल है। विशेषज्ञों के अनुसार, सर्दियों में वायरल गैस्ट्रोएंटेराइटिस या पेट फ्लू के मामले अधिक बढ़ते हैं, जो मुख्यतः नोरोवायरस और रोटावायरस से उत्पन्न होते हैं। यह संक्रमण पाचन तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है और आमतौर पर ठंडी परिस्थितियों में फैलने वाले वायरस, बैक्टीरिया और परजीवियों के कारण होता है। ये वायरस दूषित भोजन, पानी या सतहों के माध्यम से तेजी से…
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देजनर मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए नगर निगम भी लोगों को लुभाने का प्रयास कर रहा है। इसके तहत निगम जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही मतदान करने वालों को खाने के लिए रेस्तरां में छूट देने की घोषणा की है। निगम के दक्षिणी जोन ने होटल व रेस्तरां संचालकों से समन्वय करके मतदान करने के बाद 5 से 9 फरवरी तक 25 फीसदी की छूट देने की घोषणा की है। दक्षिणी जोन के निगम उपायुक्त ने बताया कि जोन के क्षेत्राधिकार में आने वाले डीएलएफ साकेत मॉल, सेलेक्ट सिटी वाक मॉल, पीवीआर…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर में पीएससी का पेपर पूर्व सीजीपीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक ने लेन-देन के जरिए लीक किया था. इस खेल में एक सिंडिकेट काम कर रहा था. फिलहाल आरती वासनिक की भूमिका जांच के दायरे में है. इसलिए उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है. जांच में इनपुट मिलने के बाद उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा. इस मामले में सीबीआई ने रिकॉर्ड चार दिनों में पांच लोगों के खिलाफ चालान पेश किया. इस घोटाले की जांच के बाद सीबीआई ने पूर्व सीजीपीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, उनके भतीजे नितेश, बेटे साहिल, उप परीक्षा…
नई दिल्ली। प्रयागराज महाकुंभ मेला शुरु हो चुका है और इसमें करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कुंभ मेला हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और सबसे पवित्र मेला है। जो कि हर 12 साल में लगता है। इसका आयोजन विशेष रूप से चार प्रमुख स्थानों प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में होता है। प्रयागराज के बाद अगला कुंभ नासिक में गोदावरी नदी के तट पर लगेगा। जो कि 2027 में आयोजित किया जाएगा। यहां पिछली बार 2015 में जुलाई से सितंबर तक कुंभ मेला लगा था। ऐसी मान्यता है कि प्रयागराज में जब सूर्य मकर राशि और गुरु…
Devdutt Padikal: टीम इंडिया के युवा स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने इतिहास रच दिया है. वह 'लिस्ट ए' क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने इंग्लैंड के युवा क्रिकेटर सैम हैन के अलावा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेनियल ह्यूज को पीछे छोड़ा है. सैम और डेनियल ने 'लिस्ट ए' में 2000 रन बनाने के लिए क्रमशः 37-37 पारियों का सहारा लिया था. वहीं 24 वर्षीय पडिक्कल ने महज 31 पारियों में 2000 के करिश्माई आंकड़े को पा लिया है. देवदत्त ने हरियाणा के खिलाफ हासिल की उपलब्धि देवदत्त पडिक्कल को…
मुंबई: मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम आरोपी को लेकर बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंच गई है। जहां पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सैफ अली खान पर हमले के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस फिलहाल इस बात की पुष्टि करने के लिए जांच कर रही है कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति वही है जिसने सैफ पर हमला किया था। संदिग्ध को आगे की पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन लाया गया है।…
जगदलपुर। पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित 2021) अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 23 मार्च 2025 (दिन रविवार) दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के ग्रामीण प्रतिभावान छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और नई सोच के साथ बेहतर कैरियर चयन का अवसर प्रदान करते हुए प्रतिस्पर्धा बनाना तथा बर्हिमुखी व्यक्तित्व विकास के लिए अवसर प्रदान करना है। इसके अंतर्गत छ.ग. राज्य के अंतर्गत चयनित उत्कृष्ट प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश कराया जाता है, एवं…