Author: News Desk

रायपुर : छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ पर्यावरण और नेट जीरो एमिशन के लक्ष्य को पाने की दिशा में बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में नगरीय ठोस अपशिष्ट से कंप्रेस्ड बायोगैस उत्पादन के लिए छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण, गेल इंडिया लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम और प्रदेश के 6 नगर निगमों के बीच ऐतिहासिक त्रिपक्षीय एमओयू संपन्न होने के अवसर पर यह बात कही। मुख्यमंत्री ने सभी संस्थाओं को इस विशेष एमओयू के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि यह कदम स्वच्छता, ऊर्जा उत्पादन और सतत विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान दिलाएगी।…

Read More

रायपुर : बीजापुर के पुतकेल में हुए माओवादी हमले में घायल हुए दो बहादुर जवानों से आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर के निजी अस्पताल में मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने संबंधित डॉक्टरों और अधिकारियों से जवानों के इलाज की प्रगति की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न हो। इस दौरान उन्होंने जवानों का कुशलक्षेम जाना, उनसे बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इन जवानों के शौर्य और साहस के कारण नक्सल मोर्चे पर हमें निरंतर सफलता मिल रही है। उपमुख्यमंत्री ने जवानों के…

Read More

इंदौर: इंदौर में छह किलोमीटर के हिस्से में मेट्रो का काम लगभग पूरा हो चुका है। बीच में तीन मेट्रो स्टेशनों का काम भी पूरा हो चुका है। वहां टिकट विंडो, लिफ्ट और एस्केलेटर भी लगा दिए गए हैं। गांधी नगर मेट्रो स्टेशन से टीसीएस चौराहे तक जल्द ही कमर्शियल रन शुरू होगा। डेढ़ साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में इस हिस्से में ट्रायल रन किया गया था। अब छह किलोमीटर तक मेट्रो ट्रेन के कमर्शियल रन के लिए कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी की टीम 21 जनवरी को इंदौर पहुंचेगी। टीम द्वारा सेफ्टी ऑडिट के बाद…

Read More

रायपुर : खुद के पक्के घर में निश्चिंत होकर कौन नहीं रहना चाहता। यह सभी का एक बड़ा सपना होता है, जिसे पूरा करने के लिये हर व्यक्ति जी जान से मेहनत करता है। सोनी बाई भी पक्के घर का सपना दिल में लिए जी रही थी। सोनी बाई की किस्मत रंग लाई और अब उसे प्रधानमंत्री आवास योजना से खुद का पक्का घर मिल गया है। पक्का घर पाकर वे बेहद प्रसन्न हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार और संवेदनशील सरकार ने आवासहीन परिवारों को पक्की छत देने के लिए कृतसंकल्पित है। यह योजना न केवल लोगों…

Read More

रायपुर. रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने जिले में पदस्थ कई तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला आदेश जारी किया गया है. कलेक्टर की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक 6 तहसीलदार और 4 नायब तहसीलदारों के प्रभार में फेरबदल किया गया है.

Read More

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही गांजे की तस्करी के लिए तस्कर नए तरीके अपना रहे हैं. कार में भाजपा जिला महामंत्री का नेम प्लेट लगाकर गांजा तस्करी का मामला सामने आया है. जिसमें पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से 7 लाख से अधिक का गांजा जब्त किया गया है. जानकारी के मुताबिक, अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य उड़ीसा से दो कार में भरकर गांजा लेकर आ रहे थे. तस्करी में पुलिस से बचने के लिए इस्तेमाल एक वाहन में भाजपा जिला महामंत्री का नेम प्लेट लगाया गया था. मुखबिर की सूचना पर ANTF कार्रवाई करते हुए …

Read More

वाराणसी। वाराणसी पुलिस नें ट्रैफिक व्यवस्था और बिना हेलमेट लगाए स्कूटी /मोटरसाइकिल चालकों को लेकर के सख्त कदम उठाया है। बिना हेलमेट चलने वाले दो पहिया चालकों को 26 जनवरी के बाद फ्यूल पंपों से पेट्रोल नहीं मिलेगा। जिलाधिकारी एस राजलिंगम नें इस बाबत सभी पेट्रोल पंप संचालकों को पत्र जारी कर इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। इस दौरान एक सप्ताह तक लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा। सुबे के परिवहन आयुक्त के निर्देश पर यह कवायत शुरू की गयी है। जिलाधिकारी, वाराणसी ने आदेश दिए हैं कि सभी पेट्रोल…

Read More

रायपुर, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है।निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी और प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता को सहन नहीं किया जाएगा। सुशासन के मद्देनजर शासकीय कार्यो में अनियमितता पाए जाने पर सख्ती से कार्रवाई हो रही है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल जगदलपुर के कार्यपालन अभियंता श्री सी. के. ठाकुर और सहायक अभियंता श्री नीरज ठाकुर को निर्माण कार्य में अनियमितताएँ पाए जाने पर तत्काल निलंबित कर दिया गया है। वित्त मंत्री श्री…

Read More

रायपुर: आयकर विभाग (आईटी) ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर में बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई कंस्ट्रक्शन कंपनियों और रेलवे ठेकेदारों समेत कई बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर की गई। अधिकारियों ने बताया कि टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सबसे बड़ी कार्रवाई आरएसए इंफ्रा कंपनी के मालिक संजय अग्रवाल के अवंति विहार स्थित घर और दफ्तर पर की गई। इसके अलावा उनके भाई और रेलवे ठेकेदार बजरंग अग्रवाल के आवास और दफ्तर पर भी छापेमारी की गई। आईटी अधिकारियों ने सुबह-सुबह ही दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी और कई महत्वपूर्ण फाइलें,…

Read More

मुम्बई । भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट रही। सप्ताह के अंतिम कारोबरी दिन दुनिया भर से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही बिकवाली हावी रहने से बाजार नीचे आया। इसके साथ ही बैंकिंग व आईटी स्टॉक्स में हुई बिकवाली के कारण भी बाजार नीचे आया। वहीं गत दिवस बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 423 अंक करीब 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ ही 76,619 पर बंद हुआ। वहीं इसी प्रकार 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी अंत में 108 अंक तकरीबन 0.47 फीसदी…

Read More