नई दिल्ली । एक गंभीर साइबर सुरक्षा खतरे को लेकर भारतीय साइबर सुरक्षा ने चेतावनी जारी की है। एक फर्जी मैसेज जो एसबीआई रिवार्ड का दावा कर रहा है, उसमें एक फर्जी एपीके फाइल को डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है। फार्जी मैसेज में दावा किया जा रहा है कि एसबीआई रिवॉर्ड प्वाइंट मिलने के लिए एपीके फाइल डाउनलोड की जानी है, लेकिन यह सच नहीं है। एसबीआई ने भी इस पर विचार करते हुए इस तरह के मैसेज नहीं भेजने की स्पष्ट चेतावनी जारी की है। एसबीआई एक एंड्रॉइड पैकेज किट (एपीके) फाइल एसएमएस या व्हॉट्सएप के…
Author: News Desk
रायपुर रेलवे ने फिर से दो दिन 18 और 22 जनवरी को दस पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद करने के साथ ही चार ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाने का फैसला लिया है। रेलवे के इस फैसले से रायपुर से महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। रेलवे मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के गोंदिया-गंगाझरी स्टेशनों के बीच समपार फाटक क्रमांक 510 पर तीन घंटे 45 मिनट का ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेकर गर्डर डी लांचिंग का काम किया जाएगा। यह ट्रैफिक ब्लॉक 17 जनवरी की रात 10.10 बजे से 18 जनवरी…
रायपुर झारखंड के कुख्यात सुजीत गैंग से जुड़े शूटर विक्की शर्मा को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विक्की शर्मा नवंबर 2024 में रांची में हुई एक बड़ी वारदात के बाद से फरार चल रहा था। वह रायपुर में अपनी पहचान छुपाते हुए फरारी काट रहा था। रायपुर क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, विक्की शर्मा झारखंड के कई संगीन मामलों में वांछित था। नवंबर 2024 में रांची में हुई वारदात के बाद से ही वह फरार था। रायपुर में गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से नकली दस्तावेज और…
भोपाल: उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर सरकार अभी से जुट गई है। ऐसे में सिंहस्थ में भीड़ प्रबंधन के गुर सीखने मप्र के अफसरों की टीम प्रयागराज पहुंची है। उज्जैन रेंज एडीजी उमेश जोगा के नेतृत्व में 5 वरिष्ठ पुलिस अफसर प्रयागराज गए है। जहां वे भीड़ प्रबंधन से लेकर सुरक्षा एवं अन्य पहलुओं पर अध्ययन् कर रहे हैं। उनके साथ देश के अन्य राज्यों का अध्ययन दल भी हे। मध्य प्रदेश की टीम लीड करने की जिम्मेदारी एडीजी रैंक के सीनियर आईपीएस ऑफिसर उमेश जोगा को दी गई है। टीम में शामिल डीआईजी उज्जैन नवनीत…
बैकुंठपुर/कोरिया जिले के गौरघाट जलप्रपात में डूबने वाले युवक का शव 42 घंटे बाद भी नहीं मिल पाया है, नगर सेना की रेस्क्यू टीम गुरुवार सुबह से ऑपरेशन में जुटी है, आज फिर से युवक के शव को खोजने रेस्क्यू अभियान चलाया जायेगा एमसीबी जिले के खडग़वां ब्लॉक के गाम पंचायत दूबछोला से आधा दर्जन युवक पिकनिक मनाने गौरघाट गये हुए थे। इस दौरान बुधवार दोपहर को नहाते समय युवक राहुल सिंह अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया, मामले में स्थानीय थाना को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची, लेकिन शाम होने…
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी आयुक्त आबकारी छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के परिपालन में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने 26 जनवरी 2025 को "गणतंत्र दिवस" और 30 जनवरी 2025 को "महात्मा गांधी निर्वाण दिवस" के उपलक्ष्य में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान एमसीबी जिले की सभी देशी/विदेशी कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानों उनसे जुड़े अहातों और एफ.एल. 4(क) अनुज्ञप्ति परिसर व्यवसायिक क्लब को 26 जनवरी एवं 30 जनवरी 2025 को पूर्णतः बंद रहेगा। इस अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः बंद रहेगा।
रायपुर, खुद के पक्के घर में निश्चिंत होकर कौन नहीं रहना चाहता। यह सभी का एक बड़ा सपना होता है, जिसे पूरा करने के लिये हर व्यक्ति जी जान से मेहनत करता है। सोनी बाई भी पक्के घर का सपना दिल में लिए जी रही थी। सोनी बाई की किस्मत रंग लाई और अब उसे प्रधानमंत्री आवास योजना से खुद का पक्का घर मिल गया है। पक्का घर पाकर वे बेहद प्रसन्न हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार और संवेदनशील सरकार ने आवासहीन परिवारों को पक्की छत देने के लिए कृतसंकल्पित है। यह योजना न केवल लोगों…
सक्ती, सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में विगत दिवस नंदेली भाठा मैदान सक्ती में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत कुल 120 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे l छतीसगढ़ शासन के इस महती योजना के तहत सक्ती जिले में एकीकृत बाल विकास परियोजना डभरा, जैजैपुर, मालखरौदा और सक्ती के प्रति परियोजना अंतर्गत 30-30 जोडो का लक्ष्य के अनुसार सामूहिक विवाह कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न किया गया। सक्ती जिले के नंदेली भाठा मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद लोकसभा क्षेत्र…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने किरण सिंह देव को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने गुरुवार रात रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में उनके नाम की घोषणा की। अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी तरह निर्विरोध रही। चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन नामांकन जमा हुए, लेकिन सभी नाम किरण सिंह देव के समर्थन में थे। नामांकन प्रक्रिया के बाद दिल्ली से अनुमति ली गई, जिसके बाद विनोद तावड़े ने आधिकारिक घोषणा की। भाजपा के नियमों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए तीन…
गौरेला पेंड्रा मरवाही, नवगठित जीपीएम जिला प्राकृतिक मनोरम दृश्यों से भरा-पूरा जिला है। ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों से विद्यमान जिले में प्रकृति की गोद में स्थित गगनई जलाशय में पर्यटक नौकायन का भरपूर आनंद ले सकते हैं। जिला मुख्यालय गौरेला से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गंगनई जलाशय (नेचर कैंप) प्रकृति प्रेमियों के लिए खास जगहों में से एक है। यहां पर्यटकों के ठहरने और खाने-पीने के साथ ही मनोरंजन के लिए नौका विहार की सुविधा उपलब्ध है। स्थानीय लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में पर्यटक अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने यहां पहुंचते…