दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब 20 दिन से भी कम का समय बचा है. सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है. दिल्ली में इस बार त्रिकोणीय मुकाबले के असार हैं. 10 साल से अधिक केंद्र और दिल्ली की सत्ता से बाहर रहने के बाद कांग्रेस भी पूरे दम खम के साथ मैदान में है. इस बीच पूर्व ओलंपियन और कांग्रेस नेता विनेश फोगाट ने शुक्रवार को BJP के संकल्प पत्र पर निशाना साधा है. साथ ही आम आदमी पार्टी को भी निशाने पर लिया है. हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के…
Author: News Desk
बिलासपुर । सिम्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में अब मरीजों को ओपीडी पंजीयन के लिए लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। प्रबंधन ने ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा शुरू कर दी है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ लखन सिंह ने बताया कि चिकित्सालय में वर्तमान में लगातार मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। बिलासपुर ही नहीं आसपास के जिला एवं राज्यों के मरीज भी सिम्स में अपना विश्वास जाता कर इलाज के लिए पहुंचते है। सामान्य प्रकरण में चिकित्सकों से मिलने के पूर्व मरीजों को शश्चस्र पंजीयन करवाना अनिवार्य होता है। मरीजों का पंजीयन आसानी से हो सके इसके लिए प्रबंधन…
नई दिल्ली । दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। आप के दो पार्षद रविंद्र सोलंकी और नरेंद्र गिरसा शु्क्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। सोलंकी बपरोला वार्ड से नगर निगम पार्षद हैं, जबकि गिरसा ने मंगलापुरी से जीते थे। दोनों नेताओं ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद कमलजीत सहरावत की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। दोनों ही वार्ड सहरावत के लोकसभा क्षेत्र में आते हैं। सांसद ने कहा कि दोनों पार्षद आप के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं। इनका केजरीवाल की राजनीति और नीतियों…
भोपाल । मध्यप्रदेश शासन ने रियल एस्टेट क्षेत्र की लंबित समस्याओं के समाधान और क्रेडार्ई भोपाल द्वारा प्रस्तुत व्यवहारिक कठिनाइयों के परीक्षण हेतु एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न मुद्दों का गहन अध्ययन कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेगी। क्रेडाई भोपाल के अध्यक्ष मनोज मीक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विगत दिनों प्रमुख सचिव संजय शुक्ला और आयुक्त भरत यादव से मुलाकात कर राज्य स्तर पर लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। इसमें सुझाव दिया गया था कि पूर्व की भांति किसी नोडल…
बिलासपुर। जोरापारा सरकंडा में दो दिन पहले घर के सामने एक 65 वर्षीय महिला घायल अवस्था में बेसुध मिली थी। हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स से रायपुर एम्स रेफर किया गया था। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने पानी न देने पर हमला करना बताया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जोरापारा सरकंडा निवासी हरबंश यादव ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बुआ अकेली रहती है। 14 जनवरी को करीब 8.30 बजे सूचना मिली कि उसकी बुआ से किसी ने मारपीट की है, घर…
प्रयागराज । दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी आस्था की डुबकी लगाएंगे। राहुल और प्रियंका संगम में स्नान कर पूजा-अर्चना करेंगे। कांग्रेसियों ने बड़े पैमाने पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस सेवा दल की ओर से महाकुंभ सेवा शिविर संगम तट के सेक्टर-15 में तुलसी मार्ग पर लगाया जा रहा है। राहुल और प्रियंका इस शिविर में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही सेवा दल द्वारा महाकुंभ में किए जा रहे सामाजिक, धार्मिक कामों की जानकारी लेंगे। यहां श्रद्धालुओं, कल्पवासियों को कंबल समेत अन्य जरूरी सामान…
भोपाल। मप्र सरकार प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के लिए हर महीने कर्ज ले रही है। प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 30 हजार करोड़ रुपए कर्ज ले चुकी है। वहीं अधोसंरचना विकास की गति को बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार अधिक कर्ज लेने की अनुमति भारत सरकार से मांगेगी। 16वें वित्त आयोग के सामने सकल राज्य घरेलू उत्पाद के अनुपात में चार प्रतिशत कर्ज लेने का अनुमति मांगी जाएगी।गौरतलब है कि अभी प्रदेश को जीएसडीपी के अनुपात में तीन प्रतिशत कर्ज लेने की अनुमति है। प्रदेश में अधोसंरचनात्मक कामों को गति देने के लिए…
राजनांदगांव । नगरीय ठोस अपशिष्ट से कंप्रेस्ड बायोगैस उत्पादन के लिये मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण, गेल इंडिया लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम के अलावा प्रदेश के 6 नगर निगमों के बीच ऐतिहासिक त्रियपक्षीय एमओयू हुआ। एमओयू के दौरान उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव सहित मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद व डॉ. बसवराजु एस तथा गेल इंडिया, बीपीसीएल, छत्तीसगढ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण के अधिकारी और नगरीय प्रशासन व विकास विभाग के अधिकारी एवं 6 नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर…
नई दिल्ली । दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा का चुनाव होना है और 8 फरवरी को रिजल्ट आना है। ऐसे में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसे भाजपा ने संकल्प पत्र नाम दिया है। भाजपा ने भी मुफ्त बिजली-पानी, और होली-दीवाली पर फ्री सिलेंडर देने की घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि हमें संकल्प से सिद्धि की तरफ जाना है। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पॉलिटिकल कल्चर को बदल दिया…
पौराणिक कथाओं के अनुसार, चंद्रमा का विवाह प्रजापति दक्ष की 27 पुत्रियों के साथ हुआ था. चंद्रमा अपनी सुंदरता और तेज के लिए जाने जाते थे. लेकिन, उनका हृदय केवल रोहिणी के प्रति आसक्त था. वे अपना सारा समय रोहिणी के साथ बिताते थे और अपनी अन्य पत्नियों की उपेक्षा करते थे. यह देखकर दक्ष की अन्य पुत्रियां बहुत दुखी हुईं और उन्होंने अपने पिता से इसकी शिकायत की. प्रजापति दक्ष अपनी पुत्रियों का दुख देखकर क्रोधित हो गए. प्रजापति ने चंद्रमा को दिया था श्राप प्रजापति ने चंद्रमा को समझाने की कोशिश की, लेकिन चंद्रमा पर इसका कोई असर…