भोपाल । गणतंत्र दिवस के अगले दिन संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर की नगरी महू में होने वाली राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की सभा को महू के वेटरनरी कॉलेज के मैदान पर करने की योजना है। इसके साथ ही इसी कॉलेज के मैदान पर हेलीपैड भी बनाया जाएगा, जहां पर हेलिकॉप्टर से कांग्रेस के नेता उतर सकेंगे। जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान का समापन करने और संविधान बचाओ पदयात्रा का शुभारंभ करने के लिए 27 जनवरी को महू में कार्यक्रम का आयोजन होना है। इस आयोजन में भाग लेने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी,…
Author: News Desk
दिल्ली: दिल्ली के द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाये गए एक विशेष अभियान 'नो गन्स, नो गैंग्स' के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है. स्पेशल स्टाफ पुलिस ने एक ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ के बाद कुख्यात गैंगस्टर नवीन खाती गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान, साजन उर्फ लाला, नीरज उर्फ चोटीवाला, नकुल और संदीप के रूप में हुई है. ये सभी दिल्ली के बाबा हरिदास नगर और छावला इलाके के रहने वाले हैं. 1 सॉफिस्टिकेटेड पिस्टल और 3 कंट्री मेड पिस्टल बरामद DCP ने बताया कि इनके कब्जे से पुलिस ने…
दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं अब मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने भी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में उतर गई है। दिल्ली की 70 सीटों में से 19 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों केनाम का ऐलान किया है। BSP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में BSP ने कई मुस्लिम प्रत्याशियों को भी टिकट दिया है। दिल्ली की आदर्श नगर सीट से BSP ने मोहम्मद अब्दुल जब्बार को प्रत्याशी बनाया है। वहीं रिठाला सीट से BSP ने नियाज खान को…
मनेंद्रगढ़/एमसीबी बचपन प्ले स्कूल के एल.के.जी. कक्षा के बच्चों ने रेलवे स्टेशन घूमकर लिया नजारा इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका रश्मि प्रसाद ने बच्चों को बताया कि घुमाने के बहाने उद्देश्य बच्चों को जागरुक कर उन्हें नैतिक शिक्षा की जानकारी देना है। सभी छात्र-छात्राओं को टिकट काउंटर सिग्नल जैसे- रेड लाइट, ग्रीन लाइट एवं येलो लाइट के बारे में बताया। रेड लाइट से तात्पर्य रुक जाना ग्रीन लाइट से तात्पर्य आगे बढ़ना येलो लाइट से तात्पर्य धीरे-धीरे चलना से होता है। इसके साथ ही साथ बच्चों को छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन और सबसे साफ- सुथरे रेलवे स्टेशन के…
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के निर्देशानुसार, कलेक्टर एमसीबी व प्रशासक नगर निगम चिरमिरी डी.राहुल वेंकट के मार्गदर्शन में आयुक्त नगर निगम चिरमिरी रामप्रसाद आचला ने शहर की व्यवस्थाओ को दुरुस्त करने प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की सुबह भी अपने निगम टीम के साथ चिरमिरी शहर के राजीव गांधी पार्क, बी.टाईप गोदरीपारा पार्क, आज़ादनगर पार्क, सहित हल्दीबाड़ी 06 नंबर गोलाई के पास लैंड स्पेकिंग का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने गार्डन के रख रखाव, साफ़-सफ़ाई, लाईटिंग प्रबंध पौधारोपण सुव्यवस्थित करने सहित अन्य कार्यों पर सतत मॉनिटरिंग कर अधिकारियों को आवश्यक…
दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का कहना है कि दिल्ली शहर का सियासी माहौल एक बार फिर केजरीवाल की वापसी का संकेत दे रहा है। उन्होंने दावा किया दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिलेगी और केजरीवाल फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में जंगपुरा से चुनाव मैदान में उतरे सिसोदिया ने दावा किया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग कह रहे हैं कि वह फिर से उपमुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सिसोदिया ने कहा, ''दिल्ली में 'AAP' आराम से…
नोएडा: नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस परेड और परेड के दिन दिल्ली में ट्रैफिक के प्रबंधन के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. सुरक्षा के मद्देनजर, मालवाहक वाहनों के दिल्ली प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है. यह प्रतिबंध 22 जनवरी 2025 की रात 10:00 बजे से 23 जनवरी 2025 को कार्यक्रम समाप्ति तक और 25 जनवरी 2025 की रात 10:00 बजे से 26 जनवरी 2025 को कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा. डायवर्जन प्लान चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली में प्रवेश कर दूसरी जगह जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर…
बिलासपुर। ऐतिहासिक धरोहर, रामसेतु पुल , जो 30 जुलाई 1926 को पहली बार उद्घाटित हुआ था, अब 99 वर्षों के गौरवशाली इतिहास के साथ एक नई यात्रा पर अग्रसर है। यह पुल न केवल शहर की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, बल्कि इसकी पहचान का एक अभिन्न हिस्सा भी है। 22 जनवरी 2024 को रामसेतु पुल के नामकरण समारोह में, नगर विधायक अमर अग्रवाल ने पुल के सौंदर्यीकरण हेतु जो भी राशि की आवश्यकता होगी, उसे उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। उनके नेतृत्व और प्रयासों से 2.63 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस राशि का उपयोग पुल के…
नई दिल्ली । ऋतुराज झा के उपनाम के साथ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने माफी मांग ली है। भाजपा प्रवक्ता पूनावाला ने कहा कि वे बिना कोई तर्क वितर्क किए हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं। वे पूर्वांचली समाज का बहुत सम्मान करते हैं। पूनावाला ने अपने एक्स हैंडल पर माफीनामे वाला वीडियो शेयर किया। पूनावाला ने कहा, जय श्री राम, नमस्कार। मैं सभी पूर्वांचली भाइयों से हाथ जोड़कर माफी मांगना चाहता हूं। मेरे शब्दों से आपको दुख हुआ, आपको पीड़ा पहुंची। मैं कोई भी तर्क नहीं देना चाहता हूं। आपके साथ मेरा…
भोपाल । भारत सरकार ने बहुप्रतीक्षित 8वें वेतन आयोग का गठन कर दिया है, जो बाजार के वर्तमान हालात को देखते हुए केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि (न्यूनतम और अधिकतम वेतन) की अनुशंसा करेगा। आयोग के गठन से मध्य प्रदेश के कर्मचारी भी प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों की वेतनवृद्धि के बाद राज्य के कर्मचारियों की भी वेतनवृद्धि होगी। बता दें कि केंद्र सरकार प्रत्येक 10 साल में नया वेतन आयोग लाती है। कर्मचारियों को वर्तमान में 7वें वेतनमान का लाभ मिल रहा है। जिसका कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो जाएगा। आठवां वेतनमान जनवरी…