बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सली ऑपरेशन से जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि नक्सलियों ने हमास आतंकवादियों की तरह सुरंगों में ठिकाना बनाया हुआ था। बड़ी लेथ मशीनों के जरिये नक्सली बंदूकें और देसी रॉकेट व राकेट लॉन्चर बना रहे थे। नक्सलियों ने सुरंगों में हथियार बनाने की फैक्टरी लगा रखी थी। बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर व मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं और साथ ही हथियारों का…
Author: News Desk
बिलासपुर । जिले के कोटा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत सलका के धनवार मोहल्ले में 45 वर्षीय मैकू धनवार ने गुस्से में अपनी 42 वर्षीय पत्नी समुद्री बाई की लाठी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी अपनी 10 महीने की गोद ली हुई बच्ची को लेकर फरार हो गया। गुस्से ने छीन ली जिंदगी सूत्रों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच घरेलू मुद्दे पर बहस चल रही थी। बहस इतनी बढ़ गई कि मैकू ने आपा खोकर लाठी से समुद्री बाई पर वार कर दिया। चोटें इतनी गंभीर…
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने शुक्रवार को अपने पिता के समर्थन में बिहार की जनता से वोट की अपील की है। साथ ही अपने पिता के कार्यों की सराहना भी की है। देशवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं देकर निशांत कहा कि मैं बस जनता से ही कहूंगा कि पिताजी और उनकी पार्टी को जनता वोट करें। उन्हें फिर से लाएं। मेरे पिताजी ने अच्छा काम किया है।मुख्यमंत्री नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने कहा कि इस साल में मैं पहली बार मीडिया से रूबरू हुआ हूं। सभी बिहारवासियों को नए साल की…
पटना: पटना में एक भयानक घटना हो गई. पटना में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. वही एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. घटना पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड स्थित सुनीलम हॉस्पिटल के पास की है. घटना के संबंध में अगमकुआं थानाध्यक्ष का कहना है कि अस्पताल के पास सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना मिली. इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है जब कि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है. अगमकुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि यह घटना तब हुई जब…
भोपाल । आयकर विभाग ने राजस्व मंत्री गोविंद सिंह पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आयकर विभाग ने मंत्री गोविंद सिंह के साले, सरहज और उनके बेटे को अपने निशाने पर ले लिया है। आयकर विभाग को जो जानकारी मिली है। उसके अनुसार 195 एकड़ जमीन के सारे दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। गोविंद सिंह राजपूत परिवार को जो जमीन दान में मिली बताई जा रही है। उसके बारे में भी आयकर विभाग ने अपनी जांच तेज कर दी है। आने वाले दिनों में गोविंद सिंह के ऊपर कड़ा शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों से…
रांची: रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन युवकों की मौत के बाद हड़कंप मच गया. पिकनिक मनाने गए तीन युवक बुढ़मू में तिरु वाटरफॉल पहुंचे थे. जहां एक युवक नहाने के दौरान डूबने लगा. युवक को डूबता देख दो अन्य युवक उसे बचाने के लिए पानी में कूद गए. इस दौरान तीनों युवकों की पानी में डूबकर मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों के शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. नए साल कोई यादगार बनाने के लिए दो सगे भाई समेत तीन दोस्त पिकनिक मनाने के…
भोपाल: मध्य प्रदेश में पांच नई ओबीसी जातियों को केंद्रीय सूची में शामिल किया जा सकता है। इसके लिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने अपनी कवायद शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश राज्य की पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल पांच जातियों को केंद्रीय सूची में शामिल करने के लिए आयोग ने शुक्रवार को भोपाल में जनसुनवाई की। इधर, कुछ जातियों को लेकर विवाद भी सामने आया। मप्र में कलार (जायसवाल), कुड़मी, दमामी, फूलमाली (फूलमारी) और लोधा (तंवर) जातियों को केंद्रीय सूची में शामिल किया जा सकता है। इसके लिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में सभी जातियों के जनप्रतिनिधि…
बिलासपुर । मुंगेली जिले के मदकूद्वीप मेले में मर्डर का मामला सामने आ रहा है। सोमवार शाम मेले में युवकों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इसका वायरल भी हो रहा है। वीडियो में युवकों की भीड़ करण यादव नाम के युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान चाकू निकालकर एक युवक को चाकू मार दिया गया। घायल युवक की बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। विडंबना ये है जिस थाना क्षेत्र में मदकू द्वीप आता है उसका थानेदार अभी कुसुम स्मेल्टर प्लांट में अपनी सेवा दे रहा है। प्रसिद्धा धार्मिक और पुरातात्विक…
रांची: रांची के RIMS अस्पताल में सैप जवान ने युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दे डाला. पीड़िता अपने प्रेमी का इलाज कराने के लिए अस्पताल आई थी. आरोपी जवान उसे धमकाकर अपने साथ अस्पताल की चौथी मंजिल पर ले गया. वहां उसने सुनसान जगह देखकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने प्रेमी को दी, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी सैप जवान को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है. राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (RIMS) अस्पताल…
नई दिल्ली । भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव को एक सलाह दी है। नकवी के मुताबिक सपा प्रमुख को भी महाकुंभ में जाकर गंगा जी में डुबकी लगानी चाहिए ताकि उनके भीतर की नकारात्मकता खत्म हो जाए। नकवी ने कहा, अखिलेश के ये बयान उनकी बौखलाहट दिखा रहे है। अखिलेश का कहना कि महाकुंभ में लोग नहीं पहुंच रहे हैं, वह गलत है। महाकुंभ में बड़े पैमाने पर लोग पहुंच रहे हैं। जो लोग महाकुंभ पर सवाल खड़े कर रहे हैं, ये वे लोग…