रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह इस समय दिल्ली दौरे है। इस दौरान विधायक डॉ. रमन सिंह ने पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच अहम मुद्दों पर चर्चा हुई साथ ही विधायक रमन सिंह ने पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ आगमन का न्योता दिया। इस दौरान रमन सिंह ने प्रधानमंत्री को माता बम्लेश्वरी का छायाचित्र भेंट किया। इसके अलावा रमन सिंह ने दिल्ली में शनिवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं में प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। डॉ. सिंह ने…
Author: News Desk
भोपाल । टाइगर स्टेट कहे जाने वाले मप्र में अब बाघ आदमखोर होते जा रहे हैं। आए दिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों में टाइगर अटैक की खबरें सामने आ रही हैं। बीते एक महीने की बात करें तो पांच लोगों को बाघ अपना निवाला बना चुका है। आखिर क्या वजह है कि बाघ अब इंसानों का शिकार करने लगे हैं। क्यों उन्हें रिहायशी इलाकों, सडक़ों पर आए दिन देखा जा रहा है। देश में सबसे ज्यादा बाघ होने और उनकी जन्म वृद्धि दर में मध्य प्रदेश आगे है। पिछली रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 785 बाघ हैं। उसे टाइगर…
मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस ने दावा किया है कि अभिनेता सैफअली खान के हमलावर को उसने पकड़ लिया है। मुंबई पुलिस के डीसीपी दीक्षित गेदाम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई और उसे ठाणे से गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिक जांच के बाद हमें ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिससे हम कह सकते हैं आरोपी बांग्लादेशी मूल का है। हम उसका मेडिकल कराएंगे और उसके बाद कोर्ट में पेश करेंगे। मुंबई पुलिस पूछताछ के लिए कोर्ट से आरोपी के रिमांड की मांग करेगी। डीसीपी से यह पूछे जाने पर…
शिमला। हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड धारकों को फरवरी में सरसों का तेल मिलेगा। सरसों और रिफाइंड तेल खरीद से जुड़ी फाइल सीएम ऑफिस पहुंच गई है। उम्मीद है कि अगले माह 16.65 लाख उपभोक्ताओं को सरसों का तेल मिलेगा। सरसों का तेल एल-वन मूल्य पर उपलब्ध होगा। राशन डिपो में उपभोक्ता पिछले वर्ष नवंबर से सरसों तेल मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अक्टूबर तक उपभोक्ताओं को 123 व 129 रुपए प्रति लीटर मूल्य पर सरसों तेल मिल रहा था, जबकि रिफाइंड तेल का दाम 97 रुपए प्रति लीटर था। पिछले तीन माह में सरसों तेल में तेजी आने से…
बिलासपुर । कलेक्टर अवनीश शरण ने आज धान खरीदी से जुड़े तमाम अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की समीक्षा की। कलेक्टर ने गड़बड़ी एवं लापरवाही बरतने पर बिरकोना धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी समिति प्रबंधक देवारी लाल यादव, ऑपरेटर प्रियांशु जायसवाल, वर्तमान खरीदी प्रभारी विनोद कुमार यादव को हटाते हुए इनके विरूद्ध एफआईआर करवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं प्राधिकृत अधिकारी को भी हटाने कहा है। कलेक्टर ने संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों की चौबीसों घंटे निगरानी करने कहा है। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही कतई बर्दाश्त…
भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार सरकारी कर्मचारी अधिकारियों की ई कुंडली तैयार कराने की तैयारी में जुटी है। यह ई कुंडली नए साल तक तैयार हो जाएगी। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के कर्मचारी अधिकारियों की एक बड़ी समस्या दूर हो जाएगी। कर्मचारी अधिकारियों को अपने सर्विस रिकॉर्ड से जुड़ी तमाम जानकारी देखने के लिए परेशान नहीं होना होगा। नए साल में कर्मचारी अपना पूरा सर्विस रिकॉर्ड मोबाइल, कम्प्यूटर पर आसानी से घर बैठे देख सकेंगे। राज्य सरकार प्रदेश के सभी कर्मचारी अधिकारियों का सर्विस रिकॉर्ड डिजिटल करने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग में इसकी प्रक्रिया चल…
पटना । पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में बोलते हुए कांग्रेस सांसद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश की वास्तविक स्थिति को समझने के लिए जातिगत जनगणना होनी चाहिए। यह बिहार में की गई फर्जी जातिगत जनगणना जैसी नहीं होगी, जातिगत जनगणना के आधार पर नीति बनाई जानी चाहिए, कांग्रेस जातिगत जनगणना को लोकसभा और राज्यसभा में पारित करेगी। हम 50 प्रतिशत आरक्षण की बाधा को ध्वस्त कर देंगे।इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि इस किताब (भारत के संविधान) में कहां लिखा है कि भारत की सारी संपत्ति सिर्फ दो से तीन लोगों के…
पटियाला। पंजाब और हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का शनिवार को 54वां दिन है। शुक्रवार रात को डल्लेवाल को 3-4 बार उल्टियां आईं। पहले वे 2 लीटर तक पानी पी रहे थे, लेकिन अब एक लीटर से भी कम पानी पी रहे हैं। खनौरी बॉर्डर पर 111 किसानों के साथ हरियाणा के 10 किसान भी अनशन पर बैठ गए। वहीं खनौरी और शंभू मोर्चे के नेताओं और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेताओं की पटियाला के पातड़ा में हुई है। बैठक में 26 जनवरी को होने वाले ट्रैक्टर मार्च को लेकर…
पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने फिर उठाए सवाल… किस डिप्टी सीएम के दबाव में की गई सौरभ शर्मा की अवैध नियुक्ति परिवहन विभाग में एक ही रैंक के दो वरिष्ठ अधिकारियों को आखिर क्यों बैठाया गया? आखिर किस कारण से ईओडब्ल्यू की जांच में सौरभ शर्मा को दी गई थी क्लीन चिट भोपाल। मप्र के बहुचर्चित सौरभ शर्मा मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने फिर सवाल उठाए हैं। सौरभ शर्मा एवं परिवहन घोटाले में 54 किलो सोना, करोड़ों रुपये नगद एवं बेनामी सम्पत्ति के मामले में एक महीने के बाद भी कोई बड़ी कार्रवाई सामने नजर…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में बिलासपुर रेलवे स्टेशन में आने वाले यात्रियों को होने वाली असुविधा और बदहाल सडक़ को लेकर सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश रविन्द्र कुमार अग्रवाल की डबल बैंच में सुनवाई के दौरान इस मामले में नाराजगी जताई। मुख्य न्यायाधीश ने कहा आम आदमी कैसे आएगा..? क्या दिक्कत हो रही है..? क्या करते हैं ये लोग..? आप अपना निर्माण का काम करें, लेकिन आम आदमी को असुविधा हो रही है..। कोर्ट ने मीडिया रिपोर्ट के आधार पर स्वत: संज्ञान लिया। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन से सटी…